Bhiwani News: सिंचाई विभाग में स्टाफ का संकट, 134 में से सिर्फ 9 पंप ऑपरेटर तैनात

भिवानी सिंचाई विभाग की मैकेनिकल डिविजन में 125 पंप ऑपरेटरों के पद खाली। हेल्पर्स के भरोसे चल रहे पंपिंग स्टेशन, लोहारू और सिवानी में लिफ्ट इरिगेशन पर संकट।

भिवानी। सहायकों के सहारे ही सिंचाई विभाग के पंपिंग स्टेशन संचालित हो रहे हैं जबकि पंप ऑपरेटरों की भारी कमी व्यवस्था पर असर डाल रही है। सिंचाई विभाग की मैकेनिकल डिविजन में पंप ऑपरेटर के 134 स्वीकृत पदों में से केवल नौ पंप ऑपरेटर तैनात हैं जबकि 125 पद खाली पड़े हैं।

विभाग की मैकेनिकल डिविजन में 580 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 284 कर्मचारी कार्यरत हैं जबकि 296 पद रिक्त हैं। वर्ष 2019 में भर्ती हुए हेल्परों के हाथों में ही पंपिंग स्टेशनों के संचालन की जिम्मेदारी है। कर्मचारी पूरी तरह प्रशिक्षित नहीं होने के कारण मोटरों में तकनीकी खराबी आने पर समय पर समाधान भी चुनौती बना हुआ है। भिवानी जिले में सिंचाई विभाग के दो सर्कल हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.