पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 10 नवम्बर 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 10 नवम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 10 नवम्बर 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 10 नवम्बर 2026*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा – 14:01 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया
*🌠नक्षत्र-* विशाखा – 09:19 तक
*🌠पश्चात्-* अनुराधा
*💫करण-* बव – 14:01 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* शोभन – 27:09 तक
*✨पश्चात्-* अतिगण्ड
*🌅सूर्योदय-* 06:39
*🌄सूर्यास्त-* 17:30
*🌙चन्द्रोदय-* 07:32
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:43 से 12:26
*🤖राहुकाल-* 08:00 से 09:21
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 कार्तिक सुदी प्रतिपदा 14:01 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रारम्भ , गोवर्धन पूजा , गोक्रीड़ा / अन्नकूट / श्री विश्वकर्मा दिवस (देशाचार से , आज भी) , बली पूजा , बलिप्रतिपदा , दीपावली पाडवा , गो – संवर्धन सप्ताह प्रारम्भ , अभ्यंगस्नान , मार्गपाली बंगाल , वक्री बुध पूर्व में उदय 17:29 पर , राजयोग, कुमारयोग , गुजरातियों का नूतन वर्षारम्भ / गुर्जर नव सम्वत्सरारम्भ 2083 , नेपाली संवत 1947 , महावीर जैन संवत् /वीर निर्वाण संवत 2553 प्रारम्भ (जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , भगवान पुष्पदंत जी ज्ञान कल्याणक (जैन , कार्तिक शुक्ल द्वितीया को , कल भी) , डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा जयन्ती , श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जयंती (भारत) , भारत परिवहन दिवस , विश्व टीकाकरण दिवस , राष्ट्रीय युवा पाठक दिवस (अमेरिका , नवंबर के दूसरे मंगलवार) व शान्ति एवं विकास हेतु विश्व विज्ञान दिवस।_*
*_🔅 कल बुधवार को 👉 कार्तिक सुदी द्वितीया 15:54 तक पश्चात् तृतीया शुरु , चन्द्रदर्शन शुभ , यम द्वितीया , भाई दूज / भ्रातृ द्वितीया (भगिनी गृह भोजन , उदयातिथि से) , चित्रगुप्त पूजा , कलम दवात पूजन , यम पंचक समाप्त , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 11:39 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 11:39 से , श्री गुरु ग्रन्थ साहब गुरयायी दिवस व राष्ट्रीय शिक्षा दिवस।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*यानि कानि च मित्राणि,*
*कर्त्तव्यानि  शतानि   च  ।*
*पश्य  – मूषक – मित्रेण ,*
*कपोता मुक्तबन्धना:॥*
*भावार्थ👉*
_जो कोई भी हों , सैकडों मित्र बनाने चाहिए । देखो, मित्र चूहे की सहायता से कबूतर जाल के बन्धन से मुक्त हो गये थे।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*10 नवम्बर 2026 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बनने की उम्मीद। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद हो सकती है। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा योग। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन श्रेष्ठ रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी। आप सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी । नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा होगा। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिल सकता है। मेहनत रंग लायेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन संबंधित फायदा होगा । किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ भी सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपके सेहत पर भी असर पड़ेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। साथ ही उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए। आप खुद को उर्जा से भरा हुआ फील कर सकते हैं। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए, बल्कि सावधानीपूर्वक फैसला लेना चाहिए। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई जरुरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। प्रेम-संबंध में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपको धन लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाहमिल सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं। आपका कुछ अच्छा खाने का मन कर सकता है। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आपके सभी काम बनेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपके सभी कष्ट दूर होंगे। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिल सकती है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बना सकते हैं। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी से कोई उपहार मिलेगा। इससे आपका मन खुश रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। लोगों का सहयोग मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता होगी। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से नजदीकी बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अपने विषय में आ रही समस्या का हल मिल सकता है। जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*10 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1785 – हॉलैंड और फ्रांस ने संधि पर हस्ताक्षर किये।
