Bhiwani News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से कूड़े के ढेर में तब्दील हुआ शहर, 13 मई को आर-पार की जंग
भिवानी में सफाई कर्मियों की हड़ताल से जनजीवन बेहाल! जगह-जगह कूड़े के ढेर और बदबू से लोग परेशान। 13 मई की बैठक में मांगें न मानने पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान।
भिवानी। सफाई कर्मचारियों की लगातार जारी हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। कूड़े से उठ रही तेज बदबू के कारण लोगों को मुंह पर कपड़ा ढककर निकलना पड़ रहा है। वहीं सफाई कर्मचारियों ने 13 मई को होने वाली बैठक में मांगें नहीं माने जाने पर आर-पार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी है।