Saif Ali Khan: ‘रेस’ में अक्षय खन्ना वाला रोल करना चाहते थे मेकर्स, सैफ ने क्यों ठुकराया? जानें वजह
सैफ अली खान ने फिल्म 'रेस' को लेकर किया बड़ा खुलासा। मेकर्स देना चाहते थे अक्षय खन्ना वाला रोल, लेकिन सैफ ने चुनी 'रणवीर सिंह' की भूमिका। जानें 'कर्तव्य' और 'ओमकारा' पर क्या बोले एक्टर।
सैफ अली खान की हालिया फिल्म ‘कर्तव्य’, जो अभी Netflix पर स्ट्रीम हो रही है. इस फिल्म में सैफ एक हरियाणवी पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में उनके इस किरदार ने कई लोगों का ध्यान खींचा, क्योंकि इसने उन्हें फिल्म ‘ओमकारा’ में उनके ‘लंगड़ा त्यागी’ वाले किरदार की याद दिला दी. अक्सर सोफिस्टिकेटेड और शहरी किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले सैफ ने ‘ओमकारा’ में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था, जहां उन्होंने एक ठेठ बोली और देहाती, खुरदरा अंदाज अपनाया था. एक हालिया बातचीत में सैफ अली खान ने अपनी फिल्म ‘रेस’ को लेकर भी बात की और बताया कि उन्हें इस मूवी में अक्षय खन्ना वाला रोल ऑफर हुआ था.
सैफ अली खान ने एक खास बातचीत में फिल्मों में अपने किरदार को लेकर बात की. इस दौरान एक्टर ने बताया कि उन्हें ‘ओमकारा’ और ‘कर्तव्य’ जैसे रोल उन्हें कम ही मिलते हैं. एक्टर ने खुलासा किया कि उन्होंने ‘परिणीता’, ‘एक हसीना थी’ और ‘रेस’ के मेकर्स इस बात के लिए राजी किया था कि वो उन्हें ‘रोम-कॉम’ वाली इमेज से हटकर रोल दें. इसके बाद एक्टर ने बताया कि ‘रेस’ में पहले उन्हें अक्षय खन्ना का रोल ऑफर हुआ था. लेकिन एक खास वजह से बात नहीं बन पाई थी.
जब सैफ को मिला अक्षय खन्ना का रोल
रेस में सैफ अली खान ने ‘रणवीर सिंह’ का किरदार निभाया और अक्षय खन्ना ने ‘राजवीर सिंह’ का. सैफ अली खान ने कहा, “मुझे मेकर्स को इसलिए भी मनाना पड़ा कि वो मुझे वो रोल दें जो मैंने आखिरकार ‘एक हसीना थी’ में निभाया था. यहां तक कि ‘रेस’ में भी मेकर्स चाहते थे कि मैं अक्षय खन्ना वाला रोल निभाऊं. वो एक जबरदस्त रोल था, लेकिन मैंने उनसे कहा कि मैं बड़े भाई का रोल निभाना चाहता हूं, जो थोड़ा ज्यादा जिम्मेदार है.”
ओमकारा पर क्या बोले सैफ?
एक्टर ने आगे कहा, “मुझे रोमांटिक कॉमेडी और हल्के-फुल्के किरदारों में सफलता मिली थी. इसलिए, मुझे ज्यादा भीर किरदारों में कास्ट करने के लिए काफी हिम्मत की जरूरत थी. मैं ‘ओमकारा’ के बारे में ऐसा नहीं कह सकता. ये फैसला विशाल जी का था, मैं कभी उस किरदार की मांग नहीं करता क्योंकि मैं कभी उस तरफ जाता ही नहीं. मैं तो खुद से कभी ऐसे किरदार को करने के बारे में सोचता भी नहीं। उन्होंने ही ‘ओमकारा’ में मुझे कास्ट करने के बारे में सोचा. लेकिन ये गंभीर, शांत और कूल तरह के किरदार ऐसे होते हैं जिनके लिए लोग आमतौर पर मेरे पास नहीं आते.”