1793 – फ्रांस में बलपूर्वक ईश्वर की पूजा कराने का नियम समाप्त किया गया।
1799 – फ़्रांस में ब्रोमर नामक विद्रोह हुआ।
1847 – आयरलैंड के दक्षिणी तट पर पानी का जहाज स्टीफन व्हिटनी के दुर्घटनाग्रस्त होने से 92 लोगों की मौत हुई।
1885 – गोटलिएब डेमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।
1912 – मोरक्को, फ़्रांस तथा स्पेन का उप-निवेश बना। इससे पहले यह देश रुस, इटली तथा उसमानी शासन के अधीन था।
1918 – जर्मनी के शासक विलहेम द्वितीय हॉलैंड भाग गये।
1940 – बुखारेस्ट, रोमानिया में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में करीब 1000 से अधिक लोग मारे गए।
1950 – अमेरिका के लेखक विलियम फॉकनर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया।
1951 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रस्ताव 96 को स्वीकार किया।
1964 – लियोनिड ब्रेजनेफ़ सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव चुने गए।
1970 – चीन की महान दीवार को पर्यटन के लिए खोला गया।
1978 – रोहिणी खांडिलकर राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला बनीं।
1983 – बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 की शुरूआत की।
1986 – बंगलादेश में संविधान फिर लागू किया गया।
1989 – जर्मनी में बर्लिन की दीवार को गिराने का कार्य शुरू।
1994 – पुलिस ने श्रीयंत्र टापू (श्रीनगर) टापू में पहुँचकर अपना कहर बरपाया।
1994 – ईराक ने आर्थिक प्रतिबंध हटाए जाने की उम्मीद से कुवैत की सीमा को मान्यता दी।
1995 – न्यूजीलैंड के आकलैंड में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
1995 – नाइजीरिया की सरकार ने मानवाधिकार कार्यकर्ता केन सारो-वीवा को फाँसी दी।
1997 – चीन-रूस घोषणा पत्र से दोनों देशों के बीच सीमांकन विवाद समाप्त।
2000 – गंगा-मेकांग सम्पर्क परियोजना का कार्य प्रारम्भ।
2001 – भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।
2002 – आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से पहला एशेज टेस्ट जीता।
2004 – झेंगझोऊ चीन का आठवाँ सबसे पुराना शहर घोषित।
2005 – चीन के विरोध को अस्वीकार करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने तिब्बत के निर्वासित धार्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की।
2005 – जार्डन के तीन होटलों में विस्फोट में 57 लोगों की मृत्यु।
2006 – कोलम्बो में श्रीलंका के तमिल राजनेता नाडाराजाह रविराज की हत्या कर दी गई।
2007 – एक ब्रिटिश अपीलीय कोर्ट ने ब्रिटिश सरकार को भारतीय डॉक्टरों के साथ यूरोपीय संघ के डॉक्टरों के समान बर्ताव करने का आदेश दिया।
2008 – मंगल ग्रह पर उतरने के पांच महीने बाद लैंडर से संचार बंद हो जाने पर नासा ने फीनिक्स मिशन को समाप्त कर दिया।
2008 – भारत-कतर सम्बन्धों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2008 – भारत ने आस्ट्रेलिया को हराकर 2-0 से बार्डर-गावस्कर ट्राफी जीती।
2008 – सार्वजनिक क्षेत्र की आन्ध्रा बैंक ने अपनी मुख्य उधारी दर (पीएलआर) में 0.75% की कटौती की।
2012 – तुर्की में खराब मौसम के कारण एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 17 लोग मारे गये।
2019 – पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बांग्लादेश में ‘बुलबुल’ चक्रवात , 3 लाख लोग प्रभावित हुए।
2020 – भारत के चुनाव आयोग ने बिहार राज्य के लिए देर रात चुनाव परिणामों की घोषणा की जिसमें एनडीए ने 125 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया।
2020 – भारत और मालदीव के बीच विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला की मालदीव यात्रा के दौरान चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
2021 – संयुक्त राज्य अमेरिका अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का 101वां सदस्य देश बना।
2021 – राजस्थान के बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर  बस टैंकर ट्रेलर टकराने से 12 की मौत व 22 लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
