पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 28 नवम्बर 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 28 नवम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 28 नवम्बर 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 28 नवम्बर 2026*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – 27:59 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु – 12:51 तक
*🌠पश्चात्-* पुष्य
*💫करण-* कौलव – 17:17 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* शुक्ल – 08:17 तक
*✨पश्चात्-* ब्रह्म
*🌅सूर्योदय-* 06:53
*🌄सूर्यास्त-* 17:23
*🌙चन्द्रोदय-* 21:22
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – 07:23 तक
*🌛पश्चात्-* कर्क
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:47 से 12:29
*🤖राहुकाल-* 09:31 से 10:50
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को👉 मार्गशीर्ष बदी पंचमी 27:59 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , शनिवार व्रत  , शनिदेव और हनुमान जी की उपासना , पीपल पूजन और परिक्रमा , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , दीक्षा दिवस (जैन) , श्री सुविधिनाथ जन्मकल्याणक (मार्गशीर्ष कृष्ण पंचमी , मतभेद) , महात्मा ज्योतिबा फुले पुण्यतिथि /स्मृति दिवस (136वाँ ) व श्री भागवत झा आजाद जयन्ती (104वीं) , विश्व करुणा दिवस (World Compassion Day) , बैंक अवकाश (चतुर्थ शनिवार) व अंतरराष्ट्रीय ऑरा जागरूकता दिवस (International Aura Awareness Day , नवम्बर का चौथा शनिवार)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी षष्ठी 25:48 तक पश्चात् सप्तमी शुरू , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / रविपुष्ययोग सूर्योदय से 11:00 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 11:00 से , विघ्नकारक भद्रा 25:47 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 11:00 से।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*ये च मूढतमा लोके*
*ये   च   बुद्धेः   परं  गताः ।*
*त   एव  सुखमेधन्ते*
*मध्यमः क्लिश्यते जनः॥*
*अर्थात् 👉*
_महर्षि व्यास युधिष्ठिर को समझाते हैं : संसार में जो अत्यन्त मूर्ख हैं अथवा जो बुद्धि से परे पहुँच गए हैं, वे ही सुखी होते हैं, मध्यवाले लोग कष्ट ही उठाते हैं ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*28 नवम्बर 2026 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज इच्छित कार्य पूर्ण होंगे । आप व्यस्त रहने से थकान महसूस करेंगे। आपके लिए आवश्यक है कि अपनी दिनचर्या को संतुलित तथा व्यवस्थित बनाकर रखें, जिससे अधिकतर घरेलू काम समय पर पूरे होते जाएंगे व स्वास्थ्य भी बेहतर होता जाएगा। समारोह में जाने का सुअवसर प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों तथा युवाओं को इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षा में सफलता की पूरी संभावना है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज मनोवांछित फल प्राप्त होगा ।समय की कोई कमी नहीं रहेगी ।व्यवसायिक तौर पर ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बन सकती है। तरक्की के भी उचित अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्य को बहुत सावधानी पूर्वक करें, क्योंकि कोई गलती होने की आशंका लग रही है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भाग्य आपके मनोनुकूल रहेगा । समय पर कार्य सम्पन्न होंगे । कुछ समय खुद के लिए भी बीताएं। इससे आपको शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ ऊर्जा भी मिलेगी। आपको अपनी दिनचर्या संबंधी कामों को पूरा करने में पारिवारिक सदस्यों की मदद भी मिल सकती है। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका सामाजिक दायरा और पारिवारिक सम्बंध यश को बढाएंगे ।कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियो के सामने आपकी ही यशोगाथा रहेगी । आपका कोई कर्मचारी साथी आपकी योजना को लीक कर सकता है। इससे सावधान रहें और लापरवाही बिल्कुल ना करें । सभी कार्यों पर पैनी नजर अवश्य रखें। किसी समारोह में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरी में भी किसी के साथ भी उलझे नहीं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपकी ऊर्जा आज आपका भरपूर साथ देंगी । पारिवारिक जिम्मेदारियों का आप बखूबी निर्वाह करेंगे। आपका उदारवादी व सहायक दृष्टिकोण सामाजिक कार्यों में एक बेहतरीन मिसाल के रूप में सामने आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पुराने साथियों से मुलाकात होगी। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्र रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका मनोबल बढेगा । शत्रु पक्ष परास्त होंगे । लेकिन सावधानी फिर भी रखनी पडेगी । कोई भी व्यापारिक नया काम आज न शुरू करें तो सही है । आज स्थिति अधिक आपका साथ देगी है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतना आवश्यक है। सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम को बखूबी अंजाम दे पाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आध्यात्मिक कार्यो में रूचि और बढेगी । आप अधिकतर समय धार्मिक तथा सामाजिक संबंधी सहयोगात्मक कार्य में व्यतीत होगा। गुप्त विद्याओं के प्रति भी आपका विशेष रुझान हो रहा है। इस समय आपके व्यक्तित्व के उत्थान संबंधी कुछ नए मार्ग साफ होने जा रहे हैं। धर्म में रुचि बढ़ेगी ।सबका साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अधिकतर समय व्यस्त रहने मे व्यतीत होगा। अपने कुछ नजदीकी और विश्वसनीय मित्रों के साथ अपने कामकाज संबंधी विचार-विमर्श अवश्य करें। आपको बेहतरीन मार्गदर्शन प्राप्त होगा। तथा लाभदायक अनुबंध भी मिलने के योग हैं। परंतु इस बात का ध्यान भी अवश्य रखें कि आपकी रूचि धर्म कर्म में कम न हो । स्वयं के लिए समय अवश्य निकालें। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज किस्मत आपके साथ है । व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ तथा आपके राजनीतिक संपर्क बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने से प्रमोशन वगैराह भी मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन विद्या ग्रहण करने में लगेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और बढ़ेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज मन की सुने और खुश रहें । अपने कार्यों से संबंधित नीतियों पर दोबारा विचार करके उनमें और अधिक सुधार लाने की कोशिश करें सफलता आपका इंतजार कर रही है । स्वयं पर विश्वास अवश्य रखिए। आपको सकारात्मक परिणाम अवश्य हासिल होंगे। विद्यार्थियों का अपनी शिक्षा के प्रति पूर्ण रूप से ध्यान केंद्रित रखना उन्हें कोई उपलब्धि भी हासिल करवा सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप आपकी सकारात्मक सोच आपको ऊँचाइयों तक ले जाएगी । अपना पूर्ण ध्यान अपने कार्यस्थल पर केंद्रित रखें तथा दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने विचारों को ही प्राथमिकता दें क्योंकि ऐसा करने से वहाँ भी सफल आप ही होंगे। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा । धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप शान्तिपूर्ण तरिके से समय बिता पाएंगे । कोई भी काम करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। इससे परिस्थितियां पूर्णता आपके पक्ष में हो जाएगी। काफी समय से चल रही किसी काम में रुकावट भी आज दूर होगी। किसी मार्गदर्शक से विशेष बात हो सकती हैं। कुल मिलाकर शांति और सुकून भरा दिन व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*28 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1520 – फर्डिनान्द मैगलन ने प्रशांत महासागर को पार करने की शुरुआत की।
