पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 15 अक्तूबर 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 15 अक्तूबर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 15 अक्तूबर 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜15 अक्टूबर 2026*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – 27:26 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा – पूर्णरात्रि
*💫करण-* बव – 14:17 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* सौभाग्य – 21:14 तक
*✨पश्चात्-* शोभन
*🌅सूर्योदय-* 06:21
*🌄सूर्यास्त-* 17:52
*🌙चन्द्रोदय-* 10:41
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:43 से 12:29
*🤖राहुकाल-* 13:33 से 14:59
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 पंचमी 27:26 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , पंचम नवरात्र माँ स्कन्दमाता पूजा / व्रत , नत पंचमी (उ.) , उपांग ललिता पंचमी व्रत , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री हीरा लाल देवपुरा जयन्ती , श्री मदन लाल खुराना जयन्ती , श्री रमन सिंह जन्म दिवस , विश्व छात्र दिवस (डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयन्ती) , गर्भावस्था और शिशु हानि स्मरण दिवस , विश्व ग्रामीण महिला दिवस , भारतीय सेना का इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स कोर दिवस , विश्व सफेद छडी / गन्ना सुरक्षा दिवस (White Cane Safety Day) , विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस (Global Handwashing Day) , राष्ट्रीय शवारमा दिवस (National Shawarma Day , वैश्विक स्तर पर एक लोकप्रिय खाद्य दिवस) व इंटरनेशनल क्रेडिट यूनियन दिवस (International Credit Union Day , अक्टूबर के तीसरे गुरुवार को)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 आश्विन सुदी षष्ठी 29:55 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , षष्ठम नवरात्र माँ कात्यायनी व्रत / पूजा , तप षष्ठी (उड़ीसा ) , माँ सरस्वती आह्वान मूलभे , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सर्वदोषनाशक रवियोग 06:48 से , मेला श्री छठ् (आमेर)।_*
*🎯आज की भक्ति 👉*
🌹
*_🙏स्कन्दमात्रे नमो देव्यै🙏_*
*सिंहासनगता नित्यं*
*पद्माश्रितकरद्वया ।*
*शुभदास्तु सदा देवी*
*स्कन्दमाता यशस्विनी॥*
*भावार्थ👉*
_सदा सिंहासन पर आसीन और दोनों हाथों में कमल धारण करने वाली कीर्तिमती स्कंदमाता देवी सदा शुभदायिनी हों।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*15 अक्टूबर 2026 , बृहस्पतिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढेगा। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य का आरंभ समय अनुकूल रहने पर भी आज ना करें तो सही है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट या बात से हर्ष एवं लाभ होगा। स्त्री एवं संतान के ऊपर खर्च करेंगे , दाम्पत्य जीवन का पूर्ण सुख मिलेगा। मेहनत व सूझबूझ से कार्यक्षेत्र पर संतुष्टि मिलेगी व मान सम्मान बढेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु , वे, वो)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज दिन भर शारीरिक रूप से चुस्त बने रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। किसी स्वजन के सहयोग से कर्ज से मुक्ति मिलेगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग है। संतान से सुख-सहयोग मिलेगा। फिर भी सरकार विरोधी अथवा अनैतिक क्रियाओं से दूरी बना कर रहें। आय-व्यय में संतुलन नहीं रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज के दिन का अधिकांश समय आराम से व्यतीत होगा। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में योगदान देने से यश एवं सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने पराक्रम से बिगड़े कार्यो को बना लेंगे प्रतिस्पर्धी नतमस्तक होंगे। धन लाभ संतोषजनक रहेगा।जायदाद एवं कानूनी कार्यो को जल्दबाजी में ना करे नुक्सान उठाना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन की जटिलताएं हल होंगी संतान की प्रगति से हर्ष होगा। महिला मित्रो से ज्यादा निकटता के कारण परेशानी हो सकती है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा फिर भी सेहत की अनदेखी न करें। पेट सम्बंधित समस्या बड़ा रूप ना ले इसका ध्यान रखे। कार्य क्षेत्र पर अधिकांश समय उबन में बीतेगा। व्यवसाय में निवेश एवं जोखिम के कार्य हाथ में लेना हानिकर रहेगा। आलस्य न करें। कारोबारी कार्य से यात्रा के योग है। अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। पारिवारिक मामलो को ज्यादा महत्त्व दें। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय नौकरी में मनचाही उन्नति मिलने से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। आज आपके विचारो से सभी प्रभावित रहेंगे। दलाली के व्यवसाय में निवेश से विशेष लाभ की सम्भवना है। आपके सभी कार्य सहजता से पूर्ण होंगे जिससे उत्साह बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है। संध्या का समय सगे-सम्बंधियों और मित्रों के साथ सुख में व्यतीत होगा। परन्तु लापरवाही अथवा व्यवहारिकता की कमी के कारण सम्बन्धों में खटास आ सकती है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप ज्यादा मेहनत करने के मूड में नहीं रहेंगे परन्तु पुराने कार्यो अथवा कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था बनाने में काफी परिश्रम करना पड़ेगा। मन में यात्रा के विचार दुविधा में डालेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी की लापरवाही के कारण नोंकझोंक हो सकती है। लोग आज स्वार्थ सिद्धि के कारण आपकी गलतियों को भी नजर अंदाज करेंगे। धन लाभ होते होते किसी विघ्न आने से टल सकता है। जल्दबाजी में किया गया कार्य बिगड़ सकता है धैर्य रखें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन सामान्यतः शुभ ही रहेगा। सेहत छोटी मोटी तकलीफों को छोड़ अनुकूल बनी रहेगी। अधिकारियो के आपके प्रति विश्वास एवं लक्ष्य के प्रति दृढ इच्छाशक्ति से कार्य करने पर मनचाही सफलता मिल सकती है। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों से किसी कारण मतभेद भी रहेंगे। किसी अप्रत्याशित सुख मिलने से परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आवश्यक काम से यात्रा हो सकती है। अत्याधिक काम वासना के कारण सम्मान हानि की सम्भवना है। विदेश सम्बंधित मामलो में शुभ समाचार मिलेंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन मिलाजुला फलदायी रहेगा । आलस्य एवं शिथिलता के कारण कार्य के प्रति उत्साह नहीं रहेगा। किसी अरिष्ट की चिंता सताएगी। शेयर सट्टे में भारी हानि के योग है अनुभवी की सलाह लेकर ही निवेश करें। उधारी वाले व्यवहार परेशान कर सकते हैं। संध्या के समय स्थिति में सुधार आने से कुछ राहत मिलेगी। किसी महिला के द्वारा भाग्योदय होगा। दिन भर की क्रियाएं शुभ फल देने लगेंगी। धर्म-कर्म के गूढ़ रहस्यों को।जानने का सौभाग्य मिलेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके अनुकूल बीतेगा। प्रातः काल से ही हर परिस्थिति पर आपकी पकड़ रहेगी। बड़ो के मार्गदर्शन से व्यवसाय एवं पैतृक सम्बंधित लगभग सभी समस्याओं का समाधान होने से आय के नविन स्त्रोत्र बनेंगे। सरकारी कार्य भी थोड़े परिश्रम के बाद बन जाएंगे। पुराने अटके धन की प्राप्ति होगी। सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा। आकस्मिक छोटी यात्रा के योग है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घरेलु वस्तु एवं संतानों के ऊपर खर्च करेंगे। धन की अपेक्षा आज संबंधो को महत्त्व दें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपको प्रारब्ध अनुसार जितना मिले उसी में संतोष कर लेंगे। परन्तु फिर भी अंदरूनी तौर पर मन में कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी। कुंवारे जातको को योग्य जीवन साथी मिलने की सम्भवना रहेगी। परिजनों के साथ खरीददारी करेंगे। दैनिक रोजगार में आज अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। खर्च अधिक रहने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। सरकारी कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यसन एवं फिजूल खर्ची से बचें। किसी को मन की बात ना बताएं ना ही किसी के ज्यादा निकट रहें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन शुभ रहेगा। आज कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। सहकर्मियों एवं अधिकारियो का अपेक्षित व्यवहार मिलने से आशानुकूल लाभ अर्जित करेंगे। पुरानी देनदारी से परेशानी भी हो सकती है। विरोधीयों का षड्यंत्र असफल होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे। स्त्री संतान का सहयोग मिलेगा। सुख के साधनों में वृद्धि करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा फिर भी इसका दैनिक कार्यो पर असर नहीं पड़ेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन क्रोध अथवा अहम् की भावना बने बनाये कार्यो पर पानी फेर सकती है इसलिए ख़ास कर व्यावसायिक एव सामाजिक क्षेत्र पर विवेक पूर्ण व्यवहार रखे। कार्यो में प्रारंभिक विलम्ब या असफलता से घबराए नही प्रयास जारी रखें सफलता अवश्य मिलेगी।आज स्त्री पक्ष से झगड़ा न करें , काम के समय यही साथ देगी इस बात को ध्यान में रखकर चलें। दोपहर के बाद मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिल जाएगा। सन्तानो अथवा भाई बंधुओ से किसी भी प्रकार के सहयोग की उम्मीद बेकार है।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*15 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1686 – मुग़ल शासक औरंगजेब ने बीजापुर के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1806 – प्रास और फ्रांस की सेनाओं के मध्य लड़ाई आरंभ हुई। इससे एक दिन पहले नेपोलियन ने छह दिवसीय युद्ध में प्रॉस की सेना को पराजित किया था।
