BBMB विवाद: रणबीर गंगवा का विपक्ष पर पलटवार, कांग्रेस को बताया गुटों का समूह

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने BBMB नियमों में बदलाव को सही ठहराया। विपक्ष पर राजनीति का आरोप लगाते हुए कांग्रेस की गुटबाजी पर साधा निशाना। जानें पूरा बयान।

चंडीगढ़ : बीबीएमबी के नियमों में बदलाव पर सियासत तेज, रणबीर गंगवा ने विपक्ष को घेरा।कैबिनेट मंत्री रणवीर गगवा ने कहा कि भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) में केंद्र सरकार द्वारा अधिकारियों की नियुक्ति के नए नोटिफिकेशन को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष बेवजह इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है।

केंद्र सरकार ने बीबीएमबी पर जो नोटिफिकेशन जारी किया है, उसमें कोई दिक्कत नहीं है। बंटवारा पहले ही हो चुका है और अधिकारी तो सरकार के ही होते हैं। सरकार का काम फैसलों को लागू करना है और यह पहले से ही लागू है। विपक्ष के पास आज कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे ऐसे विवाद ढूंढ रहे हैं।”

आगामी चुनावों और कांग्रेस की चुनौती पर बोलते हुए गंगवा ने कहा कि बीजेपी पूरी तरह तैयार है। भारतीय जनता पार्टी हर चुनाव को गंभीरता से लेती है। चाहे नगर निगम हो या परिषद, हम जीतेंगे क्योंकि जनता हमारी पारदर्शिता पर विश्वास करती है। रही बात कांग्रेस की, तो हरियाणा में कांग्रेस कोई पार्टी नहीं, बल्कि अलग-अलग गुटों का समूह है। वहां हुड्डा गुट, शैलजा गुट और सुरजेवाला गुट आपस में ही लड़ रहे हैं।”गंगवा ने दावा किया कि आगामी चुनावों में बीजेपी पहले से भी ज्यादा वोटों से जीत दर्ज करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.