1660 – लंदन में द रॉयल सोसायटी का गठन हुआ।
1676 – बंगाल की खाड़ी के तट पर पूर्वी भारत के उपजाऊ क्षेत्र और महत्वपूर्ण बंदरगाह पुड्डचेरी पर फ़्रांसीसियों का कब्जा हो गया।
1717 –  एक फ्रांसीसी व्यापारी पोत “ला कॉनकॉर्ड” पर हमला करके “रानी ऐनी पर कब्जा करने और बदला लेने की बात की।
1757 – ब्रिटेन ने क्लॉस्टर-ज़ेवेन की कन्वेंशन की निंदा की।
1775 – दूसरा महाद्वीपीय कांग्रेस ने औपचारिक रूप से अमेरिकी नौसेना को स्थापित करने की घोषणा की।
1785 – होपवेल की संधि पर संयुक्त राज्य अमेरिका और चेरोकी राष्ट्र के बीच हस्ताक्षर किए गए।
1806 – फ्रांसीसी सैनिकों ने वारसॉ में प्रवेश किया।
1814 – द टाइम्स ऑफ लंदन को पहली बार स्वचालित प्रिंट मशीन से छापा गया।
1821 – पनामा ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की।
1854 – डच सेना ने बोर्नियो में चीनी विद्रोह को दबाया।
1875 – ब्रिटेन का खोजी वर्ने कैमरून पश्चिमी अफ्रीका पहुँचा।
1893 – न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।
1912 – इस्माइल कादरी ने तुर्की से अल्बानिया के आजाद होने की घोषणा की।
1932 – फ्रांस और सोवियत संघ ने अनाक्रमण समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1956 – चीन के प्रधानमंत्री चाऊ एन लाई भारत आए।
1960 – मोरीटानिया ने औपचारिक रुप से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1966 – डोमनिकन रिपब्लिक ने संविधान अपनाया।
1971 – ईरान के तीन द्वीपों अबू मूसा, तुम्बे बुज़ुर्ग और तुम्बे कूचिक से ब्रिटिश अतिग्रहणकारियों के निकलने के साथ ही ईरान ने इन क्षेत्रों को पुन: अपने नियंत्रण में ले लिया।
1975 – वेस्टइंडीज के महान गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया। इन्होंने 60 टेस्ट में 249 और 102 वनडे में 142 विकेट झटके।
1996 – कैप्टन इन्द्राणी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं।
1997- प्रधानमंत्री आई के गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1999 – एशिया कप हॉकी का ख़िताब दक्षिण कोरिया ने पाकिस्तान को हराकर जीता, भारत ने कांस्य पदक मलेशिया को हराकर जीता।
2001 – नेपाल ने माओवादियों से निपटने हेतु भारत से दो हैलीकॉप्टर मांगे।
2002 – कनाडा ने हरकत उज मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
2006 – नेपाली सरकार और माओवादियों के मध्य हथियारों के मैनेजमेंट पर संधि सम्पन्न।
2007 – दो एशियाई देशों के बीच मधुर होते रिश्तों के चलते द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार चीन के युद्धपोत जापान भेजे गए।
2012 – सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो कार बम धमाकों में 54 मरे और 120 घायल हुये।
2019 – केन्या में अचानक बाढ़ और ज़मीन धंसने की घटनाओं में 120 लोगों की मौत।
2019 – इराक में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में 22 प्रदर्शनकारी मारे गए और 180 घायल हुए।
2019 – शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2019 – मालदीव के पूर्व राष्‍ट्रपति अब्‍दुल्‍ला यामीन को धनशोधन के एक मामले में दोषी, पांच वर्ष कैद की सजा सुनायी गई।
2020 – संयुक्त अरब अमीरात (UAE) कोयले से बिजली बनाने वाला पहला और संभवत अंतिम अरब देश बन गया।
2021 – पेत्र फियाला को राष्ट्रपति मिलोस जेमन ने चेक गणराज्य के नए प्रधान मंत्री के रूप में शपथ दिलाई।
2021 – आकाशवाणी ने यंग इंडिया का प्रतिनिधित्व करने वाली आवाजों के लिए कार्यक्रम #एआईआरनेक्‍स्‍ट (#AIRNxt) की शुरुआत की।
2022 – भारत-ऑस्‍ट्रेलिया सेना की टुकडी का द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्‍यास ”ऑस्‍ट्रा हिन्‍द 22” राजस्‍थान में शुरू हुआ।
