पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 16 अक्तूबर 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 16 अक्तूबर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 16 अक्तूबर 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 16 अक्टूबर 2026*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 29:55 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा – 06:48 तक
*🌠पश्चात्-* मूल
*💫करण-* कौलव – 16:39 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* शोभन – 22:05 तक
*✨पश्चात्-* अतिगण्ड
*🌅सूर्योदय-* 06:22
*🌄सूर्यास्त-* 17:51
*🌙चन्द्रोदय-* 11:33
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – 06:48 तक
*🌛पश्चात्-* धनु
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:43 से 12:29
*🤖राहुकाल-* 10:40 से 12:06
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 आश्विन सुदी षष्ठी 29:55 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , षष्ठम नवरात्र माँ कात्यायनी व्रत / पूजा , तप षष्ठी (उड़ीसा ) , माँ सरस्वती आह्वान मूलभे , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सर्वदोषनाशक रवियोग 06:48 से , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , मेला श्री छठ् (आमेर) , श्री नवीन पटनायक जन्म दिवस , वैज्ञानिक श्री हरीशचंद्र महरोत्रा स्मृतिदिवस , विश्व खाद्य दिवस / खाद्य और कृषि संगठन (FAO) स्थापना दिवस (81वाँ) , राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का 42वां स्थापना दिवस , विश्व एनेस्थीसिया दिवस (World Anaesthesia Day) व विश्व एलर्जी जागरूकता दिवस (World Allergy Awareness Day)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 आश्विन सुदी सप्तमी पूर्णरात्रि , सप्तम नवरात्र माँ कालरात्रि व्रत / पूजा , भानू सप्तमी , महासप्तमी , महालक्ष्मी , महानिशा पूजा , माँ सरस्वती देवी आह्वान मूल नक्षत्र में (09:47 से पूर्व) , दुर्गा पूजा प्रारम्भ (असम) , सूर्य की तुला संक्रान्ति 19:51 पर (पुण्यकाल 13:27 से सूर्यास्त तक , दीप -तिल -गौ -रसादि दान – गोदावरी में स्नान व आज से वृश्चिक संक्रान्ति पर्यन्त तिल तेल का आकाशा में दीपदान करना चाहिए) , मूल संज्ञक नक्षत्र 09:47 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 09:47 तक।_*
*🎯आज की भक्ति 👉*
🌹
🙏 *कात्यायन्यै नमो देव्यै* 🙏
*चन्द्रहासोज्ज्वलकरा*
*शार्दूलवरवाहना ।*
*कात्यायनी शुभं दद्या-*
*द्देवी दानवघातिनी॥*
*भावार्थ👉*
_चमचमाते चंद्रहास खड्ग को हाथ में धारण किए हुए श्रेष्ठ सिंह पर आरूढ़ होकर दानवों का वध करने वाली देवी कात्यायनी हमें समस्त शुभ वर दें।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*16 अक्टूबर 2026 , शुक्रवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे व सफल भी रहेंगे। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। मानसिक दवाब कम होगा । वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। घर के छोटे सदस्यों पर ध्यान दे पाएंगे। आप जीवनसाथी या मित्र से अपनी टेंशन शेयर करेंगे और भावनात्मक रुप से थोड़े हल्के भी हो जाएंगे। घर की सजावट पर ध्यान देंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। बिजनेस करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप सामने आयी चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। आप किसी दोस्त की मदद कर सकते हैं। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। छात्रों को अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन पहले की अपेक्षा काफी अच्छा रहने वाला है। इस राशि वालों के लिए दिन उनके अनुकूल रहेंगे। आप जो भी चाहेगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन ऑफर भी आ सकता है। