भिवानी बनेगा ‘मिनी चंडीगढ़’: मुख्य चौराहों पर लगेंगे म्यूजिक सिस्टम और LED स्क्रीन्स
भिवानी नगर परिषद की नई पहल: चंडीगढ़ की तर्ज पर मुख्य चौराहों पर बजेंगी मधुर धुनें और लगेंगे डिजिटल LED बोर्ड। स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के लिए मास्टर प्लान तैयार।
भिवानी। शहर के मुख्य चौराहों पर चंडीगढ़ की तर्ज पर म्यूजिक सिस्टम लगाए जाएंगे जिनसे मधुर धुनों के साथ नागरिकों से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की अपील की जाएगी। साथ ही सड़कों के डिवाइडर में नगर परिषद के पोल पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। योजना को नगर परिषद की हाउस बैठक में रखा जाएगा और स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। परिषद का मानना है कि इस पहल से स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग सुधारने में भी मदद मिलेगी।