हरियाणा में सस्ती होगी PNG: CM नायब सैनी ने पाइपलाइन लीज रेंट ₹3 लाख से घटाकर ₹1000 किया

हरियाणा के CM नायब सैनी का बड़ा फैसला: PNG पाइपलाइन लीज रेंट में भारी कटौती। प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत की अफवाहों को नकारा। जानें नया रेट और सप्लाई स्टेटस।

चंडीगढ़ : हरियाणा सीएम नायब सैनी ने आज चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सीएम सैनी ने सूबे में पीएनजी पाइपलाइन को बड़ी राहत दी है। सीएम ने लीज रेंट घटा दिया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में हरियाणा में पीएनजी गैस पाइपलाइन बिछाने पर ₹300000 प्रति किलोमीटर का लीज रेट 10 साल के लिए अग्रिम लिया जाता है, हमारी सरकार ने इसे ₹1000 प्रति किलोमीटर एक मुश्त करने का निर्णय लिया है। प्रदेश में पीएनजी के लिए 13 लाख 33 हजार 603 का निर्धारित किया गया है। प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के क्षेत्र में भी हरियाणा मजबूत स्थिति में है।

सीएम सैनी ने की पीएम मोदी की तरीफ

सीएम सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे पहले मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक धन्यवाद जिन्होंने पेट्रोलियम उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है। इससे आम जनता के लिए डीजल, पेट्रोल व गैस के दाम स्थिर बने रहेंगे। केंद्र सरकार ने राष्ट्र प्रथम नीति के दृढ़ संकल्प के साथ कदम बढ़ाया है। प्रदेश में पेट्रोल डीजल व गैस की कोई कमी नहीं है।

इस दौरान सीएम ने कहा कि राज्य में कुल 4032 सरकारी पेट्रोल पंप संचालित है, जहां प्रतिदिन औसतन 4804 किलो लीटर पेट्रोल और 12003 किलो लीटर डीजल की बिक्री हो रही है। राज्य में प्रतिदिन 2 लाख सिलेंडर प्राप्त हो रहे हैं और लगभग 1 लाख 90 हजार सिलेंडर की सप्लाई की जा रही है। कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति भी की जा रही है। अस्पतालों, स्कूलों व अन्य आवश्यक संस्थानों में गैस की किसी प्रकार की कमी ना हो यह सुनिश्चित किया जा रहा है। वर्तमान में कुल 1 लाख 73 हजार कमर्शियल सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.