पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 05 नवम्बर 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 05 नवम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 05 नवम्बर 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 05 नवम्बर 2026*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी – 10:37 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी – 27:56 तक
*🌠पश्चात्-* हस्त
*💫करण-* बालव – 10:37 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* वैधृति – 29:08 तक
*✨पश्चात्-* विश्कुम्भ
*🌅सूर्योदय-* 06:35
*🌄सूर्यास्त-* 17:33
*🌙चन्द्रोदय-* 27:40
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – 21:34 तक
*🌛पश्चात्-* कन्या
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26
*🤖राहुकाल-* 13:26 से 14:49
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 कार्तिक बदी एकादशी 10:37 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , रमा / रम्भा एकादशी व्रत (सभी के लिए) , गोवत्स पूजा , गोवत्सद्वादशी (प्रदोषव्यापिनी द्वादशी में) , वसु द्वादशी , बीछ बारस , शुक्र (वक्री) कन्या राशि में 25:19 पर , वैधृति पुण्यम् , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , कौमुदी महोत्सव प्रारम्भ , आर्यिका श्री एकत्वमतिजी समाधि (जैन) , आजाद भारत के पहले वोटर ‘श्याम शरण नेगी’ पुण्यतिथि , श्री बनारसी दास गुप्ता जयन्ती , श्री अर्जुन सिंह जयन्ती , श्री चितरंजन दास जयन्ती , क्रिकेटर श्री विराट कोहली जन्म दिवस , श्री भूपेन हजारिका स्मृति दिवस , विश्व सुनामी जागरूकता दिवस , अंतर्राष्ट्रीय स्कूल हिंसा और बुलिंग मुक्त दिवस (UNESCO , नवंबर के पहले बृहस्पतिवार को)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को👉 कार्तिक बदी द्वादशी 10:32 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरू , प्रदोष व्रत , धन त्रयोदशी / धनतेरस , धनवन्तरी जयन्ती , यम पंचकारम्भ , गोत्रिरात्र व्रत प्रारंभ , निशामुख में यम के लिए घर से बाहर दीपदान , अरुणोदय काल पंचकारम्भ , सूर्य विशाखा नक्षत्र में 21:03 पर।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*पंचैव पूजयन् लोके*
*यश: प्राप्नोति केवलं ।*
*देवान् पितॄन् मनुष्यांश्च*
*भिक्षून् अतिथि पंचमान्॥*
*भावार्थ 👉*
_देवता, पितर, मनुष्य, भिक्षुक तथा अतिथि-इन पाँचों की सदैव सच्चे मन से पूजा-स्तुति करनी चाहिए। इससे यश और सम्मान प्राप्त होता है।_
🌹
~~~~~~~~~~~~~~~~~
*आज का राशिफल*
*05 नवम्बर 2026, बृहस्पतिवार*
🐏मेष
कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। कोई समाचार प्राप्त हो सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से खिन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। भागदौड़ रहेगी। जोखिम न लें।
🐂वृष
आंखों को रोग व चोट से बचाएं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। मनोरंजक यात्रा की आयोजना हो सकती है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। मित्र व संबंधियों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। जोखिम न लें।
👫मिथुन
कोई ऐसा कार्य न करें जिससे अपमान हो। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। प्रॉपर्टी के काम बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में सुख-शांति रहेंगे। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें।
🦀कर्क
कानूनी बाधा संभव है। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धनहानि किसी भी तरह हो सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ में वृद्धि होगी।
🐅सिंह
प्रेम-प्रसंग में हड़बड़ी न करें। विवाद हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। युवक व युवती विशेष सावधानी बरतें। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। आय में निश्चितता रहेगी।
🙍♀️कन्या
थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी।
⚖️तुला
संतान पक्ष से स्वास्थ्य तथा अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे।
🦂वृश्चिक
शत्रु शांत रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा।
🏹धनु
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। चिंता तथा तनाव में वृद्धि होगी। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। समय नेष्ट है। नकारात्मकता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
🐊मकर
जल्दबाजी में कोई भी लेन-देन न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। फालतू खर्च होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
🍯कुंभ
दुष्टजनों से सावधान रहें, हानि पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कहीं से बुरी खबर मिल सकती है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आज के काम कल पर नहीं टालें। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा।
🐟मीन
कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है। कुसगंति से हानि होगी।
*🔅कृपया ध्यान दें 👉*
*यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।*
~~~~~~~~~~~~~~~~~
*5 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1556 – पानीपत के दूसरे युद्ध में मुग़ल शासक अकबर ने हेमू को हराया।
1630 – स्पेन और इंग्लैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1639 – मैसाच्युसेट्स में पहले डाकघर की स्थापना हुई।
1678 – जर्मनी की विशेष सेना ब्रैंडनबर्गर्स ने स्वीडन में ग्रीफ्सवाल्ड शहर पर कब्जा जमाया।
1725 – स्पेन और आस्ट्रिया ने गुप्त समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1743 – बुध के पारगमन के समन्वित वैज्ञानिक टिप्पणियों का आयोजन यूसुफ-निकोलस ड्यूसेलेल ने किया।
1773 – जॉन हेनकॉक बोस्टन शहर की बैठक में मध्यस्थ के रूप में चुने गए, जो यह हल करता है कि जो कोई चाय अधिनियम का समर्थन करता है वह “अमेरिका का शत्रु है “।
1780 – कर्नल लाबाल्म के तहत फ्रांसीसी-अमेरिकन बल को मियामी चीफ लिटिल टर्टल द्वारा पराजित किया गया।
1781 – जॉन हंसन ने अमेरिका के पहले संकलित कांग्रेस राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की।
1811 – स्पेन के खिलाफ मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर का प्रथम स्वतंत्रता संघर्ष हुआ।
1812 – अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जेम्स मैडिसन ने डेविट क्लिंटन को हराया।
1824 – रेंससेलयर पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट, अंग्रेजी भाषी दुनिया में पहला तकनीकी विश्वविद्यालय, न्यूयॉर्क में ट्रॉय, में स्थापित किया गया।
1854 – क्रीमिया के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांस की संयुक्त सेना ने इकेरमान में रूसी सेना को पराजित किया।
1872 – उल्येसेस एस ग्रांट अमेरिका के दूसरी बार राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
1895 – आटो मोबाइल के लिए जॉर्ज बी सेल्डम को अमेरिका का पहला पेटेंट मिला।
1895 – अमेरिका के उताह प्रांत ने महिला मताधिकार को स्वीकार किया।
1911 – इटली ने लीबिया पर हमला कर दिया, त्रिपोली और साइरेनैका पर कब्जा जमा लिया।
1914 – इंग्लैंड एवं फ्रांस द्वारा तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा हुई।
1918 – योरोपीय देशों से शुरु हुई इन्फ़लूएन्ज़ा की महाभारी ने दुनिया में दसियों लाख लोगों की जान ली।
1920 – इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी की स्थापना हुई।
1925 – इटली के तानाशाह मुसोलिनी ने इटली की सोशलिस्ट पार्टियों को भंग कर दिया।
1927 – वायसराय लॉर्ड इरविन ने गांधीजी और कांग्रेस पार्टी के अन्य नेताओं से मुलाकात की और साइमन कमीशन की आगामी यात्रा की घोषणा की।
1930 – अमेरिका के महान् साहित्यकार सिन्क्लेयर लेविस को उनकी कृति ‘बाबित्त’ के लिये साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।
1937 – एडोल्फ हिटलर ने गुप्त बैठक बुला कर जर्मन जनता के लिए ज्यादा जगह लेने की अपनी योजना का खुलासा किया।
1945 – भारतीय राष्ट्रीय सेना (आईएनए) के कैदियों के मामलों की सुनवाई लाल किले में शुरू हुई।
1951 – नावेदा परमाणु परीक्षण केंद्र में अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।
1961 – भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने न्यूयार्क की यात्रा की।
1976 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1985 – 24 वर्ष तक शासन करने के बाद तंजानिया के राष्ट्रपति जूलियस न्येरेरे द्वारा पदत्याग।
2001 – भारत तथा रूस ने अफ़ग़ान सरकार में तालिबान की भागीदारी नामंजूर की।
2002 – ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी ने जेल में बंद देश के शीर्ष असंतुष्ट नेता अब्दुल्ला नूरी को आम माफी दी।
2004 – गाजा पट्टी और पश्चिमी तट की चार बस्तियों को ख़ाली करने संबंधी प्रधानमंत्री एरियल शैरोन की योजना को इस्रायली संसद ने मंजूरी दी।
2006 – इराक के उच्चाधिकार न्यायाधिकरण ने देश के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को मानवता के ख़िलाफ़ अपराध का दोषी पाते हुए फाँसी की सज़ा सुनाई।
2007 – चीन का पहला अंतरिक्ष यान चेंज-1 चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा।
2012 – सीरिया में आत्मघाती बम विस्फाेट में 50 सैनिक मरे।
2012 – नाइजीरिया में बाढ़ के कारण 363 लोगों की मौत हो गई और 21 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए।
2013- भारत ने अपने पहले मंगल ग्रह परिक्रमा अभियान (एमओएम) के लिए ध्रुवीय रॉकेट को 5 नवम्बर, 2013 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित करके इतिहास रच दिया।
2013 – विधेयक डे ब्लासिओ न्यूयॉर्क शहर के मेयर चुने गए।
2019 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का वॉएजर-2 (Voyager 2) सूर्य की सीमा के पार पहुंचने वाला इतिहास का दूसरा अंतिरक्ष यान बना।
