भिवानी: देर रात मोबाइल चलाने से युवाओं की आंखें हो रही हैं कमजोर, ओपीडी में रोजाना पहुंच रहे 50 से ज्यादा मरीज
भिवानी के नेत्र विशेषज्ञों ने दी चेतावनी: अंधेरे में स्मार्टफोन का अत्यधिक उपयोग युवाओं में मायोपिया और आंखों के संक्रमण का कारण बन रहा है। राजकीय जालान नेत्र अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बढ़ती मरीजों की संख्या और बचाव के उपाय यहाँ पढ़ें।
भिवानी। देर रात तक अंधेरे में मोबाइल चलाने की बढ़ती आदत युवाओं की आंखों को कमजोर कर रही है। इसके चलते आंखों से पानी आना, खुजली, संक्रमण, धुंधला दिखाई देना और आंखों के नीचे सूजन जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। चिकित्सक मरीजों की स्थिति के अनुसार चश्मा लगाने और डिजिटल स्क्रीन का उपयोग कम करने की सलाह दे रहे हैं।