1815 – नेपोलियन बोनापार्ट हार के बाद निर्वासित जीवन व्यतीत करने सेंट हेलेना द्वीप पहुंचे।
1866 – कनाडा स्थित फ्रेंच बहुल क्षेत्र क्यूबेक में जबरदस्त आग लगने से 2500 मकान जलकर खाक हुए।
1894 – अलफ्रेड ड्राइफ़स पर पेरिस में मुक़द्दमा आरंभ हुआ। वह यहूदी मूल का फ्रांसीसी अफ़सर था जिस पर चलाया जाने वाला मुक़द्दमा 19वीं शताब्दी में फ्रांस की बहुचर्चित घटना बन गयी।
1917 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान नीदरलैंड की प्रसिद्ध नृत्यांगना माता हारी को जर्मनी के लिए जासूसी करने के आरोप में फ्रांसीसी सैनिकों ने गोली मारी।
1923 – वर्ष का पांचवा उष्णकटिबंधीय तूफ़ान लीवर्ड द्वीप के उत्तर में आया।
1924 – अमेरिकी राष्ट्रपति काल्विन कूलीड्ज ने स्टेच्यु ऑफ लिबर्टी को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया।
1932 – टाटा कंपनी ने टाटा सन्स लिमिटेड नामक देश की पहली एयरलाइन की शुरुआत की। भारत सरकार द्वारा अधिग्रहण के बाद यही कंपनी एयर इंडिया कहलाई।
1935 – टाटा एयरलाइन (जो कालांतर में एयर इंडिया बन गया) की पहली उड़ान।
1949 – त्रिपुरा राज्य को भारत में सम्मिलित किया गया।
1951 – मिस्त्र की संसद ने स्वेज नहर समझौते को रद्द करने के फैसले पर मुहर लगाई।
1958 – अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया ने मिस्र के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
1964 – सोवियत संघ के नेता निकिता खुर्श्चेव की सेवानिवृति ने पूरे विश्व को चौंका दिया।
1970 – अनवर सदत मिस्त्र के राष्ट्रपति चुने गए।
1978 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1988 – उज्वला पाटिल समुद्र के रास्ते विश्व का चक्कर लगाने वाली पहली एशियाई महिला बनी।
1990 – सोवियत संघ के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।
1990 – सोवियत संघ के राष्ट्रपति प्रतिबंध संधि की पुष्टि करने वाला प्रथम देश बना।
1996 – फिजी व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि की पुष्टि करने वाला प्रथम देश बना।
1997 – अरुंधति राय को उनके उपन्यास ‘द गॉड आफ़ स्माल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया।
1998 – ग़रीबी उन्मूलन के लिए भारत की फ़ातिमा बी को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1999 – चीन ने 12 हज़ार किलोमीटर तक मार करने वाले ‘डी.एफ़.-41 आईसीबीएम’ नामक प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया ।
1999 – जनरल जोसेफ़ रॉलस्टन नाटो के सर्वोच्च वाइस कमांडर नियुक्त।
2006 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाया।
2007 – वर्ष 2007 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों- लियोनिड हरविक्ज, इरिक मस्किन और रोजर मायरसन को प्रदान किया गया।
2008 – रिजर्व बैंक ने सीआरआर में एक फ़ीसदी की कटौती की घोषणा की।
2008 – अरविन्द अदिग को उनकी पुस्तक ‘द हाइट टाइगर’ के लिए वर्ष 2008 का बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
2012 – ब्रिटिश लेखिका हिलेरी मेंटल को उनके उपन्यास “ब्रिंग अप द बडीज़” के लिए मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2013 – एअर इंडिया टैक्सीबोट से विमान को रनवे तक ले जाने वाली दुनिया की पहली एयल लाइन बनी।
2013 – फिलीपीन्स में 7.2 की तीव्रता वाले भूकंप से 215 से अधिक लोगों की मौत।
2019 – काईस सैयद को ट्यूनीशिया का नया राष्ट्रपति चुना गया ।
2019 – फेसबुक ने ग्रामीण महिलाओं को तकनीकी तौर पर प्रशिक्षित करने के लिए भारत सरकार की मदद से डिजिटल बेटी अभियान शुरू किया।
2020 – भारत को जीएलपी पर ओईसीडी वर्किंग ग्रुप का वाइस-चेयरमैन नामित किया गया।
2021 – अफगानिस्तान के कंधार मस्जिद में नमाज के दौरान हुए विस्फोट में 37 लोग मारे गये व 70 घायल हुए।
2021 – नई दिल्ली में ‘विजयादशमी’ के अवसर पर रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में आयुध निर्माणी बोर्ड (ओएफबी) की सात नई रक्षा कंपनियों को राष्ट्र को समर्पित किया गया।
2022 – भारतीय सेना ने अग्निवीर वेतन पैकेज के लिए देश के ग्यारह बैंकों के साथ ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2022 – प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद समिति की बैठक की अध्यक्षता की।
2023 – दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में 6.2 की तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – बैंक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने पूर्व एनसीपी सांसद लालवानी की 315 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की।
2023 – महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में हुए सड़क हादसे में 12 की मौत व 23 घायल हुए।
