पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 03 अप्रैल 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 03 अप्रैल 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 03 अप्रैल 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 03 अप्रैल 2026*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा – 08:45 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया
*🌠नक्षत्र-* चित्रा – 19:25 तक
*🌠पश्चात्-* स्वाति
*💫करण-* कौलव – 08:45 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* व्याघात – 14:07 तक
*✨पश्चात्-* हर्शण
*🌅सूर्योदय-* 06:09
*🌄सूर्यास्त-* 18:39
*🌙चन्द्रोदय-* 19:59
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – 06:29 तक
*🌛पश्चात्-* तुला
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:59 से 12:49
*🤖राहुकाल-* 10:51 से 12:24
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 वैशाख बदी प्रतिपदा 08:45 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , वैशाख कृष्ण पक्षारम्भ  , इष्टि , वैशाख मासीय व्रत-यम-नियमादि प्रारम्भ , तुलसी पत्र से श्री विष्णु पूजा , मास भर चन्दन से श्री विष्णु पूजा , मास पर्यन्त पनिसरा चलाना चाहिये , (अशक्ति में धर्म घटादि / मटकादि दान) , राजयोग 08:43 से , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री एकलिंगजी पाटोत्सव (नाथद्वारा, कैलाशपुरी , उदयपुर) , श्री महावीर जी रथ यात्रा (महावीर जी तीर्थ) , श्री शिरकाई देवी यात्रा – शिरकोली (पुणे) , श्री अम्बानाथ यात्रा सांगलुद (अकोला) , छत्रपति श्री शिवाजी महाराज पुण्य तिथि (तारीख के अनुसार) , राज्यसभा स्थापना दिवस (भारत) , हिन्दी रंगमंच दिवस , आर्मी मेडिकल कोर स्थापना दिवस भारत (262वां) व गुड फ्राइडे (क्रिश्चियन)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 वैशाख बदी द्वितीया 10:11 तक पश्चात् तृतीया शुरू , Easter Saturday (ईस्टर शनिवार , क्रिश्चियन) ।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*भृत्यातिथिषु यो भुंक्ते*
*भुक्तवत्सु नरः सदा ।*
*अमृतं   केवलं   भुंक्ते*
*इति विद्धि युधिष्ठिर ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ९३
*अर्थात् 👉*
_हे युधिष्ठिर ! जो सदा भृत्यों (सेवक) और अतिथियों के भोजन कर लेने के बाद ही स्वयं भोजन करता है, उसे केवल अमृत भोजन करने वाला (अमृताशी) समझना चाहिए।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*03 अप्रैल 2026 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप काफी सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। दिन आनंद पूर्वक बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। शुभ चिंतकों की सलाह पर ध्यान देना चाहिए। सलाह है कि अति उत्साह में सेहत की अनदेखी ना करें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका दिन मंगलमय होगा। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। दिन उत्सव और आनंद में बीतेगा। शत्रुओं पर विजय कर पाएंगे। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। वैवाहिक जीवन में काफी रोमांटिक नजर आएंगे। बच्चों से खुशी मिलेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन बढिया रहेगा। लेखक और कलाकार अपने क्षेत्र में कुछ अलग और बेहतर कर सकते हैं। मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। रोमांटिक मूड में रहेंगे। लोगों से विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। आपका सम्मान और महत्व बढ़ेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी मनःस्थिति नकारात्मकता की ओर प्रेरित करेगी इसका ध्यान रखें । मन को सकारात्मक रखें। परिवार में आपसी तालमेल और सहयोग के लिए योगदान दें। खुद को सबल रखें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें धन लाभ होगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। नींद अच्छी आएगी। मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। शॉपिंग कर सकते हैं, अपनों से मेल-मुलाकात होगी। यात्रा का योग है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। आज रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। धन निवेश के लिए दिन लाभकारी है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। खान-पान के मामले में संयम रखें। सामाजिक जीवन में सक्रिय रह सकते हैं। यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन खुशनुमा व अनुकूल रहेगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। सुबह से ही आप सक्रिय रहेंगे और काम को समय पर पूरा कर लेंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सहयोग बढ़ेगा। दोपहर के बाद अधिक आनंदित और उत्साहित रहेंगे। यात्रा हो सकती है। सामाजिक दायरा बढेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा।  