Bhiwani News: भिवानी में कूड़े के ढेर से बढ़ा प्रदूषण, 152 पहुंचा AQI; सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी
भिवानी में सफाई कर्मियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था। शहर में 72 जगहों पर लगे कचरे के ढेर, AQI 152 (खराब श्रेणी) तक पहुंचा। प्रशासन ने कूड़ा उठान के लिए निजी ट्रॉली तैनात की।
भिवानी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जमा कूड़े से उठ रहे धुएं और बदबू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कूड़ा उठान बंद होने से शहर के चौक-चौराहों पर कचरे के ढेर लग गए हैं। लोग कूड़े को नष्ट करने के लिए उसमें आग लगा रहे हैं जिससे शहर का वायु प्रदूषण बढ़ गया है। शहर का एक्यूआई 152 तक पहुंच गया है जो खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।