पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 27 मार्च 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 27 मार्च 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 27 मार्च 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 27 मार्च 2026*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 10:09 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु – 15:24 तक
*🌠पश्चात्-* पुष्य
*💫करण-* कौलव – 10:09 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* अतिगण्ड – 22:09 तक
*✨पश्चात्-* सुकर्मा
*🌅सूर्योदय-* 06:17
*🌄सूर्यास्त-* 18:36
*🌙चन्द्रोदय-* 13:00
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – 09:36 तक
*🌛पश्चात्-* कर्क
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:02 से 12:51
*🤖राहुकाल-* 10:54 से 12:26
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 चैत्र सुदी नवमी 10:09 तक पश्चात् दशमी शुरु , नवरात्रि का नौवाँ दिन – मां सिद्धिदात्री व्रत – पूजा , श्री दुर्गानवमी , नवरात्र समाप्त , श्री रामनवमी व्रत वैष्णवमतानुसार (उदयव्यापिनी नवमी में) , नवमी का हवनादि , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 15:24 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग जारी , कुमारयोग 10:07 से , पुष्पांजलि व्रत पूर्ण (जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली, मेला महावीर जी प्रारम्भ , मेला मनसादेवी समाप्त (हरियाणा) , तारा जयन्ती , श्री स्वामी नारायण जयन्ती , रामचरितमानस दिवस (चैत्र शुक्ल नवमी , राम नवमी) , भगवान श्री राम – जन्म महोत्सव / रामावतार (पंचांगभेद से) , श्री समर्थ रामदास जयंती (चैत्र शुक्ल नवमी , राम नवमी) , पंडित कांशीराम स्मृति दिवस , श्री थेनफुंगा सैलोओ स्मृति दिवस , सर सैयद अहमदखान स्मृति दिवस , विश्व रंगमंच / नाटक (स्टेज कलाकार) / विश्व थियेटर दिवस व सशस्त्र सेना दिवस (म्यांमार)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 चैत्र सुदी दशमी 08:48 तक पश्चात् एकादशी शुरु , श्री धर्मराज दशमी , नवरात्र व्रत का पारण , ज्वारे विसर्जन।_*
*🎯आज की भक्ति 👉*
🌹
*चैत्रमासे सिते पक्षे*
*सूर्यवंशे कृपाकरी ।।*
*सिद्धिदात्री सदा वन्द्या*
*रामजन्मवरप्रदा।।1।।*
*रामं रामानुजान् वन्दे*
*चतुर्णां जन्मपर्वणि ।*
*रामं भरतञ्च सौमित्री*
*नौमि नः सद्वरप्रदान्।।2।।*
*अर्थात्👉*
_चैत्र मास के शुक्लपक्ष में सूर्यवंश पर कृपा करने वाली और श्रीराम के जन्म की वरदायिका माँ सिद्धिदात्री सदा वन्दनीय हैं।।1।।_
_श्रीराम और उनके सभी अनुजों की, उनके जन्मोत्सव पर मैं वन्दना करता / करती हूँ। रामजी भरतजी और दोनों सुमित्रापुत्रों ( लक्ष्मण और शत्रुघ्न ) को नमस्कार करता / करती हूँ ।। 2।।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*27 मार्च 2026 , शुक्रवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपने गुस्से पर अवश्य काबू रखना होगा। बात बात पर गुस्सा करना खुद में कमी को दर्शाएगा। जीवनसाथी या परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाएँ। संतान को समय अवश्य दें। कामकाज के प्रति आप संयम रखें। कार्य अवश्य पूर्ण होंगे। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान व दायरा बढ़ेगा। रिश्तो में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के परिश्रम से मन प्रसन्न रहेगा तथा दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जिसका आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका समय सुखद रहने वाला है। सामाजिक दायरा और बढेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाने की कोशिश मत कीजिए। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत बनेंगे व एकदूसरे का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है। प्रिय के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते है। स्वास्थ्य सुधार होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। भाई बहनों में विचार साझा करते रहें मनमुटाव न आने दें । आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आप अपने व्यापार में काफी व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने की उम्मीद है। नौकरी के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। जीवन की किन्हीं परेशानियों का समाधान हो सकता है। मानसिक तनाव खत्म होगा। धर्म में रूचि बढेगी। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपको सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति हासिल होगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सुख के साधन जुटाने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका समय उत्तम रहेगा। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सहयोग करेंगे। किसी खास मित्र या रिश्तेदार से उपहार मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। निजी संबंधों में सुधार आएगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। स्वास्थ्य श्रेष्ठ रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। आप भावुकता में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए । कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है।आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी चतुराई से कामकाज में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा । रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धर्म में आस्था बरकरार रहेगी। आपकी कुछ योजनाएं फलीभूत हो सकती हैं। प्रभावशाली लोगों से जान पहचान होगी। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। पैसों को लेनदेन में सावधानी बरतें। उधार न दें तो बेहतर रहेगा। जीवनसाथी व बच्चों को समय अवश्य दें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका का दिन शुभ रहेगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को भारी धन लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यापार में किए गए प्रयास से सफलता हासिल होगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका रहने वाली है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सामाजिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी काम को पूरा करने के लिए आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। विद्यार्थियों का समय सामान्य रहने वाला है। आपको पढ़ाई पर ध्यान लगाने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*27 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1668 – इंग्लैंड के शासक चार्ल्स द्वितीय ने बंबई को ईस्ट इंडिया कंपनी को सौंपा।
1721 – फ्रांस और स्पेन ने मैड्रिड समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1794 – अमेरिकी कांग्रेस ने देश में नौसेना की स्थापना की स्वीकृति दी।
1841 – पहले स्टीम फायर इंजन का सफल परीक्षण न्यूयार्क में किया गया।
1855 – अब्राहम गेस्नर ने केरोसिन (मिट्टी के तेल) का पेटेंट कराया।
1871 – पहला अंतरराष्ट्रीय रग्बी मैच स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया, जिसे स्काॅटलैंड ने जीता।
1884 – बोस्टन से न्यूयार्क के बीच पहली बार फोन पर लंबी दूरी की बातचीत हुयी।
1899 – इंग्लैंड और फ्रांस के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण इतालवी आविष्कारक जी मारकोनी द्वारा किया गया।
1901 – अमेरिका ने फिलीपीन्स के विद्रोही नेता एमिलियो एग्विनाल्डो को अपने कब्जे में लिया।
1933 – जापान ने लीग ऑफ नेशंस से खुद को अलग कर लिया।
1944 – लिथुआनिया में दो हजार यहूदियों की हत्या कर दी गयी।
1953 – ओहियो के कोन्निओट में ट्रेन हादसे में 21 लोग मारे गये।
1956 – अमेरिकी सरकार ने कम्युनिस्ट अखबार डेली वर्कर को जब्त कर लिया।
1961 – पहला विश्व रंगमंच दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
1964 – अलास्का में 8.4 की तीव्रता वाले भूकंप से 118 लोगों की मौत।
