पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 23 अक्तूबर 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 23 अक्तूबर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 23 अक्तूबर 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 23 अक्टूबर 2026*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 14:37 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वभाद्रपद – 21:03 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तरभाद्रपद
*💫करण-* बालव – 14:37 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* ध्रुव – 22:08 तक
*✨पश्चात्-* व्याघात
*🌅सूर्योदय-* 06:26
*🌄सूर्यास्त-* 17:44
*🌙चन्द्रोदय-* 15:50
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ – 15:04 तक
*🌛पश्चात्-* मीन
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:42 से 12:27
*🤖राहुकाल-* 10:40 से 12:05
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 आश्विन सुदी द्वादशी 14:37 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , श्री श्यामबाबा द्वादशी , श्री पद्मनाभ द्वादशी , प्रदोष व्रत ,पंचक जारी , कार्तिक माह के लिए द्विदल त्याग व्रतारम्भ , सर्वदोषनाशक रवियोग 21:03 से , सूर्य सायन वृश्चिक राशि में 15:20 पर , शक / राष्ट्रीय कार्तिक मासारम्भ , शुक्र (वक्री) चित्रा नक्षत्र में 27:24 पर , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , सौर हेमन्त ऋतु प्रारम्भ , रानी चेन्नम्मा जयन्ती , श्री भैरोंसिंह शेखावत जयन्ती , सूबेदार जोगिन्दर सिंह शहीदी दिवस , अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस राष्ट्रीय बोस्टन क्रीम पाई दिवस (National Boston Cream Pie Day , USA) , थाईलैंड का चुलालोंगकोर्न दिवस (Chulalongkorn Day) , अंतर्राष्ट्रीय शैंपेन दिवस (Champagne Day , अक्टूबर के चौथे शुक्रवार को) व राष्ट्रीय तिल /Mole दिवस (रसायन विज्ञान)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 आश्विन सुदी त्रयोदशी 13:38 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , श्री सूर्यनारायण को अर्ध्यदान , पंचक जारी , सर्वदोषनाशक रवियोग 12:50 तक पुन: 20:32 से , सूर्य स्वाति नक्षत्र में 12:50 पर , वर्षायोग व बैंक अवकाश (चतुर्थ शनिवार)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*यस्य नास्ति स्वयं प्रज्ञा,*
*शास्त्रं तस्य करोति किम्।*
*लोचनाभ्यां विहीनस्य,*
*दर्पणः    किं   करिष्यति ॥*
*अर्थात्👉*
_जिसके पास स्वयं बुद्धि नहीं है, उसका शास्त्र भला क्या कर सकते हैं? आँखों से अन्धे व्यक्ति के लिए भला शीशा क्या कर सकता है?_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*23 अक्टूबर 2026 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। आज धैर्य और सयंम से काम लेना चाहिए। आज कार्यों के वजह से भागदौड़ की अधिकता ज्यादा रहेगी। कार्यक्षेत्र में मामूली गलतियों को नजरअंदाज करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के स्टूडेंट्स का आज बढ़ा हुआ कॉन्फिडेंस लेवल उनके काम आयेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपका दिन दूसरों की सेवा-सत्कार में बीतेगा। आज लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को मन मुताबिक फायदा होने के योग हैं। ऑफिस में आपके काम की खूब तारीफ भी होगी। इस राशि के इंटीरियर डिजायिनिंग के छात्रों को इंटरनशिप के लिये कोई अच्छा ऑफर मिलेगा। आज कोई बड़ी कामयाबी आपके हाथ लग सकती है। आज आपकी कार्य क्षमता बेहतर रहेगी। परिवार में सुख- शांति का वातावरण रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, सभी काम सफल होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप सेहतमंद बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। किसी से संपर्क करने के लिए दिन अच्छा है। रुके हुए पैसों को पाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आयेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी। लवमेट्स के लिए आज का बेहतरीन रहने वाला है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज व्यापार सामान्य लाभ देगा। आज आपके पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। करियर को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। आज अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज किसी काम को मन लगाकर करेंगे तो उसमे सफलता मिलेगी। आज सहयोगियों से मदद में कमी आ सकती है। आज आपको अपने महत्वपूर्ण पेपर संभालकर रखना चाहिए। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज उच्च अधिकारी से अच्छे रिश्ते बनाये रखने का प्रयास फलदायक होगा। आज आपको किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। करियर में तरक्की के योग बने हुए है। ऑफिस में माहौल आपके अनुकूल बना रहेगा। आप इसका भरपूर फायदा भी उठा पाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। आज की गयी यात्रा सुखद रहेगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे, इससे रिश्ते मजबूत होंगे। पहले से लिये गए फैसले आपको बेहतर फल देंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज कार्यक्षेत्र में नये विचारों का समावेश होगा। आज जिस काम से यात्रा करेंगे, उसमें कामयाबी हासिल होगी। कार्यों में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत रहेगी। