पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 22 अक्तूबर 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 22 अक्तूबर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 22 अक्तूबर 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 22 अक्टूबर 2026*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी – 14:49 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* शतभिषा – 20:49 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वभाद्रपद
*💫करण-* विष्टि – 14:49 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* वृद्धि – 23:39 तक
*✨पश्चात्-* ध्रुव
*🌅सूर्योदय-* 06:25
*🌄सूर्यास्त-* 17:45
*🌙चन्द्रोदय-* 15:20
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:42 से 12:28
*🤖राहुकाल-* 13:30 से 14:55
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 आश्विन सुदी एकादशी 14:49 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , पापांकुशा एकादशी व्रत (सभी के लिए ) , श्री श्याम बाबा जागरण , विघ्नकारक भद्रा 14:49 तक , पंचक जारी , मुक्तावली व्रत (जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली, स्वामी रामतीर्थ जी जयन्ती , अमर शहीद अशफ़ाक़ुल्लाह ख़ाँ जयन्ती , महाराणा राजसिंह पुण्यतिथि , श्री विठ्ठल भाई पटेल जी पुण्यतिथि , चन्द्रयान – 1 प्रक्षेपण दिवस (भारत , 22 अक्टूबर 2008) , हकलाने के बारे में जागरूकता बढ़ाने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस ( International Stuttering Awareness Day) , राष्ट्रीय रंग दिवस (National Color Day) , राष्ट्रीय सूखा मेवा /नट्स दिवस (National Nut Day) , अंतर्राष्ट्रीय कैप्स लॉक दिवस (International Caps Lock Day) , बुद्धिमत्ता का उत्सव दिवस (Smart is Cool Day) व अंतर्राष्ट्रीय वोम्बैट दिवस (International Wombat Day)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 आश्विन सुदी द्वादशी 14:37 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , श्री श्यामबाबा द्वादशी , प्रदोष व्रत ,पंचक जारी , कार्तिक माह के लिए द्विदल त्याग व्रतारम्भ , सर्वदोषनाशक रवियोग 21:03 से , सूर्य सायन वृश्चिक राशि में 15:20 पर , शक / राष्ट्रीय कार्तिक मासारम्भ , शुक्र (वक्री) चित्रा नक्षत्र में 27:24 पर , हेमन्त ऋतु प्रारम्भ।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*न्यायागतस्य द्रव्यस्य*
*बोद्धव्यौ द्वावतिक्रमौ।*
*अपात्रे प्रतिपत्तिश्च*
*पात्रे चाप्रतिपादनम्।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३३-५९
*अर्थात्*
_न्यायपूर्वक उपार्जित किये हुए धन के दो ही दुरुपयोग समझने चाहिए – अपात्र को देना और सत्पात्र को न देना।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*22 अक्टूबर 2026 , बृहस्पतिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा व खरीददारी की योजना कर सकती हैं या खरीदारी किए को सम्भाल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कम्पनी में साक्षात्कार के लिए बुलावा आयेगा। दाम्पत्य जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी। घर के कामों में परिवार के लोग का सहयोग मिलता रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज आपका आर्थिक व धार्मिक पक्ष मजबूत होगा। प्रेमी से उपहार मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका चंचल स्वाभाव कुछ लोगो को पसंद आयेगा। आज आप अपने व्यवसाय की गति बढ़ाने के लिए नया प्लान तैयार करेंगे। अगर आप वाहन खरीदने का योजना बना रहें तो थोड़ा रुक जायें। लम्बे समय से सोचा हुआ कार्य आज पूरा हो जाएगा। आज आपको आय के नये स्त्रोत प्राप्त होंगे। आज बॉस आपके कार्यो को देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे। माता के साथ धार्मिक कार्यों में सम्मलित होंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर सकारात्मक परिणाम मिलेगा। महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती हैं, दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। आर्किटेक से जुड़े लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिलेगा। पिता के साथ आज आपके रिश्तें और मजबूत होंगे। पिछली कंपनी का अनुभव आज काम आयेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज आप