सुस्ती रहेगी , खान-पान का ध्यान रखें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप से बचें क्योंकि आज किसी का भला करने के चक्कर में आप खुद परेशानी में आ सकते हैं। पैसों की लेन-देन से दूर रहें। धर्म में नीयती रहेगी। स्वास्थ्य आज नरम रह सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। दिन विशेष लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी, शिक्षा सभी क्षेत्रों में आज लाभ के संकेत हैं। सभी कार्य समय से पूरे होंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। मित्रों और शुभचिंतकों से संवाद होगा, कोई अच्छी खबर मिलेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ऊर्जावान रहेगा। आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च अधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता रहेगी एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन भी आज आनंद में बीतेगा। कोई उपहार भी मिल सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन सही रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। पूर्वनिर्धारित कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे। परिवार संग खान-पान का आयोजन हो सकता है। मित्रों और सहकर्मियों के सहयोग से मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बढिया रहेगा। आज का दिन संयम और शांति से गुजारें। किसी नए काम को शुरू करने के लिए दिन उचित नहीं है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। दूसरों के मामलों से दूर रहना बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*3 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1856 – यूनान के रोडोस द्वीप समूह में चर्च में हुए बारुद धमाके में चार हजार लोगों की मौत हुई।
1922 – जोसेफ स्टालिन को कम्युनिस्ट पार्टी का महासचिव नियुक्त किया गया।
1933 – विश्व की सबसे उंची चोटी माउंट एवरेस्ट के ऊपर से पहली बार विमान ने उडान भरी।
1942 – जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध में अमरीका पर आखिरी दौर की सैन्य कार्यवाई शुरू की।
1943 – भारतीय सेना चिकित्सा कोर का गठन हुआ।
1949 – अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा ने उत्तरी अटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर किए।
1952 – संसद में राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले स्थायी सदन के रूप में राज्यसभा की स्थापना 1952 में की गयी थी।
1973 – 3 अप्रैल 1973 को 8 लाख रुपए का था पहला मोबाइल, आज ही के दिन हुई पहली कॉल; दुनिया में सबसे ज्यादा बिका नोकिया 1100 ।
1999 – भारत ने पहला वैश्विक दूरसंचार उपग्रह इनसैट 1ई का प्रक्षेपण हुआ।
2000 – ब्रिटेन में एक विवादास्पद नियम लागू किया गया, जिसमें यह कहा गया कि ब्रिटेन में शरण लेने वालों को कपड़े और खाने की चीजें खरीदने के लिए सरकार से कूपन खरीदने होंगे।
2001 – संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत यात्रा पर पहुँचे ।
2001 – भारत और डेनमार्क के बीच चार वर्ष के बाद पुन: वार्ता।
2002 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ की जनमत संग्रह की योजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली।
2006 – नेपाल में माओवादियों ने संघर्षविराम की घोषणा की।
2007 – नई दिल्ली में 14वाँ सार्क सम्मेलन शुरू।
2008 – प्रकाश करात को माकपा का पुन: महासचिव चुना गया।
2008 – मेधा पाटकर को राष्ट्रीय क्रांतिवीर अवार्ड, 2008 से अलंकृत किया गया।
2010 – एप्पल का पहला आईपेड मार्केट में आया।
2012 – रूस की राजधानी मास्को में भीषण आग में 17 प्रवासी श्रमिकों की मौत हुई।
2013 – अफगानिस्तान के फरहा में एक आत्मघाती बम विस्फोट में 46 लोग मारे गए और 100 घायल हुए।
2013 – अर्जेंटीना में आयी भीषण बाढ़ से 50 से अधिक लोगों की मौत हुई।
2016 – कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी टी-20 विश्व कप जीता।
2019 – अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने विरोध प्रदर्शनों के बाद छोड़ी सत्ता।
2019 – गोवा में हुई मूक बधिर प्रतियोगिता में रेवाड़ी की अंजली शर्मा बनी मिस इंडिया।
2020 – वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने 2020-21 के लिए भारत के विकास दर अनुमान को घटाकर 2 फीसदी कर दिया , यह 30 साल का सबसे निचला स्तर होगा।
2020 – विश्व बैंक (World Bank) ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर भारत के लिए एक अरब डॉलर (करीब 7600 करोड़ रुपये) के आपातकालीन कोष को मंजूरी दी।
2021 – अमेरिका समेत 3 देश उत्तर कोरिया पर परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कायर्क्रमों को बंद करने का दवाब डालने के लिए राज़ी हुए।
2021 – जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में 5-दिवसीय ट्यूलिप फेस्टिवल शुरू हुआ।
2021 – छत्‍तीसगढ में माओवादी हमले में सुरक्षाबलों के 23 जवान शहीद हुए।
2022 – पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति डॉ आरिफ़ अल्वी ने नेशनल असेंबली को भंग किया।
2022 – अब तक के सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में सभी कैबिनेट मंत्रियों ने इस्तीफा दिया।
2022 – भारतीय और फ्रांसीसी नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास का 20वां संस्करण- ‘वरुण’ अरब सागर में आयोजित किया गया (30 मार्च से 3 अप्रैल तक)।
2023 – नासा ने आर्टेमिस II मिशन के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों की टीम चुनी, पहली महिला और पहले अफ्रीकी अमेरिकी को एक चंद्र मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्रियों के रूप में नियुक्त किया।
2023 – NCERT ने 12वीं के सिलेबस से मुगलों का चैप्टर हटाया।
2023 – भूकंप के झटकों से दहली धरती, पापुआ न्यू गिनी में 7.3 तो तिब्बत के शिजांग में 4.2 रही तीव्रता।
2023 – जी-20 की दूसरी पर्यटन कार्य समूह की बैठक सिलीगुड़ी/दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) में सम्पन्न हुई।
2023 – प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन किया।
2025 – राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल पास, पक्ष में 128 व विपक्ष में 95 वोट पड़े।

