Upcoming Hollywood Horror Movies 2026: साल के दूसरे हाफ में रिलीज होंगी ये खौफनाक फिल्में

साल 2026 में सिनेमाघरों में तहलका मचाने आ रही हैं ये हॉलीवुड हॉरर फिल्में। जानें 'आइसक्रीम मैन', 'इनसिडियस' और 'रेजिडेंट एविल' की रिलीज डेट।

Upcoming Hollywood Horror Movies 2026: साल 2026 हॉरर फिल्मों के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं रहा. पहले ‘ऑब्सेशन’ और ‘बैकरूम्स’ जैसी फिल्मों ने लोगों को खूब डराया. इसके बाद 10 जुलाई को रिलीज हुई ‘ईविल डेड बर्न’ ने हॉरर लवर्स के बीच खूब चर्चा बटोरी. अब साल के दूसरे हाफ में भी डर और सस्पेंस का सिलसिला जारी रहने वाला है. हॉलीवुड कई बड़ी हॉरर फिल्में लेकर आ रहा है. आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जो 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी.

1 / 7
Ice Cream Man: हॉरर फिल्ममेकर एली रोथ की फिल्म 'आइसक्रीम मैन' भी इस साल रिलीज होने वाली हॉरर फिल्मों में शामिल है. कहानी बेलीन बे नाम के एक शांत शहर की है, जहां एक रहस्यमयी आइसक्रीम बेचने वाला अपने ट्रीट्स के जरिए बच्चों को खूंखार कातिल बना देता है. स्लैशर हॉरर से भरपूर ये फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Ice Cream Man: हॉरर फिल्ममेकर एली रोथ की फिल्म ‘आइसक्रीम मैन’ भी इस साल रिलीज होने वाली हॉरर फिल्मों में शामिल है. कहानी बेलीन बे नाम के एक शांत शहर की है, जहां एक रहस्यमयी आइसक्रीम बेचने वाला अपने ट्रीट्स के जरिए बच्चों को खूंखार कातिल बना देता है. स्लैशर हॉरर से भरपूर ये फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

2 / 7
Insidious: Out of the Further: पॉपुलर 'इनसिडियस' फ्रेंचाइजी की छठी फिल्म 'इनसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर' भी इस साल डराने आ रही है. फिल्म की कहानी जेम्मा नाम की एक युवा मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे पता चलता है कि वो 'द फर्दर' नाम की रहस्यमयी दुनिया से शैतानी शक्तियों को असली दुनिया में बुला सकती है. लेकिन यही ताकत उसके लिए सबसे बड़ा खतरा बन जाती है. ये फिल्म 21 अगस्त 2026 को रिलीज होगी.

Insidious: Out of the Further: पॉपुलर ‘इनसिडियस’ फ्रेंचाइजी की छठी फिल्म ‘इनसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ भी इस साल डराने आ रही है. फिल्म की कहानी जेम्मा नाम की एक युवा मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे पता चलता है कि वो ‘द फर्दर’ नाम की रहस्यमयी दुनिया से शैतानी शक्तियों को असली दुनिया में बुला सकती है. लेकिन यही ताकत उसके लिए सबसे बड़ा खतरा बन जाती है. ये फिल्म 21 अगस्त 2026 को रिलीज होगी.

3 / 7
Resident Evil: वीडियो गेम सीरीज पर बेस्ड 'Resident Evil' एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है. इस बार फिल्म का डायरेक्शन जैक क्रेगर कर रहे हैं, जिन्होंने 'बार्बेरियन' जैसी हॉरर फिल्म बनाई थी. अब नई फिल्म में कहानी को गेम्स के माहौल के ज्यादा करीब रखने की कोशिश की गई है. ये फिल्म 18 सितंबर 2026 को रिलीज होगी.

Resident Evil: वीडियो गेम सीरीज पर बेस्ड ‘Resident Evil’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है. इस बार फिल्म का डायरेक्शन जैक क्रेगर कर रहे हैं, जिन्होंने ‘बार्बेरियन’ जैसी हॉरर फिल्म बनाई थी. अब नई फिल्म में कहानी को गेम्स के माहौल के ज्यादा करीब रखने की कोशिश की गई है. ये फिल्म 18 सितंबर 2026 को रिलीज होगी.

4 / 7
Other Mommy: जोश मैलरमैन के उपन्यास 'इंसिडेट्स अराउंड द हाउस' पर आधारित 'अदर मॉमी' एक सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है. इसकी कहानी एक छोटी बच्ची की है, जिसका सामना 'Other Mommy' नाम की एक रहस्यमयी और खौफनाक आत्मा से होता है. रॉब सैवेजके डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 9 अक्टूबर 2026 को थिएटरों में रिलीज होगी.

Other Mommy: जोश मैलरमैन के उपन्यास ‘इंसिडेट्स अराउंड द हाउस’ पर आधारित ‘अदर मॉमी’ एक सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है. इसकी कहानी एक छोटी बच्ची की है, जिसका सामना ‘Other Mommy’ नाम की एक रहस्यमयी और खौफनाक आत्मा से होता है. रॉब सैवेजके डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 9 अक्टूबर 2026 को थिएटरों में रिलीज होगी.

5 / 7
Clayface: डीसी स्टूडियोज की मशहूर फिल्म 'क्लेफेस' भी इस साल की मोस्ट अवेटेड हॉरर फिल्मों में शामिल है. फिल्म का डायरेक्शन जेम्स वॉटकिंस कर रहे हैं, जबकि इसकी कहानी माइक फ्लैनगन ने लिखी है. ये फिल्म मशहूर DC विलेन क्लेफेस की कहानी को एक डार्क और हॉरर अंदाज में पेश करेगी. फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी.

Clayface: डीसी स्टूडियोज की मशहूर फिल्म ‘क्लेफेस’ भी इस साल की मोस्ट अवेटेड हॉरर फिल्मों में शामिल है. फिल्म का डायरेक्शन जेम्स वॉटकिंस कर रहे हैं, जबकि इसकी कहानी माइक फ्लैनगन ने लिखी है. ये फिल्म मशहूर DC विलेन क्लेफेस की कहानी को एक डार्क और हॉरर अंदाज में पेश करेगी. फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी.

6 / 7
Werwulf: हॉरर फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर रॉबर्ट एगर्स इस बार ऑडियंस के लिए 'वेयरवुल्फ' लेकर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी 13वीं सदी के इंग्लैंड की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है, जिसमें वेयरवुल्फ की रहस्यमयी दुनिया दिखाई जाएगी. फिल्म की भाषा भी उस दौर के हिसाब से रखी गई है. इसकी रिलीज डेट 25 दिसंबर 2026 तय की गई है.

Werwulf: हॉरर फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर रॉबर्ट एगर्स इस बार ऑडियंस के लिए ‘वेयरवुल्फ’ लेकर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी 13वीं सदी के इंग्लैंड की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है, जिसमें वेयरवुल्फ की रहस्यमयी दुनिया दिखाई जाएगी. फिल्म की भाषा भी उस दौर के हिसाब से रखी गई है. इसकी रिलीज डेट 25 दिसंबर 2026 तय की गई है.

7 / 7
Leave A Reply

Your email address will not be published.