पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 19 अक्तूबर 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 19 अक्तूबर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 19 अक्तूबर 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 19 अक्टूबर 2026*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी – 10:53 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढ़ा – 15:39 तक
*🌠पश्चात्-* श्रवण
*💫करण-* बव. – 10:53 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* धृति – 24:35 तक
*✨पश्चात्-* शूल
*🌅सूर्योदय-* 06:24
*🌄सूर्यास्त-* 17:45
*🌙चन्द्रोदय-* 13:43
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:43 से 12:28
*🤖राहुकाल-* 07:49 से 09:14
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉आश्विन सुदी अष्टमी 10:53 तक पश्चात् नवमी शुरु , अष्टम नवरात्र माँ महागौरी व्रत / पूजा , श्री दुर्गाष्टमी / महाष्टमी व्रत , नवम नवरात्र माँ सिद्धिदात्री व्रत / पूजा , श्री दुर्गानवमी का व्रत (अष्टमी का हवनादि आज 10:53 से पहले , 10:53 के पश्चात् नवमी का हवन , नवमी का हवनादि कल मंगलवार को भी कर सकते हैं 12:52 से पहले) , अन्नपूर्णा परिक्रमा समाप्त 10:52 पर , उत्तराषाढा़ नक्षत्र में सरस्वती देवी के निमित्त बलिदान 15:39 के पूर्व , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 15:39 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 15:39 से  , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री मत्स्य उत्सव (अलवर – राज.) , मेला श्री  ज्वालामुखी (उ.प्र.) , श्री बालाजी मेला बुरहानपुर (म. प्र.) , भगवान श्री शीतलनाथ जी मोक्षकल्याणक (जैन , आश्विन शुक्ल अष्टमी) , श्री सुब्रमण्यम चन्द्रशेखर जयन्ती , श्री सारंगधर दास जयन्ती , श्री प्रकाश चंद्र सेठी जयन्ती , श्री सनी देओल (अजय सिंह) फ़िल्म अभिनेता जन्म दिवस , श्री जॉन बॉस्को जसोकी स्मृति दिवस , मनुष्य गौरव दिवस (श्री पांडुरंग शास्त्री आठवले जी” जयंती) व विश्व बाल चिकित्सा हड्डी एवं जोड़ दिवस।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 आश्विन सुदी नवमी 12:52 तक पश्चात् दशमी शुरु , नवम नवरात्र माँ सिद्धिदात्री व्रत / पूजा , श्री दुर्गानवमी का व्रत (नवमी के लिए हवनादि का विधान आज भी) , महानवमी (पूजा , व्रत एवं बलिदान हेतु) , नवरात्र समाप्त , रथ नवमी , मन्वादि , शस्त्रादि पूजा , श्रवण नक्षत्र में सरस्वती देवी का विसर्जन 18:02 के पूर्व , श्री विजयादशमी पर्व (विजय मूहूर्त 13:55 से 14:38 तक) , शमी पूजा , अपराजिता पूजा , नीलकण्ठ दर्शन , बौद्धावतार दशमी , राजाओं का पट्टाभिषेक , सर्वदोषनाशक रवियोग 08:06 से 09:35 तक।_*

*🎯आज की भक्ति 👉*

🌹
_*🙏नमोऽस्तु ते महागौर्यै🙏*_

*श्वेते वृषे समारूढा*
*श्वेताम्बरधरा शुचिः।*
*महागौरी शुभं दद्या-*
*न्महादेवप्रमोददा ॥*
*भावार्थ👉*
_सफेद बैल पर सवार, सफेद वस्त्रों से सुसज्जित, पवित्र तथा महादेव को आनंद देने वाली मैया महागौरी हमें शुभ वर प्रदान करें।_

*एवं*

*सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यै-*
*रसुरैरमरैरपि  ।*
*सेव्यमाना सदा भूयात्*
*सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥*
*भावार्थ👉*
_सिद्धों,गन्धर्वों और देवताओं द्वारा सदा सेवा प्राप्त करने वाली माता सिद्धिदात्री हमें शुभ कार्यों में सफलता प्रदान करें।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*19 अक्टूबर 2026 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर बिजनेस में हैं तो आपको फायदा मिलने वाला है। मान – सम्मान बढेगा । किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज सभी केस उनके पक्ष में रहेंगे, साथ ही नये केस मिलने के योग बन रहे हैं। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। आज किसी फ्रेंड से सोशल मीडिया पर बात होंगी। मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी नई जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ घर पर ही डिनर करेंगे। दोनों के बीच में सामांजस्य बना रहेगा। प्रेमीजनों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है आज उन्हें कहीं अच्छी जगह निवेश करने का मौका मिलेगा, जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। आज ऑफिस की तरफ से ऑनलाइन कोई बिजनेस मीटिंग ज्वाइन करेंगे। आज दोस्तों के साथ बात कर के मूड अच्छा होगा। इस राशि के लवमेट्स आज अपनी शादी की बात घर पर कर सकते है। घरवाले आपकी बात को मान लेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे । साथ ही आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी, क्योकि जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में आपसे गलतियाँ हो सकती है । अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें । इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते है, आज उन्हें धनलाभ होगा ।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन सही रहेगा। आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा, जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेगा। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह प्रयोग करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे तो आपको अच्छा महसूस होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी दोस्त से अपनी कोई बात शेयर करेंगे। आज पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाऐंगे। आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाएगा। साथ ही आज घर पर अपने मनपसंद खाने का आनंद उठाएंगे। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है, आज उनके लिए दिन शुभ है। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने से आपको अच्छा महसूस होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा बस आज पैसों के लेन-देन से बचें। कहीं निवेश कर रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगा। साथ ही किसी नए कोर्स को ऑनलाईन ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन शुभ है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज में लेक्चर देने के लिए ऑफर आ सकता है। साथ ही लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की पढ़ाई करने के लिए फार्म भर सकते है। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे कामों में सफलता जरुर मिलेगी। इस राशि के बिजनेसमैन को कोई इन्वेस्टर मिल सकता है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगर कहीं निवेश करना चाह रहें है तो किसी जानकर से सलाह लेकर ही करें । अगर आज नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है । पहले जिस मित्र से आपकी अनबन हुई थी वो आज आपसे दोस्ती के लिए हाथ मिलायेगा ।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन खास रहेगा। इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। आज आपके घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज सोशल मीडिया पर किसी ऐसे व्यक्ति से बात हो सकती है जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरुरी कामों में हाथ बटा सकते है, जिससे उन्हे थोड़ा राहत महसूस होगी। पिता बच्चों के साथ समय बिताएंगें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के लोगों को आज के दिन कम्प्यूटर से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आज आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। किसी कार्य को करने में आज आपके सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। आज समाज में आपको अपनी आपके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जायेगा। निवेश करने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा । संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के बिजनेस वाले लोग अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कानूनी मामले में आज आपको राहत मिलने के असार नजर आ रहे है। आज परिवार वालों को खुश करने के लिए घर में छोटी पार्टी कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*19 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1630 – बोस्टन में पहली बार आम अदालत का आयोजन किया गया।
1689 – रायगढ़ किले में संभाजी की विधवा और उसके बच्चे ने औरंगजेब के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1722 – फ्रांस के सी. होफर ने अग्निशामक यंत्र का पेटेंट कराया।
1739 – इंग्लैंड ने स्पेन पर युद्ध की घोषणा की।
1781 – ब्रिटिश जनरल कॉर्नविलास ने अमेरिका में आत्मसमर्पण किया ।
1781 –  अमेरिकी क्रांति युद्ध का समापन हुआ।
1813 – लैपजिंग का युद्ध समाप्त हुआ।
1853 – अमेरिका के हवाई प्रांत में पहली आटा चक्की शुरू की गयी।
1872 – न्यू साउथ वेल्स में विश्व का सबसे बड़ा सोने का टुकड़ा (215 किग्रा) पाया गया।
1889 – फ्रांसीसी नेता नेपोलियन बोनापार्ट ने रूस की राजधानी से अपनी सेना हटाई।
1900 – जर्मन वैज्ञानिक माक्स प्लांक ने ‘प्लांक का नियम’ प्रतिपादित किया था। इसे ‘ब्लैक बॉडी एमिशन’ का नियम भी कहा जाता है।
1915 – रूस और इटली ने बुल्गारिया पर युद्ध की घोषणा की।
1917 – डलास लव फील्ड हवाई अड्डा पब्लिक के लिए खोला गया।
1924 – अब्दुल अज़ीज़ ने स्वयं को मक्का में पवित्र स्थानों का रक्षक घोषित किया।
1926 – जॉन सी गैरेंड ने सेमी ऑटोमेटिक राइफल का पेटेंट कराया।
1932 – ब्रिटिश सरकार ने सोवियत संघ के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1932 – फोर्ड मोटर कंपनी के मालिक हेनरी फोर्ड ने रेडियो पर अपना पहला भाषण दिया।
1933 – जर्मनी मित्र राष्ट्रों की संधि से बाहर आया।
1943 – रटगर्ज विवि के छात्र एल्बर्ट शात्ज ने तपेदिक के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा ‘स्ट्रेप्टोमाइसिन’ विकसित की।
1944 – फिलिपीन द्वीप समूह में अमरीका और जापान की सेनाओं के मध्य युद्ध आरंभ हुआ।
1950 – मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरी आफ़ चैरिटीज़ की स्थापना की। मदर टेरेसा रोमन कैथोलिक नन थीं जिनके पास भारतीय नागरिकता थी।
1952 – श्रीरामुलू पोट्टी ने पृथक मद्रास प्रांत से अलग तेलगु भाषी राज्य आंध्र प्रदेश बनाने की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू किया।
1956 – रूस और जापान ने हस्ताक्षर कर दोनों देशों के बीच 1945 से चले आ रहे युद्ध को अधिकारिक रूप से समाप्त किया।
1960 – नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन चलाने वाले अमेरिका के मार्टिन लूथर किंग-जूनियर को अटलांटा में गिरफ्तार किया गया।
1970 – भारत में निर्मित पहला मिग-21 विमान भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया। यह एक सुपर सोनिक लड़ाकू जेट विमान है जिसका निर्माण सोवियत संघ ने किया था।
1983 – भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक डाक्टर एस. चन्द्रशेखर को एक अन्य अमेरिकी वैज्ञानिक प्रो. विलियम्स फ़ाउलर के साथ 1983 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार।
1987 – न्यूयॉर्क के वॉल स्ट्रीट में बिकवाली के भारी दबाव के बीच शेयरों कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई थी और इसका असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर हुआ था।
1994 – जेनेवा में उत्तरी कोरिया और सं.रा. अमेरिका ने कोरिया प्राय:द्वीप को परमाणु हथियारों के प्रसार से मुक्त रखने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2000 – भारत सरकार ने 1834 से 1996 तक सभी केंद्रीय अधिनियमों का इलेक्ट्रॉनिक डाटाबेस तैयार करने की घोषणा की।
2003 – पोप जॉन पाॅल द्वितीय ने मदर टेरेसा को धन्य घोषित किया। यह संत की उपाधि दिये जाने की दिशा में पहला कदम होता है।
2004 – अमेरिका के विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने यह रहस्योद्घाटन किया कि अमेरिका की कोशिशों से भारत-पाकिस्तान युद्ध टला।
2004 – चीन ने अपना पहला व्यावसायिक मौसम उपग्रह छोड़ा।
2004 – सू विन म्यांमार के नये प्रधानमंत्री बने।
2005 – ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के ख़िलाफ़ बगदाद में सुनवाई शुरू।
2007 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर हमले के बाद भारतीय उच्चायुक्त ने उनसे मुलाकात की।
2008 – आटोमोबाइल बाज़ार में मंदी के कारण टाटा मोटर्स ने 300 अस्थाई कर्मियों को हटाया।
2012 – लेबनान की राजधानी बेरुत में बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत ,110 अन्य घायल हुए।
2019 – चिली में 15 दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा की गयी।
2019 – दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सौ नए मोहल्‍ला क्‍लिनिक का उद्घाटन किया।
2019 – संयुक्त राष्ट्र की आम बैठक ने 14 राष्ट्रों ( आर्मेनिया, ब्राजील, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, लीबिया, मार्शल आइलैंड्स, मॉरिटानिया, नामीबिया, नीदरलैंड, पोलैंड, कोरिया गणराज्य, सूडान और वेनेजुएला ) को UNHRC के लिए चुना।
2019 – श्रीलंका को वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) की ग्रे लिस्ट से हटा दिया गया (कोलंबो गजट)।
2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रैंड चैलेंजेज की वार्षिक बैठक को वर्चुअल रूप से संबोधित किया।
2020 – केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने आयुष्मान सहकार योजना की शुरूआत की।
2021 – उत्तराखंड के कुमाऊं में दो की वर्षा से भूस्खलन, मकान ढहने, पानी में करंट आदि कारणों से 42 लोगों की मौत हुई।
2021 – उत्तर कोरिया ने समुद्र में किया बैलेस्टिक मिशाइल का परीक्षण।
2022 – 24 साल बाद इतिहास बदला.; मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने , शशि थरूर की हार हुई।
2022 – बिहार में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया , राजधानी पटना के अलावा चंपारण में भी धरती हिली।
2022 – उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के समुद्री क्षेत्र के पास तोपों से गोलाबारी की। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – दूसरा बार्ज एलएसएएम 8 (यार्ड 76) भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया।
2023 – सर जेजे स्कूल ऑफ आर्ट को डी नोवो डीम्ड यूनिवर्सिटी घोषित किया गया।
2023 – इजरायल-हमास युद्ध के बीच 1200 लोगों की भारत में वापसी हुई।
2024 – श्रीमती विजया किशोर रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
2025 – अयोध्या में 26 लाख 17 हजार 215 दीप जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