*3 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*

1903 – कमलादेवी चट्टोपाध्याय – समाजसुधारक , स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा भारतीय हस्तकला के क्षेत्र में नवजागरण लाने वाली गांधीवादी महिला।
1914 – सैम मानेकशॉ – भारतीय सेना के भूतपूर्व अध्यक्ष , जिनके नेतृत्व में भारत ने सन 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त की थी।
1918 – ओलेस गोनचार, प्रसिद्ध उक्रेनी लेखक तथा उपन्यासकार।
1922 – अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री डोरिस डे का जन्म हुआ।
1929 – निर्मल वर्मा- साहित्यकार ।
1931 – मन्नू भंडारी- साहित्यकार ।
1949 – सोम प्रकाश – भारतीय राजनीतिज्ञ (भाजपा)।
1952 – रवीन्द्र नारायण रवि – बिहार के राजनीतिज्ञों में से एक।
1954 – डॉ. के. कृष्णास्वामी- राजनेता और फिजीशियन ।
1955 – मशहूर गायक हरिहरन का जन्म हुआ।
1962 – भारत की मशहूर अभिनेत्री व नेत्री जया प्रदा का जन्म हुआ।

*3 अप्रॅल को हुए निधन*

1325 – निज़ामुद्दीन औलिया, चिश्ती सम्प्रदाय के चौथे संत।
1680 – शिवाजी- मराठा साम्राज्य के संस्थापक।
1989 – विष्णु सहाय – भारत के पूर्व कैबिनेट सचिव तथा नागालैण्ड व असम के राज्यपाल रहे।
2010 – अनंत लागू, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के छह संस्थापक सदस्यों में से एक थे (कन्फर्म नहीं)।
2017 – किशोरी अमोनकर – हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिकाओं में से एक और जयपुर घराने की अग्रणी गायिका।
2021 – भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज से कोच बने संजय चक्रवर्ती (79) का मुंबई में कोविड-19 से निधन हुआ।
2021 – राधेश्याम खेमका(87) एक पत्रकार थे जिन्होने गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित कल्याण का ३८ वर्षों तक सम्पादन किया।
2023 – कलकत्ता हाईकोर्ट व छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश टी. बी. राधाकृष्णन (63) का निधन हुआ।
2025 – अमेरिका के पूर्व कार्डिनल थिओडोर मैककैरिक (94), आयरलैंड के फुटबॉलर मिक ओ’ड्वायर (88) तथा पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर फारूक हामिद (लगभग 80) का निधन हुआ।

*3 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री एकलिंगजी पाटोत्सव (नाथद्वारा, कैलाशपुरी , उदयपुर)।
🌟 श्री महावीर जी रथ यात्रा (महावीर जी तीर्थ)।
🌟 श्री शिरकाई देवी यात्रा – शिरकोली (पुणे)।
🌟 श्री अम्बानाथ यात्रा सांगलुद (अकोला)।
🌟 छत्रपति श्री शिवाजी महाराज पुण्य तिथि (तारीख के अनुसार)।
🌟 राज्यसभा स्थापना दिवस (भारत)।
🌟 हिन्दी रंगमंच दिवस।
🌟 आर्मी मेडिकल कोर स्थापना दिवस भारत (262वां)।
🌟 गुड फ्राइडे (क्रिश्चियन)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.