Bhiwani News: गुजरात के राज्यपाल भिवानी में देंगे प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण
हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी में 21 अप्रैल को विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम। राज्यपाल आचार्य देवव्रत शिक्षकों और पंचायतों को सिखाएंगे प्राकृतिक खेती के गुर।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में 21 अप्रैल को संस्कार युक्त शिक्षा एवं प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत शिक्षकों और पंचायत सदस्यों को प्रशिक्षण देंगे। यह जानकारी बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने दी।