अरिशफा खान और मैरी कॉम के बीच तीखी बहस, “बच्चा” बुलाए जाने पर भड़कीं एक्ट्रेस
बिग बॉस 20 के अपकमिंग एपिसोड में अरिशफा खान और मैरी कॉम के बीच जबरदस्त झड़प देखने को मिली। "बच्चा" शब्द को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई।
विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में हर दिन रिश्तों के समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं और बात-बात पर तीखे झगड़े देखने को मिल रहे हैं। शो का एक नया और धमाकेदार प्रोमो सामने आया है, जिसमें मशहूर अभिनेत्री अरिशफा खान और देश की दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम के बीच जबरदस्त तनातनी देखने को मिली है। शो की शुरुआत से ही खुद को ‘बच्चा’ कहलवाए जाने से चिढ़ने वाली अरिशफा इस बार सीधे मैरी कॉम से उलझती हुई नजर आ रही हैं। सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अरिशफा गुस्से में चिल्लाते हुए कह रही हैं कि “मुझे बच्चा मत बुलाना,” जिसके बाद दोनों के बीच जुबानी जंग छिड़ जाती है।
⚡ मैरी कॉम और अरिशफा की तीखी बहस: माही विज ने बीच-बचाव कर दोनों को किया अलग
जियो हॉटस्टार पर शेयर किए गए इस प्रोमो के अनुसार, अरिशफा के तीखे तेवर देखकर मैरी कॉम भी पीछे नहीं हटतीं और पलटवार करते हुए कहती हैं कि उन्हें कोई यह न बताए कि उन्हें कहां जाना है या क्या करना है। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ जाता है कि मैरी कॉम उन्हें अपने पास आने से मना करते हुए बाहर जाने के लिए कहती हैं। इस गरमागरम माहौल के बीच अभिनेत्री माही विज बीच-बचाव करती नजर आती हैं और मैरी कॉम को संभालकर दूर ले जाती हैं। हालांकि, इसके बावजूद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक जारी रहती है और अंत में अरिशफा यह कहते हुए नजर आती हैं कि उनके सामने बार-बार ओलंपिक और बॉक्सिंग का जिक्र न किया जाए। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे की पूरी असल वजह आज के एपिसोड में ही सामने आएगी।