Greater Noida: ITS कॉलेज में हैकाथॉन का आयोजन, छात्रों ने बनाए शानदार नवाचारी प्रोजेक्ट्स
आईटीएस कॉलेज में तकनीकी कौशल और कोडिंग को बढ़ावा देने के लिए हैकाथॉन का सफल आयोजन। विनर टीमों को मिली ट्रॉफी और कैश प्राइज।
ग्रेटर नोएडा । आईटीएस कॉलेज में हैकाथॉन का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों में तकनीकी कौशल, नवाचार और प्रोग्रामिंग क्षमता को प्रोत्साहित करना रहा। छात्रों ने कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग भाषाओं का उपयोग करते हुए अनेक उपयोगी एवं नवाचारी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को पहला, दूसरा और तीसरे स्थान के लिए ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिया गया।