NEET UG री-एग्जाम: टेलीग्राम बैन के बाद बढ़ा VPN का क्रेज, जानें क्यों?

NEET UG 2026 री-एग्जाम में पेपर लीक रोकने के लिए सरकार ने टेलीग्राम बैन किया। लोग VPN का इस्तेमाल कर रहे हैं। जानें क्या है VPN और ये कैसे काम करता है।

पेपर लीक के बाद अब 21 जून को फिर से NEET 2026 की परीक्षा होने वाली है. इस बार पेपर लीक न हो, इसी को ध्यान में रखते हुए टेलीग्राम को अस्थायी रूप से ब्लॉक किया गया है लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि कुछ लोग ऐप को एक्सेस करने के लिए जुगाड़ लगा रहे हैं. इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक, सरकार द्वारा ऐप के एक्सेस पर अस्थायी रोक लगाने के बाद भारत में मौजूदा यूजर्स के लिए इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Telegram ने काम करना बंद कर दिया है, लेकिन यह वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के जरिए अभी भी काम कर रहा है.

गूगल ट्रेंड पर VPN को लेकर आया जबरदस्त उछाल

लोग इन पाबंदियों से बचने के तरीके तेजी से खोज रहे हैं. एनडीटीवी की रिपोर्ट में बताया गया है कि गूगल ट्रेंड्स के डेटा में VPN for Telegram की खोज में जबरदस्त उछाल देखा गया है. Voyager Infosec के डायरेक्टर जितेन जैन ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान बताया है कि टेलीग्राम को ब्लॉक करने से पेपर लीक की समस्या हल नहीं होगी. यह VPN के जरिए काम करता रहेगा, जो भारतीय सर्वर को बायपास करके विदेशी सर्वर से जुड़ जाते हैं.

क्या होता है VPN?

VPN को वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क कहा जाता है, ये एक सिक्योरिटी टूल है जो आपके डिवाइस और इंटरनेट के बीच एक प्राइवेट, एन्क्रिप्टेड टनल बनाता है. यह आपके असली IP एड्रेस को छिपाता है और आपके डेटा को स्क्रैम्बल (अव्यवस्थित) कर देता है, जिससे आपकी ऑनलाइन गतिविधि को पढ़ा नहीं जा सकता और आप हैकर्स, ट्रैकर्स (आपको ट्रैक करने वाले) और यहां तक कि इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) की नजरों से बचे रहते हैं.

सरकार से मिला आदेश, गूगल-ऐपल स्टोर से हटा टेलीग्राम

सरकार ने Google और Apple को निर्देश दिया है कि वह 22 जून तक अपने ऐप स्टोर से Telegram ऐप को हटा दें. यह कदम 21 जून को होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) की दोबारा परीक्षा के दौरान पेपर लीक को रोकने के लिए उठाया गया है. इसके अलावा, एक अलग निर्देश में टेलीग्राम को भारत में 30 जून तक पहले से पोस्ट किए गए मैसेज के लिए मैसेज-एडिटिंग फीचर को भी बंद करने के लिए कहा गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.