Dushyant Chautala on Ramkumar Gautam: रामकुमार गौतम पर मानहानि का केस करेंगे दुष्यंत चौटाला, नायब सैनी को बताया ‘यू-टर्न’ CM
जींद में दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान: विधायक रामकुमार गौतम को भेजेंगे लीगल नोटिस। सीएम नायब सैनी और पीएम मोदी की आर्थिक नीतियों पर भी साधा निशाना। जानें पूरी खबर।
जींद: बीजेपी विधायक रामकुमार गौतम ने पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला को लेकर बयान दिया था. जिसपर बवाल मचा है. पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि “रामकुमार गौतम की चौधरी ओमप्रकाश चौटाला पर की गई टिप्पणी निंदनीय है. इससे ओपी चौटाला के समर्थक दुखी है.”
रामकुमार गौतम को लीगल नोटिस भेजेंगी दुष्यंत चौटाला: दुष्यंत चौटाला ने कहा कि “रामकुमार गौत्तम का बेटा वकील है, उन्हें पता होना चाहिए कि ओमप्रकाश चौटाला का जो एजी था. आज वो देश के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत हैं, वो ब्राह्मण समाज से हैं. इस तरह की छोटी-ओच्छी सोच समाज का बंटरवारा करने की है. मेरी ओर से लीगल नोटिस इश्यू होगा, सामाजिक माफी मांगने के बावजूद भी मानहानी का केस दायर करेंगे.”
सीएम नायब सैनी पर निशाना: हरियाणा कैबिनेट की बैठक में एनसीआर में पेट्रोल, डीजल की गाड़ी नहीं चलने का फैसला किया गया है. इसपर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि “क्या कानूनी तौर पर ये फैसला लागू हो पाएगा. सुप्रीम कोर्ट पहले भी ओड-ईवन नियम लागू किया है. उस समय भी अपना फैसला सुनाया हुआ है. जब कोई 10 साल तक रोड टैक्स जमा करा देता है. उसकी गाड़ी को सड़क से कैसे हटाएंगे. कोई कानूनी प्रावधान हरियाणा सरकार के पास नेशनल मोटर व्हीकल एक्ट से बड़ा प्रावधान है, तो सीएम नायब सिंह सैनी गजब आदमी प्रदेश में आए है. जो उनके सलाहकार कमजोर हैं. जो फैसले करते हैं. उनको हर फैसल से पीछे हटना पड़ता है. नायब सिंह सैनी से बड़ा कोई यू-टर्न लेने वाला मुख्यमंत्री हरियाणा प्रदेश को नहीं मिला. दो साल हो गए कितने फैसलों को यू-टर्न लिया.”
पीएम की अपील पर दी प्रतिक्रिया: पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि “जिस तरह की आर्थिक हालात देश की बन चुकी है. पीएम नरेंद्र मोदी को खुले मंचों से कहना पड़ रहा है कि विदेश जाना बंद करो, गाड़ियां कम इस्तेमाल करो. इससे एक बात साफ दिखती है कि वैश्विक महामारी से ज्यादा देश में आर्थिक महामारी आ चुकी है. डालर 97 रुपए पहुंच चुका है. तेल की किल्लत शुरू हो चुकी है. चंंडीगढ़ में पेट्रोल पंपों पर 1500 तक का तेल दिया जाएगा ऐसे पोस्टर लगाए गए है. गैस सिलेंडर 3 हजार रुपए ब्लैक में मिल रहा है.”
फेल रही डबल इंजन की सरकार: दुष्यंत ने कहा कि “व्यवस्था सुधारने की बजाए लोगों को सलाह दी जाती है कि विदेश न जाए जबकि स्वयं विदेश पीएम जा रहे है. मंडियों के अंदर गेहूं का उठान नहीं हुआ है. उचाना मंडी के सामने से आया हॅू 20 प्रतिशत गेहूं का उठान आज भी नहीं हुआ है. किसान पेमेंट का इंतजार कर रहे है. 8-8 घंटे बिजली के कट लग रहे है. ऐसा हरियाण प्रदेश आज तक नहीं देखा था. केंद्र, प्रदेश सरकार जो डबल इंजन कह रही है वो विफल रही है. सभी विपक्षी दल एक जुट हो हम एक होंगे तो एक-एक 11 का काम करेंगे. ऐसे संकट से भी उबर पाएंगे. सरकार को सत्ता से बाहर कर पाएंगे.”
क्या है पूरा मामला: करनाल में बीजेपी विधायक रामकुमार गौतम ने कहा था कि “ओमप्रकाश चौटाला ने कहा था कि बीजेपी और ब्राह्मण अगर कहीं धरती पर दिख जाए, तो मुझे बता देना. मैंने इनके सारे खेल देख रखे हैं. उनके बारे में क्या बोलूं? अब तो इस धरती पर भी नहीं हैं. रिकॉर्ड की बात है कि उन्होंने किसी ब्राह्मण को डिप्टी स्पीकर या चीफ पार्लियामेंट्री सेक्टरी नहीं बनाया. वो कहते थे कि इस कौम का नाश कर दूंगा. नाश तो खुद का ऐ होग्या. रुपये हैं, उनको खाए जाओ, पीए जाओ और सेटिंग करके कहीं ना कहीं अपने बचते रहो.