Heavy Rain in Noida: नोएडा में भारी बारिश से शहर बना समंदर! अंडरपास डूबे, सेक्टर-16 में डिवाइडर गिरने से हादसा
नोएडा में भारी बारिश के बाद बरौला गांव, सेक्टर-37 अंडरपास, बोटेनिकल गार्डन और सेक्टर-100 समेत कई इलाकों में भारी जलभराव हुआ। जानें ड्रेनेज व्यवस्था और हादसों की पूरी रिपोर्ट।
बरौला गांव में स्कूल की छुट्टी के बाद एक मासूम बच्ची अपनी मां के साथ कमर से ऊपर तक भरे पानी से होकर घर लौटती दिखाई दी. जलभराव के कारण गांव की सड़कें पूरी तरह डूब गई थीं, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी. यह तस्वीर सिर्फ जलभराव नहीं, बल्कि बुनियादी सुविधाओं की कमी और स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की मजबूरी को भी बयां करती है.