Sonipat Triple Murder: सोनीपत में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति-पत्नी समेत 3 की हत्या

सोनीपत के कुंडली में खूनी खेल! टीडीआई बीपीएल फ्लैट्स में पति-पत्नी और एक अन्य महिला की तेजधार हथियार से हत्या। आरोपी ब्रह्मप्रकाश ने वारदात को दिया अंजाम। पुलिस जांच जारी।

सोनीपत : सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र में देर रात ट्रिपल मर्डर ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। ट्रिपल मर्डर की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि टीडीआई कुंडली के बीपीएल फ्लैट्स में व्यक्ति ने पति-पत्नी और महिला को तेजधार हथियार से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक विजय उसकी पत्नी सुनीता निवासी कोट मोहल्ला सोनीपत तो दूसरी महिला स्वाति गांव निवासी बडोली के रहने वाले थे। इस वारदात को बीपीएल फ्लैट्स टीडीआई में रहने वाले ब्रह्मप्रकाश नाम के शख़्स ने अंजाम दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.