1975 – ट्रांस-अलास्का पाइपलाइन सिस्टम का निर्माण शुरू किया गया।
1977 – टेनेरीफ़ में दो जंबो विमान हवाई पट्टी पर टकराने से दुनिया की सबसे भयानक विमान दुर्घटना हुई थी, जिसमें 583 लोग मारे गए।
1977 – यूरोपियन फ़ाइटर एअरक्राफ़्ट यूरोफाइटर ने पहली उड़ान भरी। यूरोफाइटर को भविष्य का लड़ाकू विमान कहा गया था।
1982 – ए.एफ़.एम. अहसानुद्दीन चौधरी बांग्लादेश के नौवें राष्ट्रपति नियुक्त किए गए।
1989 – रूस में पहली बार स्वतंत्र चुनाव हुए थे। इन चुनावों में कई दिग्गज कम्यूनिस्ट नेता हार गए।
2000 – रूस में 52.52 प्रतिशत मत प्राप्त कर रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति ब्लादीमीर ब्लादीमिरोविच पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव जीता।
2002 – इजरायल के नेतन्या में आत्मघाती हमले में 29 लोग मारे गये।
2003 – रूस ने घातक टोपोल आर एस-12 एम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।
2003 – मान्टो कार्लो में 12वीं अम्बर शतरंज प्रतियोगिता के फ़ाइनल राउंड में 1.5 अंक की जीत से विश्वनाथन आनंद ने तीसरा ख़िताब जीता।
2006 – यासीन मलिक ने कश्मीर में जनमत संग्रह कराये जाने की मांग की।
2008 – केन्द्र सरकार ने अल्पसंख्यक बहुल 90 ज़िलों में आधारभूत ढ़ाचे के विकास और जीवन स्तर में व्यापक सुधार के लिए 3,780 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी।
2008 – उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियन्त्रण विधेयक ‘यूपीकोका’ को राज्यपाल टीवी राजेश्वर ने मंजूरी प्रदान की।
2008 – अंतरिक्ष यान एंडेवर पृथ्वी पर सफलतापूर्वक सुरक्षित लौटा।
2010 – भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में बालसोरा जिले में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2011 – जापान के भूकम्प प्रभावित इलाके फुकुशिमा में स्थित क्षतिग्रस्त परमाणु ऊर्जा संयंत्र के एक इकाई में रेडियोधर्मी विकिरण सामान्य से एक करोड़ गुना अधिक पाये जाने के बाद वहाँ से कर्मचारियों को हटा लिया गया।
2011 – फ्रांस के विमानों ने लीबियाइ राष्ट्रपति मुअम्मर गद्दाफी की समर्थक सेना के पाच विमानों और दो हेलीकाप्टरों को नष्ट कर दिया।
2019 – भारत पृथ्वी की निचली कक्षा में उपग्रहभेदी प्रक्षेपास्त्र ए-सैट का सफल परीक्षण करके अंतरिक्ष महाशक्ति बना ।
2019 – कश्मीर को अलग देश बताने की फेसबुक ने सुधारी गलती, मांगी माफी।
2019 – हरियाणा की महिला और पुरुष दोनों टीमों ने जीती रिंगबॉल नेशनल चैंपियनशिप की ट्राॅफी।
2020 – भारत सरकार ने बाढ़ भूस्खलन, चक्रवात और सूखा से प्रभावित आठ राज्यों को एनडीआरएफ के तहत 5751 करोड रुपये की अतिरिक्त सहायता मंजूरी की।
2021 – ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच पांच अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
2021 – गोवा के पणजी कला अकादमी में 28वें हुनर हाट का उदघाटन हुआ।
2021 – 66वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2021 की घोषणा हुई व ‘गुलाबो सिताबो’ और ‘थप्पड़’ को चार-चार कैटेगरी में अवॉर्ड मिले।
2021 – इंडोनेशिया के माउंट मेरापी ज्वालामुखी में फिर से विस्फोट हुआ।
2022 – DRDO ने ओडिशा तट से मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (MRSAM) के भारतीय सेना संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2022 – भारत ने कोविड महामारी के कारण पिछले दो वर्षों से बंद अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर शुरू कीं।
2022 – भारतीय रेलवे की पुरुष हॉकी टीम ने ओबैदुल्ला खान हॉकी कप टूर्नामेंट जीता।
2022 – नेशनल सुपर-कंप्यूटिंग मिशन के तहत आईआईटी खड़गपुर में पेटास्केल सुपर-कंप्यूटर परम शक्ति को राष्ट्र को समर्पित किया गया।
2023 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में विदेश मंत्रालय के पास हुए बस विस्फोट में 6 लोगो की मौत हुई व 20 घायल हुए।
