Mini Switzerland: विदेश जाने की जरूरत नहीं, भारत की इन 4 जगहों पर मिलेगा स्विट्जरलैंड जैसा मजा
Best Travel Places: बजट है कम तो विदेश छोड़ें! भारत की इन 4 जन्नत जैसी जगहों पर लें स्विट्जरलैंड का मजा। खज्जियार से लेकर औली तक, देखें पूरी लिस्ट।
स्विट्जरलैंड दुनिया की एक ऐसी जगह है, जिसकी खूबसूरती के आगे सबकुछ फेल है. गर्मियों में हर तरफ फैली हरियाली और सर्दियों में बर्फ से ढ़का पूरा शहर एक अलग ही नजारा पेश करता है. यहां की सड़के, पहाड़ और घास के मैदान एक अद्भुत दुनिया की सैर कराते हैं. यही वजह है कि हर किसी ट्रैवल लवर की लिस्ट में स्विट्जरलैंड जरूर शामिल है. कई फिल्मों में भी हमने स्विट्जरलैंड की खूबसूरती को देखा है. हालांकि, हर किसी का स्विट्जरलैंड जाना संभव हो या जरूरी नहीं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में भी कई जगह ऐसी हैं, जो स्विट्जरलैंड से कम नहीं हैं.
यहां की वादियां, बर्फ से ढके पहाड़, हरे-भरे मैदान और शांत झीलें देखकर लोगों को स्विट्जरलैंड की याद आ जाती है. यही वजह है कि देश की कुछ खास डेस्टिनेशन को मिनी स्विजरलैंड कहा जाता है. इन जगहों की प्राकृतिक खूबसूरती इतनी शानदार है कि यहां पहुंचकर विदेश घूमने जैसा एहसास होता है. चलिए इस आर्टिकल में आपको भी बताते हैं भारत की उन जगहों के बारे में जो देते ही स्विट्जरलैंड वाला फील.
हिमाचल प्रदेश का खज्जियार
हिमाचल प्रदेश के खज्जियार को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है. ये जगह इतनी खूबसूरत है कि यहां आकर आपको बिल्कुल विदेश वाले स्विट्जरलैंड जैसा फील आएगा. चारों तरफ देवदार के घने जंगल, हरे-भरे मैदान और बीच में खूबसूरत झील इस जगह को बेहद खास बनाते हैं. यहां का शांत वातावरण और ठंडी हवाएं टूरिस्ट को खूब पसंद आती हैं. बारिश और सर्दियों के मौसम में इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है.
उत्तराखंड का औली
उत्तराखंड का औली बर्फ से ढकी पहाड़ियों और शानदार स्कीइंग स्पॉट के लिए दुनियाभर में मशहूर है. सर्दियों में यहां का नजारा बिल्कुल स्विट्जरलैंड जैसा दिखाई देता है. ऊंचे-ऊंचे पहाड़, चीड़ के जंगल और बादलों से घिरी वादियां हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देती हैं. एडवेंचर पसंद लोगों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है.
कश्मीर घाटी भी लिस्ट में
कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है और इसकी खूबसूरती किसी विदेशी लोकेशन से कम नहीं लगती. यहां की डल झील, बर्फीले पहाड़, ट्यूलिप गार्डन और हरी-भरी घाटियां लोगों को स्विट्जरलैंड की याद दिलाती हैं. खासकर गुलमर्ग और पहलगाम जैसी जगहों के नजारे बेहद शानदार होते हैं.
सिक्किम का युमथांग वैली
सिक्किम की युमथांग वैली अपनी रंग-बिरंगी फूलों की घाटियों और बर्फ से ढके पहाड़ों के लिए जानी जाती है. यहां बहती नदियां, हरियाली और शांत वातावरण इसे बेहद खूबसूरत बनाते हैं. नेचर लवर्स के लिए यह जगह किसी सपनों की दुनिया जैसी महसूस होती है और यही वजह है कि इसे भी भारत का मिनी स्विजरलैंड कहा जाता है.