Bhiwani Acid Attack: पिता ने बेटी पर डाला था तेजाब, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की साकेत कोर्ट में ट्रांसफर किया मुकदमा; तिहाड़ जेल भेजा जाएगा आरोपी
भिवानी में 17 वर्षीय बेटी पर एसिड अटैक के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए मुकदमे को दिल्ली की साकेत अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया है। आरोपी पिता को भिवानी से तिहाड़ जेल शिफ्ट करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।
भिवानी। सदर पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय नाबालिग पर तेजाब डालकर हत्या की कोशिश के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पीड़िता की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए आपराधिक मुकदमा दिल्ली की साकेत अदालत में स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में पीड़िता के लिए भिवानी आकर मुकदमे की कार्यवाही में भाग लेना लगभग असंभव है।