कुरुक्षेत्र: कनाडा में मृत छात्र वीरेन का शव पहुंचा पैतृक गांव; आज अंतिम संस्कार
कुरुक्षेत्र के युवक वीरेन का शव 18 दिन बाद कनाडा से पैतृक गांव पहुंचा। 2 साल पहले स्टडी वीजा पर गया था कनाडा, सोते समय हुई थी मौत।
कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के युवक का शव आज कनाड़ा से उसके पैतृक गांव पहुंचेगा। जिसके बाद आज उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सभी लोग सुबह से ही वीरेन के घर पहुंच रहे हैं।
बता दें कि वीरेन करीब दो साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। वीरेन की मौत 18 दिन पहले कनाडा में उस समय हुई थी, जब वह हर रोज की तरह रात को कमरे में सोने गया था। अगले दिन सुबह कमरे से बाहर नहीं आने पर साथ रहने वाले उसके चचेरे भाइयों ने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। बाद में पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। घटना के बाद से परिवार सदमे में है।