2020 – भारत के उपराष्ट्रपति ने वर्चुअल तरीके से अंतर्राष्ट्रीय ‘सतावधानम’ (International ‘Satavadhanam’) कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
2020 – भारत के थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे को नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी द्वारा नेपाली सेना के मानद जनरल पद से सम्मानित किया गया।
2020 – तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन पोम्बे मागुफुली (John Pombe Magufuli) ने पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।
2021 – चीन ने उत्तरी शांक्सी प्रांत के ताइयुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से दुनिया का पहला पृथ्वी-विज्ञान उपग्रह, Guangmu या SDGSAT-1 अंतरिक्ष में भेजा।
2021 – भारत का पहला रूफटॉप ड्राइव-इन थिएटर मुंबई में लॉन्च किया गया।
2021 – मेघालय कैबिनेट ने “मैरांग सिविल सब-डिवीजन” को एक पूर्ण जिले का दर्जा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
2022 – कर्नाटक के बीदर में ऑटो रिक्शा-ट्रक की टक्कर में 7 महिलाओं की मौत हुई व 11 घायल हुए।
2022 – रूस के कोस्त्रोमा शहर में एक क्लब में आग लगने से 15 लोगों की मृत्यु हुई।
2022 – 7वां भारत जल सप्ताह-2022 समापन समारोह के साथ संपन्न हुआ।
2022 – रूस के कोस्त्रोमा शहर में एक क्लब में आग लगने से 15 लोगों की मृत्यु हुई।
2023 – नेपाल में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – बर्थडे पर विराट कोहली ने वनडे में 49वां शतक लगाया व सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा सैकड़े की बराबरी की।
2024 – अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए वोटिंग हुई।
2024 – भारतीय तटरक्षक बल ने 26वीं राष्ट्रीय तेल रिसाव आकस्मिक आपदा योजना बैठक आयोजित की।
2025 – उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में ट्रेन दुर्घटना में 6 महिलाओं का निधन हुआ।
*5 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1870 – बंगाल में स्वराज पार्टी के संस्थापक राजनीतिज्ञ चितरंजन दास का जन्म हुआ (1869 का भी वर्णन मिलता है)।
1917 – बनारसी दास गुप्ता – हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा स्वतंत्रता सेनानी।
1921 – उदयराजसिंह – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1930 – अर्जुन सिंह – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे ।
1938 – सुहास पांडुरंगब सुखात्मे एक भारतीय वैज्ञानिक, शिक्षक, लेखक और भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष।
1988 – विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के एक दिवसीय , टेस्ट व टी 20 आई फॉर्मेट के क्रिकेटर।
1992 – अथिया शेट्टी एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
*5 नवंबर को हुए निधन👉*
1827 – पियर लाप्लेस नामक फ़्रांसीसी गणितज्ञ का निधन हुआ।
1915 – फ़िरोजशाह मेहता – भारतीय राजनेता तथा बंबई नगरपालिका के संविधान (चार्टर) के निर्माता।
1944 – फ़्रांस के चिकित्सक, जीव वैज्ञानिक और दार्शनिक डॉक्टर एलेक्सेस कार्ल का निधन हुआ।
1950 – फ़ैयाज़ ख़ाँ – ध्रुपद तथा ख़याल गायन शैली के श्रेष्ठतम गायक।
1982 – विजयदेव नारायण साही, प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक।
1995 – इस्रायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन की गोली मारकर नृशंस हत्या।
1998 – नागार्जुन प्रगतिवादी विचारधारा के लेखक और कवि ।
1999 – वेस्टइंडीज के महानतम तेज गेंदबाज़ मैल्कम मार्शल का निधन।
2008 – बी. आर. चोपड़ा – हिन्दी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक ।
2011 – भूपेन हज़ारिका – भारत के ऐसे विलक्षण कलाकार, जो अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे।
2013 – परमानन्द श्रीवास्तव – हिन्दी के प्रतिष्ठित साहित्यकार थे।
2019 – मद्रास उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन.वी. बालासुब्रमण्यन का निधन।
2020 – बॉलीवुड फिल्म निर्माता सुदर्शन रतन का COVID-19 के कारण निधन हो गया।
2022 – देश के पहले मतदाता (1951 में हुए स्वतंत्र भारत के पहले आम चुनाव में) 105 वर्षीय श्याम सरन नेगी का निधन हुआ।
2023 – ओपेरा गायक राइलैंड डेविस (80) का निधन हुआ।
2024 – ‘बिहार कोकिला’ के नाम से प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा (72) का निधन हुआ।
*5 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 कौमुदी महोत्सव प्रारम्भ।
🌟 आर्यिका श्री एकत्वमतिजी समाधि (जैन)।
🌟 आजाद भारत के पहले वोटर ‘श्याम शरण नेगी’ पुण्यतिथि।
🌟 श्री बनारसी दास गुप्ता जयन्ती।
🌟 श्री अर्जुन सिंह जयन्ती।
🌟 श्री चितरंजन दास जयन्ती।
🌟 क्रिकेटर श्री विराट कोहली जन्म दिवस।
🌟 श्री भूपेन हजारिका स्मृति दिवस।
🌟 विश्व सुनामी जागरूकता दिवस।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय स्कूल हिंसा और बुलिंग मुक्त दिवस (UNESCO , नवंबर के पहले बृहस्पतिवार को)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*