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक पर जा सकते है। किसीकी गलत नसीहत आपको अपने तरक्की के मार्ग से विचलित कर सकती है। इस राशि के छात्र जो इंजीनियरिंग कर रहें है उनके लिए दिन शुभ है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं। जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। आप नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कारोबार में आपको उम्मीद के मुताबिक थोड़े ही लाभ की प्राप्ति होगी। अगर नया वाहन को खरीदना चाहते हैं तो दिन शुभ है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेंगे। आपको किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है। छात्र वर्ग किसी से बहस न करें, पढ़ाई के प्रति आपकी रूझान बनी रहेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। अपकी तीव्र बुद्धि के कारण आपको पुरूस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। प्यार के मामले में थोडी निगेटिविटि फील हो सकती है। अपने साथी के साथ समय बिताये। जो चीजें आपके लिए रूकावट बन रहीं हो उसे नजर अंदाज कर दें। आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहें। साथ ही खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। लोगों के सामने आपकी इमेज अच्छी बनी रहेगी। आप किसी ऐसे काम में रिस्क नहीं लेंगे जिसका नेगेटिव असर आपकी इमेज पर पड़ता हो। साथ ही पैसों की स्थिति को लेकर मानसिक उथल-पुथल होने के भी योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है उन्हें किसी न किसी तरह से फायदा हो सकता है। बिजनेस में किसी और की गलती का फायदा आपको मिल सकता है। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बिजनेस से संबंधित किसी बड़े फैसले के लिए दिन अच्छा है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बदलाव कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेरोजगार बैठे है उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। लवमेट के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो शुभ महूर्त जरूर देख लें, इससे आपको भविष्य में फायदा जरूर होगा। ऑफिस के किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये पिछली कम्पनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग कर संतुष्ट करें। उसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। बॉस आपसे बहुत खुश रहने वाले हैं। स्वास्थ्य अच्छा होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं। लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव जमेगा।अपने स्वभाव को पूरी तरह लचीला रखें। परिवार से मधुर सम्बन्ध बनाए रखें । मन की बातों को अपने किसी करीबी से शेयर करे। ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर कंट्रोल करना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले आपके सामने आ सकते हैं।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन सामान्य रहेगा। आप परिवार के सदस्यों से मधुर व्यवहार बनाएँ रखें। ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नत किया जा सकता है। फिजूल खर्च से बचें। आपके मित्र या शुभचिंतक से आवश्यक बात होंगी। आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति कर सकते हैं। आज व्यापार में उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। आपको थोड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*16 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ 👉*
690 – महारानी वू ज़ेटियन तांग राजवंश की गद्दी पर बैठीं और खुद को चीनी साम्राज्य का शासक घोषित किया।
955 – राजा ओटो प्रथम ने वर्तमान मेक्लेनबर्ग-वोर्पोमर्न में स्लाव विद्रोह को पराजित किया।
1757 – आस्ट्रिया की सेना ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन पर कब्जा किया।
1793 – फ्रांस की क्रांति के बाद रानी मैरी एंटोनियेट को त्वरित सुनवाई के बाद मौत की सजा दी गई।
1868 – डेनमार्क ने निकोबार द्विप समूह पर अपने सभी अधिकार ब्रिटेन को बेचने की घोषणा की।
1905 – लार्ड कर्जन द्वारा बंगाल का प्रथम विभाजन।
1915 – ब्रिटेन ने बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1939 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने ब्रिटिश क्षेत्र पर पहला हमला किया।
1945 – संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुषांगिक संगठन खाद्य एवं कृषि संगठन की स्थापना की गई।
1946 – नोरेनबर्ग न्यायालय के फ़ैसले के अनुसार जर्मनी के 9 नाज़ी नेताओं को युद्ध अपराध के दोष में मृत्यु दंड दिया गया।
1951 – पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान की रावलपिंडी में गोली मारकर हत्या की गई।
1959 – राष्ट्रीय महिला शिक्षा परिषद की स्थापना।
1964 – चीन ने अपना पहला परमाणु विस्फोट किया।
1968 – हरगोविंद खुराना को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1984 – दक्षिण अफ्रीका के सामाजिक कार्यकर्ता डेसमंड टुटु को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
1996 – ग्वाटेमाला की राजधानी ग्वाटेमाला सिटी में फुटबाॅल मैच के दौरान स्टेडियम में क्षमता से अधिक लोगों के पहुंचने के कारण मची भगदड़ में 84 लोगों की मौत,180 से अधिक घायल।
2002 – 14वें एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक विजेता डोपिंट टेस्ट में असफल रहने के बाद भारत की सुनीता रानी का पदक छीना गया।
2003 – मलयाली फ़िल्मकार अडूर गोपाकृष्णन को फ़्रांस का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कमांडर आफ़ द आर्डर आफ़ आर्ट्स एंड लैटर्स’ दिया गया।
2012 – सौर मंडल के बाहर एक नये ग्रह ‘अल्फा सेंचुरी बीबी’ का पता चला।
2014 – न्यूजीलैंड, मलेशिया, अंगोला, स्पेन और वेनेजुएला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के लिए चुने गए थे।
2018 – आयरलैंड की लेखिका एना बर्न्स को उनकी किताब ‘मिल्कमैन’ के लिए प्रतिष्ठित मैन बुकर अवॉर्ड-2018 से सम्मानित किया गया।
2019 – विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने खाद्य सुरक्षा मित्र योजना ईट राइट जैकेट और ईट राइट झोला की शुरुआत की।
2019 – श्री अर्जुन मुंडा ने ट्राइफेड के वन धन इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खाद्य और कृषि संगठन की 75वीं वर्षगांठ पर 75 रुपये का सिक्का जारी किया।
2020 – 23 वर्षीय, मुंबई की ऐश्वर्या श्रीधर वाइल्डलाइफ फोटोग्राफ़र ऑफ द ईयर 2020 का पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
2020 – ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2020 में 107 देशों में भारत 94वें स्थान पर रहा था। 27.2 के स्कोर के साथ, भारत को जीएचआई पैमाने में “गंभीर” श्रेणी में रखा गया।
2021 – ईरान में भूकंप के मध्यम झटके आए , रिक्टर स्केल 5.1 तीव्रता मापी गई।
2021 – भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति’ 8वां संस्करण का अमपारा (श्रीलंका) में समापन हुआ।
2021 – मालदीव के माते में नेशनल फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित 2021 SAFF चैंपियनशिप फाइनल खिताब जीतने के लिए भारत ने नेपाल को 3-0 से हराया।
2021 – चीन ने तीन अंतरिक्ष यात्रियों दो पुरुष और एक महिला को लेकर शेनझोउ-13 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया।
2022 – चीन की पार्टी सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस का आयोजन बीजिंग में शुरू हुआ।
2022 – पहला राष्ट्रीय कोयला सम्मेलन और प्रदर्शनी नई दिल्ली में शुरू हुआ।
2023 – ऑस्ट्रेलिया ने एलन मस्क की कंपनी एक्स-शोरूम कीमत पर जुर्माना लगाया।
2023 – चीन ने फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए आपातकालीन मानवीय सहायता प्रदान किए।
2023 – चीन के बाद रूस ने भी जापानी समुद्री खाद्य आयात पर रोक लगाई।
