बवानीखेड़ा: ‘लोग वो रोटी छोड़ देते हैं जिसमें बाल हो, पर मांस खाते हैं जिसमें मां का लाल हो’—ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी का कड़ा संदेश
बवानीखेड़ा में महाशिवरात्रि पर आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी ने युवाओं को संस्कार और शाकाहार का महत्व समझाया। विधायक कपूर वाल्मीकि ने ईश्वरीय विश्वविद्यालय को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। जानें कार्यक्रम की मुख्य बातें।
बवानीखेड़ा। महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा कमाल मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी ने कहा कि आज लोग वो रोटी छोड़ देते हैं जिसमें बाल होता है, लेकिन अंडा-मीट खाते हैं जिसमें एक मां का लाल होता है। उन्होंने युवाओं को संस्कार, चरित्र और आहार के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। परमपिता परमात्मा ईश्वरीय विश्वविद्यालय उप केंद्र बवानीखेड़ा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक कपूर वाल्मीकि मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।