Bhiwani News: चांग क्षेत्र के 7 गांवों में रात को नहीं मिलेगा बिजली फाल्ट से छुटकारा; लाइनमैन की कमी से अंधेरे में कटेंगी गर्मी की रातें
भिवानी के चांग बिजली घर के तहत आने वाले 7 गांवों में रात के समय लाइनमैन की तैनाती न होने से ग्रामीण परेशान हैं। गर्मी की शुरुआत के साथ ही फाल्ट बढ़ने की आशंका है, लेकिन शिकायत दूर करने के लिए रात में कोई कर्मचारी उपलब्ध नहीं है। जानें क्या है बिजली निगम का पक्ष।
चांग। गांव चांग के बिजली घर के अंतर्गत आने वाले करीब सात गांवों के लोगों की गर्मी के मौसम में रात की नींद हराम होने वाली है। कारण यह है कि बिजली निगम के पास रात के समय बिजली ठीक करने के लिए कोई लाइनमैन उपलब्ध नहीं है। हालांकि बिजली निगम की ओर से एचकेआरएन के तहत तीन कर्मचारी और सरकार की ओर से एक स्थायी लाइनमैन लगाया गया है लेकिन ये चारों कर्मचारी केवल दिन के समय ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली शिकायतों का ही मुश्किल से निपटान कर पाते हैं।