परिवारवालों के साथ समय बितायेंगे। घर में खुशी का महौल बना रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे है । टेन्ट हाउस का व्यवसाय करने वाले लोगो के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है । कहीं रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से और मजबूत होगा। स्वास्थ्य बेहतर बनाये रखने के लिए खान-पान का खास ख्याल रखने की जरुरत है। आज धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा। कार्यों में घर के बड़ों का सहयोग आपको मिलता रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सारे पूराने काम आसानी से हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉब का अवसर मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में दोस्त के साथ बाहर जा सकते हो। व्यापार को लेकर आपके पार्टनर से अनबन ना हो इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। प्रेमी का रिश्ता परिणय में बदल सकता है । जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका आज का दिन बेहतर रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा होगा । आपके व्यापार में दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हाथ लगेगी। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा करने से बचें। आज भाई बहन के साथ गेम्स खेल कर समय बिताएंगे। माता के सेहत में सुधार होगा ।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदा दिलाने वाला होगा। इस राशि की महिलाएं आज कोई उद्योग शुरू कर सकती है, जिसमे जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्या के कारण आज आप सोच विचार में रहेंगे। साथ ही समस्यायों का हल निकालने के लिए प्लान भी बनायेंगे। आज आपके पड़ोसी आपसे आर्थिक सहायता लेंगे। आज किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें, अन्यथा वह काम दोबारा करना पड़ सकता है । प्रेमी के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। अगर आप नयी जमीन लेने की योजना बना रहे हैं, तो घर के बड़ों की राय जरूर लें। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। प्रेमी अपने साथी से अपने दिल की बात शेयर करेंगे। इससे रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। शाम को परिवार के साथ किसी जरूरी मामले पर बात होगी । साथ ही आज आपको परिवार की जरूरतों का भी ख्याल रखने की जरुरत है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कई दिनों से चल रही कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी। कार्यालय में आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे आप बखूबी निभायेंगे। आज किसी कार्य को पूरा करने के लिए आस-पास के लोग का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनायें रखें, रिश्ते में और मजबूती आयेगी। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। पारिवारिक समस्य आज दूर होगी, घर में खुशहाली बनी रहेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज आपको अपने गुरू की मदद से आपके करियर को नयी दिशा मिलेगी। आप आप अपने कार्यालय का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए आज फॉर्म भरेंगे। आज घर में बच्चों के साथ आपका ज्यादा समय बीतेगा। माता पिता बच्चो को कोई अच्छी सलाह देंगे। छात्रो को आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने को मिलेगा। व्यापार को आगे बढाने के लिए पिता का सहयोग प्राप्त होगा ।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। आज आपको किसी सामाजिक समारोह में सम्मलित होने का मौका मिलेगा । आज आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। छात्रों को आज बेहतर परिणाम हासिल होंगे। कई दिनों से चल रही दोस्ती आज प्यार में बदल सकती है। पारिवारिक समस्यायों का समाधान ढूंढ़ने में आज आप सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन में आज शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य आज उत्तम बना रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यालय में आपकी कड़ी मेहनत को देखते हुए आपको सम्मानित किया जा सकता है। पहले की हुई गलती से दोस्तों से बिगड़े हुए रिश्तों में आज सुधार आएगा। आज परिवार वालों के साथ घर पर स्वादिष्ट डिनर का आनंद उठाएंगे आज आपके जीवन में चल रही सारी परेशनियों का हल निकलेगा। महिलाएं आज घर के कामो में बिजी रहेंगी, साथ ही बच्चे उनकी सहायता भी करेंगे । काफी समय से चल रही स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्यायों से छुटकारा मिलेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*22 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