2022 – बंगलादेश में जल परिवहन से जुड़े श्रमिकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल शुरू हुई।
2023 – उत्तराखंड के सिल्क्यारा सुरंग से 41 मज़दूरों को 17 दिन बाद सुरक्षित निकाला गया।
2023 – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने प्रोजेक्ट 15बी स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयड के तीसरे युद्पोत 12706 (इम्फाल) का अनावरण किया।
2024 – कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सांसद पद की शपथ लेकर लोकसभा में नेहरू-गांधी परिवार की 16वीं सदस्य बनी।
2024 – हेमंत सोरेन चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर 14वें मुख्यमंत्री बने।
2025 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगली जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष समारोह में भगवान श्रीराम की 77 फीट ऊँची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया

*28 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1908 – क्लौड लेवी स्ट्रास – एक फ्रांसीसी मानव विज्ञानी और नस्ल विज्ञानी थे |
1922 – भागवत झा आजाद – बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री।
1927 – प्रमोद करण सेठी – प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक।
1938 – मल्लेशप्पा मदिवालप्पा कलबर्गि –  भारतीय लेखक (कन्फर्म नहीं )।
1945 – अमर गोस्वामी – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार।
1986 – प्रतीक बब्बर – हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
1988 – यामी गौतम – हिन्दी फ़िल्मों एवं धारावाहिकों की एक अभिनेत्री।

*28 नवंबर को हुए निधन👉*

1890- ज्योतिबा फुले- भारत के महान् विचारक, समाज सेवी तथा क्रान्तिकारी।
1939 – बास्केटबॉल के जनक जेम्स नैस्मिथ का निधन हुआ।
1954 – महान भैतिकशास्त्री एनरिको फर्मी का निधन हुआ।
1962 – सी डे – बंगाल के प्रसिद्ध दृष्टिहीन गायक।
1980 – बी॰ एन॰ सरकार के नाम से प्रसिद्ध बीरेन्द्रनाथ सरकार भारतीय फ़िल्म-निर्माता थे।
1981 – शंकर शेष – हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक थे।
1989 – देवनारायण द्विवेदी – हिन्दी के प्रमुख उपन्यासकारों में से एक।
1994- भालजी पेंढारकर, प्रसिद्ध मराठी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
2019 – ऑस्ट्रेलियाई लेखक और रेडिया वार्ताकार, क्लाइव जेम्स का निधन।
2020 – स्टार वार्स ट्रायोलॉजी में ‘Darth Vader’ के लिए लोकप्रिय ब्रिटिश स्टार अभिनेता डेविड प्रोव्स का निधन हुआ।
2021 – संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधि सभा की पूर्व सदस्य कैरी मीक (95) का निधन हुआ।
2021 – ब्रिटिश व्यवसायी, रेसिंग कार चालक और विलियम्स फॉर्मूला वन टीम के संस्थापक फ्रैंक विलियम्स (79) का निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी अभिनेता क्लेरेंस गिलयार्ड (66) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी व्यापारी, निवेशक और परोपकारी व्यक्ति चार्ल्स थॉमस मुंगर (99) का निधन हुआ।
2023 – ब्रिटिश मोटर साइकिल रेसर सेसिल सैंडफ़ोर्ड (95) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी फुटबॉल कोच और कार्यकारी बिल बैटल (82) का निधन हुआ।
2025 – पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल (81) का निधन हुआ।

*28 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 महात्मा ज्योतिबा फुले पुण्यतिथि /स्मृति दिवस (136वाँ )।
🌟 श्री भागवत झा आजाद जयन्ती (104वीं)।
🌟 विश्व करुणा दिवस (World Compassion Day)।
🌟 बैंक अवकाश (चतुर्थ शनिवार)।
🌟 अंतरराष्ट्रीय ऑरा जागरूकता दिवस (International Aura Awareness Day , नवम्बर का चौथा शनिवार)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Leave A Reply

Your email address will not be published.