Bhiwani News: भिवानी के 25 गांवों को जलभराव से मिलेगी मुक्ति; ₹25 करोड़ से ड्रेन पर बनेंगे नए पंप हाउस, मानसून से पहले पूरा होगा काम
भिवानी-घग्गर ड्रेन के किनारे अब पानी के दबाव में नहीं टूटेंगे। सिंचाई विभाग ₹25 करोड़ की लागत से 18 परियोजनाओं पर काम शुरू कर रहा है। इसमें नए पंप हाउस, पाइप लाइन और किनारों को पक्का करना शामिल है, जिससे 45 हजार एकड़ भूमि को बाढ़ से बचाया जा सकेगा।
भिवानी। अब जलभराव में अतिरिक्त पानी के दबाव में भिवानी-घग्गर ड्रेन के किनारे नहीं टूटेंगे। इसके लिए सिंचाई विभाग ड्रेन पर अत्यधिक दबाव वाली जगहों पर दो नए पंप हाउस बनाएगा जिनके जरिए ड्रेन का अतिरिक्त पानी नजदीकी लिंक ड्रेनों में डाला जाएगा। विभाग ने करीब 25 करोड़ की लागत से 18 कार्यों के टेंडर कराए हैं जिनके वर्क ऑर्डर इसी माह अलॉट होंगे।