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी काम में अपने जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। प्रोफेसरों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। छात्रों के लिये आज का दिन करियर में नया बदलाव लायेगा। अगर आप किसी नये बिजनेस की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आपको उसमें सफलता मिलेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपको सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी। प्रेम-संबंधों में मजबूती आएगी। व्यापार के इनकम में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी से कोई खूबसूरत तोहफा मिलेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी विशेष काम में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति होने के चांस बन रहे हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। उच्च शिक्षा के लिए किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी खास व्यक्ति की राय आपके काम के लिये कारगर होगी। आपका कोई दोस्त आपसे मिलने घर पर आ सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज मित्रों से मेल-जोल बढ़ेगा। संतान आपकी बातों से प्रभावित होंगे, साथ ही अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे। आज आपका संपर्क किसी उच्च अधिकारी से होगा। आज मन स्थिर न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम-संबंधों में कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आप चीजों को बखूबी संभाल लेंगे। कार्यों को पूरा करने में भाई-बहन से आपको मदद करेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ मीठी नोक-झोक होगी, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे। कोई भी नये कार्य की शुरुआत किसी अनुभवी व्यक्ति से लेकर करेंगे तो उसमे सफलता मिलनी तय है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। आज किसी को भी अपनी सलाह देने से बचें। आपकी दी हुई सलाह आप पर भारी पड़ सकती है। आज आप कोई जटिल समस्या सुलझाने में सफल होगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहेगा। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अगर आपका कार्य शिक्षण संस्थान से जुड़ा है, तो आज लाभ होगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। साथ – साथ घर पर ही मूवी देखने आदि का प्लान बनायेंगे। किसी बड़ी बिजनेस मिटिंग के लिये आयोजित पार्टी में जायेंगे, इससे भविष्य में आपको फायदा जरूर होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*23 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1707 – ग्रेट ब्रिटेन साम्राज्य की संसद को पहली बार लंदन में मिलाया गया।
1760 – उत्तर अमेरिका में यहूदी प्रार्थना की पहली किताब मुद्रित हुई।
1764 – मीर कासिम बक्सर की लड़ाई में पराजित हुआ।
1814 –  विश्व की पहली प्लास्टिक सर्जरी इंग्लैंड में की गयी।
1910 – ब्लांश एस स्कॉट अमेरिका में अकेले हवाई जहाज उड़ाने बनाने वाली पहली महिला बनीं।
1915 – न्यूयार्क में लगभग 25,000 महिलाओं ने मतदान के अधिकार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
1934 –  महात्मा गांधी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता पद से इस्तीफा दिया।
1943 – नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की ‘झांसी की रानी ब्रिगेड़’ की सिंगापुर में स्थापना की । इसके मतभेद भी है कुछ जगह 12 जुलाई 1943 भी है व कुछ जगह अन्य भी।
1958 – रूसी कवि एवं उपन्यासकार बोरिस पास्तरनाक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार।
1978 – चीन और जापान ने चार दशकों से चले आ रही शत्रुता को औपचारिक रूप से समाप्त किया।
1989 – हंगरी ने स्वयं को गणराज्य घोषित किया। हंगरी सोवियत संघ से 33 वर्षों के बाद आजाद होकर एक स्वतंत्र गणराज्य बना।
1998 – पाकिस्तान ने कश्मीर समस्या का समाधान आत्म निर्णय से करने की मांग दोहरायी।
1998 – जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अपने पहले बैंक का राष्ट्रीयकरण किया।
2001 – नासा के मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह की परिक्रमा शुरू की।
2003 -भारत और बुल्गारिया ने प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर किये। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2008 – नया कम्पनी विधेयक 2008 लोकसभा में पेश हुआ।
2011 – तुर्की के वान प्रांत में 7.2 तीव्रता का भूकंप,582 लोगों की मौत, हजारों घायल।
2019 – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के अध्‍यक्ष का कार्यभार संभाला।
2019 – हांगकांग विधायका ने विरोध प्रदर्शन के बाद प्रत्यर्पण विधेयक को वापस लिया।
2020 – भारत ने 35 वर्ष बाद अंतरराष्‍ट्रीय श्रम संगठन की शासी परिषद के अध्‍यक्ष का पदभार सम्‍भाला।
2020 – भारत:  संयुक्त राष्ट्र की 75 वीं वर्षगांठ पर डाक विभाग ने डाक टिकट जारी किया।
2021 – तुर्की ने  अमेरिका और जर्मनी सहित 10 देशों के राजदूतों को हटाने का आदेश दिया।
2022 – इसरो ने सभी 36 उपग्रहों को इच्छित कक्षाओं में स्थापित करने वाले पहले वाणिज्यिक मिशन के अंतर्गत एल वी एम-3 एम-2 का सफल प्रक्षेपण किया।
