भिवानी: 1 मई से शुरू होगी डिजिटल जनगणना 2027, ‘HLO’ मोबाइल ऐप से दर्ज होगा डेटा; डीसी साहिल गुप्ता ने दिए निर्देश
भिवानी जिले में 1 मई से जनगणना-2027 का कार्य डिजिटल मोड में शुरू होगा। डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि 'HLO' ऐप के जरिए मकानों का सूचीकरण और जनसुविधाओं का विवरण दर्ज किया जाएगा। अप्रैल तक कर्मचारियों का प्रशिक्षण पूरा करने के निर्देश।
भिवानी। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनगणना-2027 का कार्य एक मई से डिजिटल मोड में शुरू किया जाएगा। यह जानकारी डीसी साहिल गुप्ता ने लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जनगणना के लिए सक्षम अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएंगी।