Loharu Accident: लोहारू में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, जयपुर रेफर
लोहारू-पिलानी रोड पर बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत। हादसे में सड़क निर्माण कंपनी का कर्मचारी रविकांत गंभीर रूप से घायल। जयपुर के SMS अस्पताल में भर्ती।
लोहारू। लोहारू-पिलानी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार रात बाइक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर होने पर सड़क निर्माण कंपनी में कार्यरत युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने डायल-112 और एम्बुलेंस को सूचना देकर घायल को लोहारू के उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में परिजनों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया।