भिवानी: CBLU में पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि देने पर विवाद, ABVP कार्यकर्ताओं और महिला गार्ड में हुई तीखी बहस
भिवानी के चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (CBLU) में पुलवामा हमले के शहीदों को नमन करने के दौरान फूल तोड़ने पर विवाद। ABVP कार्यकर्ताओं और सुरक्षा गार्ड के बीच आधे घंटे चली बहस, डायल 112 ने शांत कराया मामला।
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) में शनिवार को पुलवामा हमले के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए फूल तोड़ने को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं और विश्वविद्यालय की महिला सुरक्षा गार्ड के बीच विवाद हो गया। करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों में बहस होती रही। बाद में डायल 112 की टीम के मौके पर पहुंचने पर मामला शांत हुआ।