Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी का सितम, 40°C पार पहुंचा पारा; 17-18 को बारिश का अलर्ट

हरियाणा में गर्मी ने पकड़ी रफ़्तार, रोहतक-फरीदाबाद में पारा 40.5°C के पार। मौसम विभाग ने 17 और 18 अप्रैल को बूंदाबांदी की संभावना जताई। जानें अपने शहर का हाल।

हरियाणा : हरियाणा में धीरे-धीरे मौसम के तेवर बदलते नजर आ रहे हैं। अप्रैल महीने के आधे होते ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश का अब दिन का पारा अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9°C तक ज्यादा दर्ज किया गया।

बता दें कि प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। दिन का तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। रोहतक और फरीदाबाद में पारा 40.5 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हिसार में 9.3, महेंद्रगढ़ में 39.5 डिग्री, जींद में 39.2 और मेवात में 39 डिग्री तापमान आंका गया है। रात के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। भिवानी में रात का पारा 23 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि करनाल में 15.4 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब अधिकतम तापमान 4 से 6 डिग्री तक बढ़ सकता है।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU), के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, प्रदेश में 20 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। लेकिन 17 व 18 अप्रैल को बूंदाबांदी की संभावना है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर बनने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण आंशिक बादल छा सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.