2024 – राष्ट्रपति को वैज्ञानिक एवं तकनीकी केंद्र, शहीद इहादादेन अब्देलहाफिद विश्वविद्यालय ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की।
2024 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में आईटीयू विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा, 2024 का उद्घाटन किया।
2024 – परमेश शिवमणि ने भारतीय तट रक्षक बल के 26वें महानिदेशक का कार्यभार संभाला।
2025 – पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच 48 घंटे का अस्थायी युद्धविराम लागू हुआ।
2025 – छत्तीसगढ में 27 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।
*15 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1542 – मुग़ल सम्राट अकबर का जन्म हुआ। उनका पूरा नाम अबुल फ़त्ह जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर था।
1914 – मनुभाई पाँचोली सरस्वती सम्मान से सम्मानित गुजराती भाषा के साहित्यकार।
1914 – मोहम्मद ज़ाहिर शाह अफ़ग़ानिस्तान के अंतिम राजा थे।
1920 – प्रसिद्ध उपन्यास द गॉडफादर के रचयिता मारियो ग्येनल्यूगी पूजो का जन्म हुआ।
1922 – शंकर- प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन)।
1925 – हीरा लाल देवपुरा – राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री।
1931 – मिशाइल मेन , भारत के 11वें राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ।
1932 – कटीकल शंकरनारायणन महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल।
1936 – मदन लाल खुराना – दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1946 – विक्टर बैनर्जी हिन्दी एवं बांगला सिनेमा के अभिनेता ।
1947 – मदन सिंह चौहान (गुरुजी) रायपुर , छत्तीसगढ़ , भारत के एक लोक और सूफी गायक(पद्म श्री सम्मान्नित)।
1952 – रमन सिंह- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं छत्तीसगढ़ के दूसरे मुख्यमंत्री।
1957 – मुख़्तार अब्बास नक़वी भारत के एक प्रसिद्ध राजनेता।
1957 – मीरा नायर, भारतीय निर्देशक।
1957 – महेन्द्र नाथ पाण्डेय भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद (1948 का भी वर्णन)।
*15 अक्टूबर को हुए निधन👉*
1595 – फ़ैज़ी – मध्यकालीन भारत का एक विद्वान् साहित्यकार और फ़ारसी का प्रसिद्ध कवि था।
1961 – सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला, एक कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार।
1975 – देवी प्रसाद राय चौधरी- पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध चित्रकार एवं मूर्तिकार।
1990 – ओम शिवपुरी हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।
1999 – दुर्गा भाभी – भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी थीं।
2012 – नोरोदम शिनौक – कंबोडिया के राजा थे।
2020 – देश की पहली ऑस्कर विजेता भानु अथैया का निधन।
2020 – वरिष्ट क्रिकेट पत्रकार और कमेंटेटर किशोर भिमानी का निधन।
2020 – मलयालम के प्रसिद्ध कवि और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता अक्कीतम अच्युतन नंबूदिरी का निधन।
2021 – जागरण समूह के चेयरमैन योगेन्द्र मोहन गुप्ता (83) का निधन हुआ।
2021 – एवी बरोट भारतीय प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर थे।
2022 – मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग। विश्व प्रसिद्ध जादूगर ओपी शर्मा (71) का (रात को) निधन हुआ।
2023 – भारत के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त एम एस गिल का 86 साल की उम्र में निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अभिनेत्री सुज़ैन सोमर्स (76) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी बेसबॉल पिचर बड डेली (92) का निधन हुआ।
2025 – गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता रवि नाइक (79) का निधन हुआ।
2025 – महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर पंकज धीर (68) का कैंसर से निधन हुआ।
*15 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री हीरा लाल देवपुरा जयन्ती।
🌟 श्री मदन लाल खुराना जयन्ती।
🌟 श्री रमन सिंह जन्म दिवस।
🌟 विश्व छात्र दिवस (डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयन्ती)।
🌟 गर्भावस्था और शिशु हानि स्मरण दिवस।
🌟 विश्व ग्रामीण महिला दिवस।
🌟 भारतीय सेना का इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स कोर दिवस।
🌟 विश्व सफेद छडी / गन्ना सुरक्षा दिवस (White Cane Safety Day)।
🌟 विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस (Global Handwashing Day)।
🌟 राष्ट्रीय शवारमा दिवस (National Shawarma Day , वैश्विक स्तर पर एक लोकप्रिय खाद्य दिवस)।
🌟 इंटरनेशनल क्रेडिट यूनियन दिवस (International Credit Union Day , अक्टूबर के तीसरे गुरुवार को)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*