2023 – अरब लीग प्रमुख ने गाजा में आईडीएफ के सैन्य अभियान को समाप्त करने की मांग की।
2023 – संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक तनावग्रस्त उत्तरी माली के दो शिविरों से रवाना हुए।
2023 – ब्रुसेल्स में दो स्वीडिश नागरिकों की गोली मारकर हत्या; बेल्जियम ने शीर्ष स्तर पर आतंकवाद अलर्ट जारी किया।
2024 – देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट में न्याय की देवी की नई प्रतिमा लगाई , जिसकी आंखें खुली व प्रतिमा के दायें हाथ में तराजू है और बाएं हाथ में संविधान का प्रति।
2024 – उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली व सुरिंदर कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री बने।
2025 – गुजरात सरकार में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर पूरी कैबिनेट (सभी 16 मंत्रियों) ने अपने इस्तीफे सौंपे।
*16 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति 👉*
1896 – सेनानी, सांसद तथा हिन्दीके साहित्यकार सेठ गोविन्द दास का जन्म हुआ।
1905 – प्रसिद्ध लेखक एवं आलोचक विनय मोहन शर्मा (पं. शुकदेव प्रसाद तिवारी) का जन्म हुआ।
1917 – शायर लखनवी का जन्म हुआ।
1939 – भारतीय अकादमिक और आदिवासी कार्यकर्ता पद्मश्री सम्मानित दिगंबर हांसदा का जन्म हुआ।
1940 -भारतीय गायक थे जो धार्मिक गीतों और भजनों में माहिर नरेंद्र चंचल का जन्म हुआ।
1944 – भारत के जानेमाने तबला वादक लच्छू महाराज का जन्म हुआ।
1946 – ओडिशा के 14वें मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का जन्म हुआ।
1948 – प्रसिद्ध अभिनेत्री और भरतनाट्यम् की नृत्यांगना हेमा मालिनी का जन्म हुआ।
1950 – भारत की प्रसिद्ध मृदंग वादक निदुमोलु सुमति का जन्म हुआ।
1995 – भारतीय महिला क्रिकेटर वेद कृष्णमूर्ति का जन्म हुआ।
1995 – भारतीय सेना के जूनियर कमीशंड अधिकारी और एक शौकिया मुक्केबाज सूबेदार अमित पंघाल का जन्म हुआ।
2000 – भारतीय भारोत्तोलक संकेत महादेव सरगर का जन्म हुआ।
*16 अक्टूबर को निधन हुए व्यक्ति 👉*
1938 – गुजरात के प्रमुख सार्वजनिक कार्यकर्त्ता प्रभाशंकर पाटनी का निधन हुआ।
1951 – पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाक़त अली ख़ाँ का निधन हुआ।
1983 – भारत के महान गणितज्ञ हरीश चंद्र महरोत्रा का निधन हुआ।
1994 – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी गणेश घोष का निधन हुआ।
2020 – पंजाब के तरनतारन में सिख आतंकवाद से डटकर लोहा लेने वाले और बहादुरी के लिए शौर्य पुरस्कार से सम्मानित बलविंदर सिंह भिखीविंड की अज्ञात हमलावारों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
2020 – बिहार के पंचायती राज मंत्री कपिल देव कामत का निधन हुआ।
2022 – छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेता और विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी (58) का निधन हुआ।
2022 – ओआरएस के जनक और मशहूर बाल चिकित्सक डॉ. दिलीप महालनोबिस का 88 साल की उम्र में निधन हुआ।
2023 – फ़िनिश राजनेता,राष्ट्रपति नोबेल पुरस्कार विजेता मार्टी अह्तिसारी (86) का निधन हुआ।
2023 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता और ओडिशा विधानसभा के सदस्य युधिष्ठिर सामंत्रे का 70 वर्ष की आयु में भुवनेश्वर में निधन हुआ।
2024 – इंग्लिश गायक-गीतकार लियाम पायने (31) का निधन हुआ।
*16 अक्टूबर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉*
🌟 मेला श्री छठ् (आमेर)।
🌟 श्री नवीन पटनायक जन्म दिवस।
🌟 वैज्ञानिक श्री हरीशचंद्र महरोत्रा स्मृतिदिवस।
🌟 विश्व खाद्य दिवस / खाद्य और कृषि संगठन (FAO) स्थापना दिवस (81वाँ)।
🌟 राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का 42वां स्थापना दिवस।
🌟 विश्व एनेस्थीसिया दिवस (World Anaesthesia Day)।
🌟 विश्व एलर्जी जागरूकता दिवस (World Allergy Awareness Day)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*