2021 – भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक  दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 101वीं जयंती के उपलक्ष्य में डाक टिकट जारी  किया।
2021 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और एलोन मस्क के स्वामित्व वाली निजी रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) ने “क्रू 3 (Crew 3)” मिशन लॉन्च किया है।
2022 – तमिलनाडु के मदुरै की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 5 मजदूरों की मौत व 10 घायल हुए।
2022 – मालदीव की राजधानी माले में एक इमारत में आग लगने से 10 लोगों की मौत हुई व कई घायल हुए।
2022 – अफगानिस्‍तान में तालिबान पुलिस ने मनोरंजन उदयानों में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिये।
2022 – भारतीय सेना ने वीर नारियों के कल्याण और शिकायत निवारण के लिए एकल खिड़की सुविधा शुरू की।
2023 – मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत व छह लोग घायल हुए।
2023 – आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को निलंबित किया।
2024 – इजरायली हमलों से लेबनान में सात बच्चों समेत 40 लोगों की मौत व गाजा में भी 44 लोग मारे गए।
2025 – दिल्ली के लाल किला के पास हुए एक भीषण कार बम धमाके में 13 से 15 भारतीय नागरिकों की असामयिक मृत्यु हुई।

*10 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1483 – मार्टिन लूथर – ईसाई धर्म में एक नई धारा की शुरुआत करने वाले।
1610 – सत्रहवीं शताब्दी के प्रख्यात चित्रकार जेरारडो का हॉलैन्ड के हेग नगर में जन्म हुआ।
1848 – भारतीय शिक्षाविद और राजनेता सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का जन्म हुआ।
1871 – भारतीय संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष: डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा।
1909 – जॉनी मार्क्स – अमेरिकी संगीतकार और गीतकार।
1920 – दत्तोपन्त ठेंगडी, राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक।
1920 – सदानंद बकरे एक भारतीय चित्रकार और मूर्तिकार थे।
1951 – मनमोहन महापात्रा एक उड़िया फिल्म निर्माता, निर्देशक, निर्माता और लेखक थे।
1954 – विधानसभा के पूर्व स्पीकर – दोनकुपर रॉय।
1954 – जय गोस्वामी बंगाली भाषा के विख्यात साहित्यकार।
1967 – आशुतोष राना एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
1971 – चेतन्य अदीब – एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, आवाज डबिंग अभिनेता, गायक और मॉडल।

*10 नवंबर को हुए निधन👉*

1240 – इबने अरबी – अरबी के प्रसिद्ध सूफ़ी कवि, साधक और विचारक।
1908 – कनाईलाल दत्त – भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक।
1931 – गंगाप्रसाद अग्निहोत्री – हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
1970 – फ्रांस के भूतपूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स द गॉल का देहांत।
1982 – सोवियत संघ के नेता लियोनिड ब्रेज़नेव की मौत हुई। ब्रेज़नेव ने सोवियत संघ पर 20 वर्षों तक शासन किया था।
1995 – फजल ताबिश – भोपाल के प्रसिद्ध शायर थे।
2013 -विजयदान देथा, राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार ।
2019 – पूर्व चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन, चुनावों में पहचान पत्र की शुरुआत करवाई थी।
2020 – नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) में ‘बोस्टन सेल्टिक’ के दिग्गज खिलाड़ी तथा कोच रहे टॉमी हेनशॉ (86)का निधन हुआ।
2021 – विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के पूर्व उपाध्यक्ष और लेखक आनंद शंकर पांड्या (99) का रात को निधन हुआ।
2022 – फ्रांसीसी साइकिल – सवार हेनरी एंगलेड (89) का निधन हुआ।
2023 – नगालैंड के पूर्व राज्यपाल पद्मनाभ आचार्य (92) का निधन हुआ।
2023 – वरिष्ठ पत्रकार और चित्रकार के ए फ़्रांसिस (76) का त्रिशूर में हृदय संबंधी बीमारी के कारण निधन हुआ।
2024 –  अमेरिकी एथलीट डलास लॉन्ग (84) का निधन हुआ।
2025 – दक्षिण भारतीय (तमिल) फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और डबिंग आर्टिस्ट अभिनय किंगर (44) का निधन हुआ।

*10 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 भगवान पुष्पदंत जी ज्ञान कल्याणक (जैन , कार्तिक शुक्ल द्वितीया को , कल भी)।
🌟 डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा जयन्ती।
🌟 श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जयंती (भारत)।
🌟 भारत परिवहन दिवस।
🌟 विश्व टीकाकरण दिवस।
🌟 राष्ट्रीय युवा पाठक दिवस (अमेरिका , नवंबर के दूसरे मंगलवार)।
🌟 शान्ति एवं विकास हेतु विश्व विज्ञान दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.