2022 – चीनी राष्‍ट्रपत शी जिनपिंग के तीसरी बार राष्ट्रपति बनने का आधिकारिक एलान हुआ , 30 साल पुराना नियम टूटा , जिनपिंग ने अपनी नई टीम की भी घोषणा की व ली कियान्ग को नया प्रधानमंत्री बनाया गया।
2022 – अयोध्या के तट पर 15 लाख 76 हजार दीये जले  व अयोध्या का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।
2023 – न्यू ऑरलियन्स के पास ‘सुपरफ़ॉग’ की स्थिति के कारण मोटरवे पर 158 वाहन टकराने से सात लोगों की मौत व अन्य कुछ घायल हुए।
2023 – इजराइल हमास युद्ध : रिहायशी इमारत पर हमले में 30 फलस्तीनियों की मौत हुई।
2023 – एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर ने चिकित्सा अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) के महानिदेशक के रूप में कार्य भार ग्रहण किया; वे इस पद को संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बनी।
2023 – भारतीय और मलेशियाई सेना के बीच संयुक्त द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास “एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति 2023” भारत के उमरोई छावनी में शुरू हुआ।
2024 – तुर्किए में आतंकी फायरिंग हमले में चार लोगों की मौत व कई अन्य घायल हुए।
2024 – प्रधानमंत्री मोदी ने 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
2024 – जिम्बाब्बे ने गाम्बिया के खिलाफ 344 रन बना कर टी-20i में सबसे बड़े स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया ,  290 रनों से जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया , जिम्बाब्वे की पारी में 30 चौके और 27 छक्के लगे, जो रिकॉर्ड है तथा कप्तान सिकंदर रजा ने रिकॉर्ड 33 गेंद पर शतक लगाया।
2025 – भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप अग्निकुल कॉस्मॉस ने अपने 3D-प्रिंटेड सेमी – क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन का एक और सफल परीक्षण किया।

*23 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1778 – रानी चेन्नम्मा – झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के समान कर्नाटक की वीरांगना और स्वतंत्रता सेनानी।
1898 – खंडू भाई देसाई, श्रमिक नेता ।
1923 – भैरोंसिंह शेखावत – राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति।
1937 – देवेन वर्मा हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध हास्य अभिनेता थे।
1957 – सुनील मित्तल भारतीय मूल के एक प्रमुख व्यवसायी।
1966 – शोभा कारनदलाजे एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा केन्द्रीय मंत्री बनी।
1969 – संजय गुप्ता एक भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता और लेखक।
1974 – अरविन्द अडिग अंग्रेजी में लिखने वाले भारतीय लेखक ( मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित)।
1979 – रंजन सोढ़ी एक भारतीय डबल ट्रैप शूटर।
2000 – ज़ायरा वसीम भारतीय अभिनेत्री।

*23 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1623 – तुलसीदास प्रसिद्ध कवि (कन्फर्म नहीं)।
1962 – सूबेदार जोगिन्दर सिंह- परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
1973 – नेली सेनगुप्ता – प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।
2005 – भोलाशंकर व्यास – ‘काशी’ (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकार।
2012 – सुनील गंगोपाध्याय या सुनील गांगुली, सरस्वती सम्मान से सम्मानित साहित्यकार थे।
2019 – मरीकी वरवूर्ट, बेल्जियम पैरालिंपिक एथलीट ने 40 साल की उम्र में इच्छामृत्यु के माध्यम से अपना जीवन समाप्त कर लिया।
2021 – मिनू मुमताज़ हिन्दी फिल्म अभिनेत्री व मुख्य रूप से नर्तकी।
2022 – चेक कंडक्टर (संवाहक) लिबोर पेसेक (89) का निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी फुटबॉल लाइनबैकर वॉल्ट कोरी (84) का निधन हुआ।
2023 – फेमस वाघ बकरी चाय के मालिक पराग देसाई (49) का ब्रेन हेमरेज से निधन हुआ।
2023 – हंगेरियन संगीतकार और शिक्षक इस्तवान लैंग (90) का निधन हुआ।
2023 – ग्रीक लोक और पारंपरिक संगीत गायक क्रोनिस ऐडोनिडिस का 95 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2023 – भारत के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के देश के महानतम स्पिनर बिशन सिंह बेदी (77) का लंबी बीमारी से निधन हुआ।
2024 – अतिचालकता के बीसीएस सिद्धांत का सह-विकास करने वाले अमेरिकी भौतिक विज्ञानी लियोन कूपर (94) का निधन हुआ।
2024 – इंग्लिश स्ट्रॉन्गमैन ज्योफ केप्स (75) का निधन हुआ।
2025 – भारत के दिग्गज विज्ञापन गुरु व ओगिल्वी इंडिया के पूर्व मुख्य रचनात्मक अधिकारी पीयूष पांडे (70) का निधन हुआ।

*23 अक्टूबर के *महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 सौर हेमन्त ऋतु प्रारम्भ।
🌟 रानी चेन्नम्मा जयन्ती।
🌟 श्री भैरोंसिंह शेखावत जयन्ती।
🌟 सूबेदार जोगिन्दर सिंह शहीदी दिवस।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस।
🌟 राष्ट्रीय बोस्टन क्रीम पाई दिवस (National Boston Cream Pie Day , USA)।
🌟 थाईलैंड का चुलालोंगकोर्न दिवस (Chulalongkorn Day)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय शैंपेन दिवस (Champagne Day , अक्टूबर के चौथे शुक्रवार को)।
🌟 राष्ट्रीय तिल /Mole दिवस (रसायन विज्ञान)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.