2023 – दक्षिण कोरिया (एपी) – परमाणु ऊर्जा से चलने वाले अमेरिकी विमानवाहक पोत और उसके युद्ध समूह ने दक्षिण कोरियाई युद्धपोतों के साथ अभ्यास शुरू किया।
2023 – अमेरिका के स्कूल में हुए अंधाधुंध गोलीबारी से 7 बच्चों की मौत हुई।
2023 – हमजा यूसुफ स्कॉटलैंड के पहले मुस्लिम नेता बने।
2023 – अमेरिका द्वारा विमानवाहक पोत भेजे जाने पर उत्तर कोरिया ने 2 और मिसाइलों का परीक्षण किया।
2023 – ‘मानव बलि’ के विरोध में कोलकाता के कुछ हिस्से में हिंसक प्रदर्शन हुए।
2024 – नए विश्लेषण से पुष्टि हुई कि जलवायु परिवर्तन के कारण बर्फ की टोपियां पिघलने से पृथ्वी का घूर्णन धीमा हो रहा है और संभवतः अगला लीप सेकंड तीन साल तक विलंबित हो जाएगा।
2024 – हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने कहा कि वह 19वीं सदी की एक पुस्तक की मानव त्वचा से बनी बाइंडिंग को हटाएगा, जिसे मूल रूप से एक मृत फ्रांसीसी मानसिक रोगी की सहमति के बिना लिया गया था।
2025 – भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘प्रचंड प्रहार’ त्रि-सेवा युद्ध अभ्यास का समापन किया
2025 – कोच्चि में नौसेना के नॉर्थ जेट्टी का उद्घाटन हुआ।
2025 – मध्य प्रदेश के सिंगरौली में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई।
*27 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*
1915 – पुष्पलता दास – भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता , सामाजिक कार्यकर्ता और गांधीवादी।
1923 – लीला दुबे – एक प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान।
1923 – धर्मपाल गुलाटी – भारत की दिग्गज मसाला कम्पनी ‘एमडीएच’ के मालिक।
1936 – बनवारी लाल जोशी – दिल्ली के उपराज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश, मेघालय और उत्तराखंड के राज्यपाल रह चुके।
1999 – मुरली श्रीशंकर – भारत के लम्बी कूद के खिलाड़ी ।
*27 मार्च को हुए निधन👉*
1898 – भारत के मुसलमानों के लिए आधुनिक शिक्षा की शुरूआत करने वाले सर सैयद अहमद खान का निधन। इन्होंने मुहम्मदन एंग्लो-ओरिएण्टल कॉलेज की स्थापना की जो आज अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नाम से प्रसिद्ध है।
1915 – पंडित कांशीराम, ग़दर पार्टी के प्रमुख नेता और देश की स्वाधीनता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये थे।
1968 – यूरी गागरीन, भूतपूर्व सोवियत संघ के विमान चालक और अंतरिक्षयात्री।
2000 – प्रिया राजवंश – भारतीय हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री।
2007 – पॉल क्रिस्चियन लौटरबर – एक अमेरिकी रसायनज्ञ थे।
2014 – पी॰ रामदास भारतीय फिल्म निर्देशक और पठकथा लेखक थे।
2015 – टी. सैलोओ – उत्तर-पूर्व भारत के मिज़ोरम राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री थे।
2020 – ब्रह्माकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी का निधन।
2020 – पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का निधन।
2022 – समकालीन शास्त्रीय संगीत के एक अमेरिकी संगीतकार कार्ल रिचर्ड कोर्टे (91) का निधन हुआ।।
2023 – ब्रिटिश कोलंबिया में एक कनाडाई संगीतकार और शिक्षक जॉक्लिन मोरलोक वैंकूवर (53) का निधन हुआ।
2023 – डच हास्य अभिनेता, व्यंग्यकार और लेखक ब्रेट ईस्टन एलिस (83) का निधन हुआ।
2024 – दक्षिण कोरियाई फुटबॉल खिलाड़ी चोई डे-शिक (83) का निधन हुआ।
*27 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 मेला महावीर जी प्रारम्भ।
🌟 मेला मनसादेवी समाप्त (हरियाणा)।
🌟 श्री तारा जयन्ती।
🌟 श्री स्वामी नारायण जयन्ती।
🌟 रामचरितमानस दिवस (चैत्र शुक्ल नवमी , राम नवमी)।
🌟 भगवान श्री राम – जन्म महोत्सव / रामावतार (पंचांगभेद से)।
🌟 श्री समर्थ रामदास जयंती (चैत्र शुक्ल नवमी , राम नवमी)।
🌟 पंडित कांशीराम स्मृति दिवस।
🌟 श्री थेनफुंगा सैलोओ स्मृति दिवस।
🌟 सर सैयद अहमदखान स्मृति दिवस।
🌟 विश्व रंगमंच / नाटक (स्टेज कलाकार) / विश्व थियेटर दिवस।
🌟 सशस्त्र सेना दिवस (म्यांमार)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*