794 – जापानी सम्राट कनमू ने राजधानी को हेईयांको (वर्तमान टोक्यो) में स्थानांतरित की।
1494 – इतालवी नाविक क्रिस्टोफ़र कोलंबस ने अपनी दूसरी खोजी समुद्री यात्रा आंरभ की। जिसमें कोलंबस ने एंटील द्वीप समूह की खोज की।
1721 – ज़ार पीटर द ग्रेट “ऑल-रशियन सम्राट बनाया गया।
1728 – 1728 की कोपेनहेगन शहर में भयानक आग (शहर के इतिहास में सबसे बड़ा) लग गयी।
1746 – न्यू जर्सी का कॉलेज स्थापित किया गया (यह 1896 में प्रिंसटन विश्वविद्यालय बन गया)।
1796 – पेशवा माधव राव द्वितीय ने आत्महत्या की।
1867 – नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ फ कोलंबिया की आधारशिला रखी गई।
1875 – अर्जेंटिना में पहले टेलीग्राफिक कनेक्शन की शुरुवात।
1879 – ब्रिटिश शासन के खिलाफ पहला राजद्रोह का मुकदमा बसुदेव बलवानी फड़के के खिलाफ।
1879 – अमेरिकी खोजकर्ता थॉमस एडीसन ने एक उच्च प्रतिरोधक कार्बन फिलामेंट का पहला सफल प्रयोग किया।
1879 – विश्व का पहला कार डीलर शोरूम लंदन में खुला।
1883 – न्यूयार्क में ओपेरा हाउस का उद्घाटन हुआ।
1918 – प्रथम विश्व युद्ध का अंतिम चरण जर्मन सेना पर संयुक्त सेना के आक्रमण के साथ आरंभ हो गया।
1953 – लाओस को फ्रांस से पूरी तरह से आजादी मिली।
1954 – संघीय गणराज्य जर्मनी को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।
1962 – प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने [भारत की सबसे बड़ी ]बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना ‘भाखड़ा नांगल’ राष्ट्र को समर्पित की गई।
1964 – फ्रांसीसी दार्शनिक और लेखक ज्यां पाल सार्त्र ने नोबेल पुरस्कार ठुकराया।
1975 – ‘वीनस-9’ अंतरिक्षयान का शुक्र ग्रह पर अवतरण हुआ।
1975 – तुर्की के राजनयिक की वियना में गोली मारकर हत्या हुई।
1979 – ईरान के अपदस्थ शाह मोहम्मद रिजा पहलवी को इलाज के लिए अमेरिका जाने की अनुमति दी गई।
1981 – अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज एक खरब डॉलर को पार किया।
1986 – अमेरिकी राष्ट्रपति रीगन ने 1986 के कर सुधार अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।
1998 – संयुक्त राष्ट्र ने 1987 के बाद से युद्ध में 20 लाख निर्दोष बच्चों के मारे जाने की घोषणा की।
2004 – अंकटाड रिपोर्ट के अनुसार विदेशों में निवेश में भारत 14वें स्थान पर।
2004 – सीका सम्मेलन में सदस्य देशों ने आतंकवाद से मिलकर निपटने का संकल्प व्यक्त किया।
2006 – अफ़ग़ानिस्तान में अधिक नशीली दवाएँ जब्त की गईं।
2007 – चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ ने लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी की कमान सम्भाली।
2008 – इसरो ने (श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से ) भारत के पहले चंद्रयान मिशन चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण किया। इस मिशन से चंद्रमा पर पानी के होने का पता लगा।
2014 – माइकल जेहाफ बिडायु ने ओटावा में कनाडा के संसद पर हमला किया, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये।
2016- भारत ने कबड्डी विश्व कप जीता।
2019 – जापान के नए सम्राट नारूहितो ने तोक्यो में भव्य समारोह में सिंहासन औपचारिक तौर पर संभाला।
2019 – अमेरिका-भारत सामरिक साझेदारी फोरम ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
2020 – विशाखापतनम के नौसेना डॉकयार्ड में आयोजित समारोह में पनडुब्बी भेदी युद्धपोत आईएनएस कवरत्ती को भारतीय नौसेना में शामिल किया।
2020 – राजस्थान के पोखरण में डीआरडीओ द्वारा विकसित टैंक रोधी प्रक्षेपास्त्र नाग का अंतिम परीक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
2021 – रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन भारत ने आकाश में अत्यधिक तेजी से गतिशील लक्ष्य को विमान से निशाना बनाने का सफल परीक्षण किया।
2021 – ब्रिक्स के मौजूदा अध्यक्ष के रूप में भारत ने ब्रिक्स देशों के संचार मंत्रियों की 7वीं बैठक का आयोजन किया व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री श्री देवुसिंह चौहान ने बैठक की अध्यक्षता की।
