Unnao Video: थाने में युवक करने लगा ‘जिन्न’ का ड्रामा, पुलिस ने पट्टा दिखाया तो हुआ ठीक

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस के सामने जिन्न होने का नाटक करना युवक को पड़ा भारी। पट्टा देखते ही उतरा भूत, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो। जानें क्या था पूरा मामला।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में पुलिस का नया अवतार सामने आया है, जहां थाने में एक युवक खुद में जिन्न होने का ड्रामा कर रहा था. उल्टी-सीधी हरकतें करते हुए अजीबो-गरीब आवाज निकाल रहा था. इस दौरान जैसे ही पुलिस ने पट्टा निकाला वैसे ही युवक बिल्कुल ठीक हो गया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, 1 मिनट 39 सेकंड का वायरल वीडियो दो महीने पुराना बताया जा रहा है. जमीन विवाद के चलते दो पक्षों को पुलिस बिहार थाने लेकर आई थी. इसी बीच थाने में बैठ एक युवक अजीब सी हरकतें करने लगा. पुलिस की ओर देखते हुए वह खुद के अंदर जिन्न होने की बात कहकर शौर मचाने लगा. शोरगुल सुन थाना प्रभारी राहुल सिंह युवक के पास पहुंचे. उनके आने पर युवक का ड्रामा जारी रहा. थाना प्रभारी ने जब युवक से पूछा कि जिन्न कहां है तो उसने कहा कि अभी बुला रहे हैं.

पट्टा देखते ही भाग गया जिन्न

फिर क्या था थाना प्रभारी ने मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी से अपने कमरे में मौजूद पट्टा मंगवाते हैं. युवक को डराने के लिए थाना प्रभारी के पट्टा दिखाते ही वह बिल्कुल ठीक हो जाता है. जिन्न का ड्रामा एक मिनट से भी कम समय में खत्म हो जाता है. इसके बाद थाना प्रभारी युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए दो थप्पड़ जड़ देते हैं. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. पुलिस की इस कार्यशैली की लोग खूब अलोचना कर रहे हैं.

इस बात को लेकर था विवाद

वीडियो में जिन्न का ड्रामा करने वाले युवक की पहचान दुर्गागंज निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है. राजेश ने पंकज से जमीन खरीदने के लिए 10 हजार का बयाना दिया था. जमीन का सौदा तय हो गया था कि लेकिन जांच करने पर जमीन विवादित निकली. इस कारण राजेश ने जमीन खरीदने से इनकार कर दिया और बयाना वापस मांगा. इसी बात को लेकर उन दोनों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद बात थाने तक पहुंच, जहां पंकज पुलिस के सामने ड्रामे करने लगा था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.