Panipat Fire: पानीपत के नंगला आर गांव में आग का तांडव, जलकर राख हुआ सारा ईंधन

पानीपत के नंगला आर गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग। ग्रामीणों का ईंधन और उपले जलकर राख, दमकल गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद पाया काबू।

पानीपत : पानीपत के नंगला आर गांव में आग ने ऐसा कहर बरपाया की चारो तरफ आग ही आग का ख़ौफ़नाक मंझर था। फायर बिर्गेड की गाड़ियां सूचना मिलते मौके पर पहुची,आग को बुझाने के प्रयास किये जाने लगा।

आग इतनी विकराल थी कि कभी भी गांव में घुसकर घरों को नुकसान पहुचा सकती थी,देखते ही देखते आग ने सबकुछ जलाकर खाक कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। सारे गांव के ईंधन का नुकसान हुआ है। सभी के उपले जलकर राख हो गए, लेकिन गनीमत ये रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.