Delhi-NCR Transport Strike: 21 मई से 3 दिन तक ट्रकों का चक्का जाम; दिल्ली-एनसीआर में थम सकते हैं पहिए

Delhi-NCR Transport Strike: 21, 22 और 23 मई को दिल्ली-एनसीआर में ट्रांसपोर्टरों की सांकेतिक हड़ताल। ग्रीन टैक्स और डीजल की कीमतों के विरोध में चक्का जाम का ऐलान।

पलवल : पलवल में ऑल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोटर्स कांग्रेस द्वारा आगामी 21,22 और 23 मई 2026 को दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। जिसको लेकर आज पलवल में पलवल ट्रान्सपोर्टर एसोसिएशन ने बैठक की और चक्का जाम करने की रणनीति बनाई गई।

गौरतलब है कि ट्रॉस्पोर्टर हड़ताल से दिल्ली एनसीआर की पूरी सप्लाई चेन ट्रकों पर निर्भर है। राशन, दवाइयां, फल-सब्जियां और औद्योगिक कच्चा माल ट्रकों पर निर्भर है। यदि चक्का जाम होता है तो व्यापार और आम जनता की दैनिक जरूरतें बुरी तरह प्रभावित होगी।

ऑल इंडिया मोटर्स ट्रान्सपोर्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश सभरवाल ने कहा कि ट्रांसपोटर्स देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। लेकिन सरकार ट्रांसपोटर्स की मांगों को दरकिनार कर रही है। सरकार ट्रान्सपोर्टर पर दबाव बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल व डीजल की आसमान छूती कीमतों, टोल टैक्स, इंश्योरेंस और परमिट शुल्क ने पहले ही कमर तोड रखी है। ऊपर से भारी भरकम पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क और ग्रीन टैक्स ने कारोबार को नुकसान हो रहा है।

सरकार एक तरफ आधुनिक तकनीक अपनाने को कहती है और दूसरी तरफ उन्हीं वाहनों पर अतिरिक्त टैक्स का बोझ डाल रही है। ट्रांसपोर्ट संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर 21, 22 और 23 मई को दिल्ली एनसीआर में पूरा चक्का जाम करने का बड़ा फैसला लिया है। इस दौरान किसी भी कॉमर्शियल वाहन का संचालन नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क और ग्रीन टैक्स में की गई बढोतरी तुरंत वापिस ली जाए। प्रदूषण मुक्त बीएस 6 वाहनों को इन टैक्सों से पूरी तरह मुक्त किया जाए। बीएस 6 वाहनों पर लगाए जा रहे प्रस्तावित प्रतिबंधों पर पुनर्विचार किया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.