2023 – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मिशन महिला सारथी का शुभारम्भ किया।
2023 – शमी वर्ल्ड कप के इतिहास में दो बार 5 विकेट हॉल करने वाले भारत के पहले गेंदबाज बने।
2024 – पीएम मोदी रूस पहुंचे व राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की।
2025 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-2 लूनर ऑर्बिटर के माध्यम से एक ऐतिहासिक खोज साझा की।
*22 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1873 – स्वामी रामतीर्थ – हिन्दू धार्मिक नेता थे, जो अत्यधिक व्यक्तिगत और काव्यात्मक ढंग के व्यावहारिक वेदांत को पढ़ाने के लिए विख्यात थे।
1900 – अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद।
1903 – त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल – सामुदायिक नेतृत्व।
1935 – ज्ञानदेव यशवंतराव पाटिल एक शिक्षक तथा बिहार व पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे।
1937 – कादर खान, प्रसिद्ध हिन्दी और उर्दू फ़िल्म अभिनेता।
1947 – अदम गोंडवी अट्टा – एक भारतीय कवि।
1952 – ए एस किरण कुमार भारत के एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा वे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के 9 वें अध्यक्ष थे।
1964 – भारत के गृह मंत्री अमित शाह का जन्म हुआ था।
1988 – परिणीती चोपडा एक भारतीय अभिनेत्री।
2022 – इसरो ने रचा इतिहास: सबसे भारी रॉकेट LAWM3-M2 का मिशन सफल, 36 उपग्रहों को निर्धारित कक्षाओं में किया स्थापित (रात 12:07 बजे)।
2022 – मध्य प्रदेश के रीवा में बस-ट्रक की टक्कर से 15 लोगों की मौत हुई व40 से ज्यादा घायल हुए।
*22 अक्टूबर को हुए निधन👉*
1680 – मेवाड़ के महाराणा राज सिंह का निधन हुआ।
1893 – दलीप सिंह – पंजाब के महाराज रणजीत सिंह का सबसे छोटा पुत्र।
1933 – विट्ठलभाई पटेल – सरदार पटेल के बड़े भाई एवं प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी।
1954 – ठाकुर प्यारेलाल सिंह – छत्तीसगढ़ में ‘श्रमिक आन्दोलन’ के सूत्रधार तथा ‘सहकारिता आन्दोलन’ के प्रणेता (कन्फर्म नहीं )।
1954 – जीवनानन्द दास – बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक।
1986 – ये जियानयिंग – चीन में सेना प्रमुख के अध्यक्ष थे।
1986 – चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष।
1998 – अजीत हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे। वह अपने खलनायक किरदारों के लिये विशेष रूप से जाने जाते थे।
2015 – लाभ जंजुआ एक भारतीय भांगड़ा गायक और गीतकार थे।
2020 – तेलंगाना राष्ट्र समिति के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नयानी नरसिम्हा रेड्डी का निधन हुआ।
2021 – अमेरिकी मंच व स्क्रीन एमी पुरस्कार विजेता अभिनेता पीटर स्कोलारी (66) की कैंसर से मृत्यु हुई।
2022 – ऑस्ट्रियाई अरबपति व्यवसायी डिटरिच माटेशिट्स (78) का निधन हुआ।
2023 – पुर्तगाली फुटबॉल सेंटर-बैक राउल मचाडो (86) का निधन हुआ।
2024 – जर्मन एथलीट एनेली एहरहार्ट का 74 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2025 – भारत के एक बेहद प्रतिष्ठित अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. एकनाथ चिटनिस (100) का निधन हुआ।
*22 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 स्वामी रामतीर्थ जी जयन्ती।
🌟 अमर शहीद अशफ़ाक़ुल्लाह ख़ाँ जयन्ती।
🌟 भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह की जयन्ती।
🌟 महाराणा राजसिंह पुण्यतिथि।
🌟 श्री विठ्ठल भाई पटेल जी पुण्यतिथि।
🌟 चन्द्रयान – 1 प्रक्षेपण दिवस (भारत , 22 अक्टूबर 2008)।
🌟 हकलाने के बारे में जागरूकता बढ़ाने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस ( International Stuttering Awareness Day)।
🌟 राष्ट्रीय रंग दिवस भारत (National Color Day)।
🌟 राष्ट्रीय सूखा मेवा /नट्स दिवस (National Nut Day)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय कैप्स लॉक दिवस (International Caps Lock Day)।
🌟 बुद्धिमत्ता का उत्सव दिवस (Smart is Cool Day)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय वोम्बैट दिवस (International Wombat Day)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*