*19 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1870 – मातंगिनी हज़ारा – प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।
1887 – सारंगधर दास – स्वतंत्रता सेनानी थे।
1888 – वेंकटराम रामालिंगम पिल्लै (तमिलनाडु से थे , पद्म भूषण सम्मानित थे) साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्रसिद्ध।
1903 – आर. सी. बोराल – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार।
1910 – खगोलशास्‍त्री और नोबेल पुरस्‍कार विजेता सुब्रमण्‍यम चंद्रशेखर का लाहौर (ब्रिटिश भारत) में जन्म हुआ।
1911 – असरारुल हक़ मजाज़ उर्दू के प्रगतिशील विचारधारा से जुड़े रोमानी शायर के रूप में प्रसिद्ध रहे।
1919 – प्रकाश चंद्र सेठी –  मध्य प्रदेश के 8 वें मुख्यमंत्री (1972-75) थे।
1920 – स्वाध्याय परिवार के संस्थापक , प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक व समाज सुधारक पाण्डुरंग शास्त्री अठालवे का महाराष्ट्र में जन्म हुआ।
1923 – भोलाशंकर व्यास – ‘काशी’ (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1929 – निर्मला देशपांडे – गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी हुईं प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता।
1961 – सनी देओल के नाम से प्रसिद्ध अजय सिंह, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता , निर्देशक, निर्माता और राजनेता।
2000 – नीतू घनघास एक भारतीय मुक्केबाज।
2002 – दिव्यांश सिंह पंवार एक भारतीय खेल निशानेबाज।

*19 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1745 – मशहूर किताब ‘गुलीवर की यात्राएं’ के लेखक जोनाथन स्विफ्ट का निधन हुआ।
1971 – रामअवध द्विवेदी – प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक।
1995 – सलमा बेग ( कुमारी नाज़ या बेबी नाज़) हिंदी फ़िल्मों में एक भारतीय अभिनेत्री थीं।
2005 – जॉन बॉस्को जसोकी – नागालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री।
2013 – के॰ राघवन – जिन्हें मुख्यतः राघवन मास्टर के नाम से जाना जाता है, एक मलयाली संगीत रचयिता थे।
2018 – ओसामु शिमोमुरा एक जापानी कार्बनिक रसायनज्ञ और समुद्री जीवविज्ञानी थे।
2011 – जॉर्ज वर्गीज कक्कानादन, केरल राज्य से मलयालम भाषी कथाकार, उपन्यासकार और लेखक थे।
2020 – असम के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ.जयंत माधब का आधी रात को गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
2021 – भिवानी के गाँव नांधा निवासी पैरा कमांडो राजेश कुमार का निधन हुआ।
2023 – पद्म श्री पुरस्कार विजेता, आध्यात्मिक गुरु श्री बंगारू आदिगलर का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रियाई डाउनहिल स्कीयर हेनरिक मेसनर (84) का निधन हुआ।
2024 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी नवाजो मरीन कोड टॉकर रहे जॉन किंसेल सीनियर (107) का निधन हुआ।

*19 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री मत्स्य उत्सव (अलवर – राज.)।
🌟 मेला श्री  ज्वालामुखी (उ.प्र.)।
🌟 श्री बालाजी मेला बुरहानपुर (म. प्र.)।
🌟 भगवान श्री शीतलनाथ जी मोक्षकल्याणक (जैन , आश्विन शुक्ल अष्टमी)।
🌟 श्री सुब्रमण्यम चन्द्रशेखर जयन्ती।
🌟 श्री सारंगधर दास जयन्ती।
🌟 श्री प्रकाश चंद्र सेठी जयन्ती।
🌟 श्री सनी देओल (अजय सिंह) फ़िल्म अभिनेता जन्म दिवस।
🌟 श्री जॉन बॉस्को जसोकी स्मृति दिवस।
🌟 मनुष्य गौरव दिवस (श्री पांडुरंग शास्त्री आठवले जी” जयंती)।
🌟 विश्व बाल चिकित्सा हड्डी एवं जोड़ दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.