किसे मिलेंगे हर महीने ₹2500? जानें दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना की पात्रता और नियम

दिल्ली कैबिनेट ने 'लक्ष्मी योजना' को मंजूरी दे दी है। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक मदद मिलेगी। 1 अगस्त से पोर्टल शुरू होगा और रक्षाबंधन पर पहली किस्त मिलेगी।

दिल्ली सरकार ने ‘लक्ष्मी योजना’ को मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज बहुत खुशी का पल है. जिस योजना का दिल्ली की बहनों को वादा किया था, उस लक्ष्मी योजना को आज कैबिनेट में मंजूरी दी गई है. इसके तहत योग्य महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे. दिल्ली कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि 1 अगस्त को पोर्टल लॉन्च कर दिया जाएगा और रक्षाबंधन पर महिलाओं को पहली किस्त दी जाएगी.

दरअसल, ‘लक्ष्मी योजना’ दिल्ली सरकार की महिलाओं के लिए शुरू की गई एक आर्थिक सहायता योजना है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी. इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करना है.

किसे मिलेगा योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा, जो दिल्ली की स्थायी निवासी हों और उनका आधार कार्ड हो. इसके अलावा उनका बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए और साथ ही महिला के परिवार की आय निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए. नियमों के तहत, आवेदकों को एक स्व-घोषणा पत्र पेश करना होगा, जिसमें यह बताया गया हो कि वो कम से कम 10 साल से दिल्ली के निवासी हैं और उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है.

खबर अपडेट हो रही है…

Leave A Reply

Your email address will not be published.