Mahabharat Ganga Actress: बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ को सालों हो गए हैं. लेकिन आज भी लोग इसके बारे में बात करते हैं. इसमें बहुत से ऐसे कलाकार रहे हैं, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई है. इन्हीं कलाकारों में से एक किरण जुनेजा भी हैं. किरण जुनेजा ने ‘महाभारत’ में देवी ‘गंगा’ का आइकॉनिक किरदार निभाया था.
महाभारत में ‘गंगा मैया’ के किरदार से किरण जुनेजा को देश भर में पॉपुलैरिटी मिली थी. उनकी परफॉर्मेंस इतनी शानदार थी कि आज भी उनका किरदार ऑडियंस के दिलों में बसा हुआ है. ‘महाभारत’ के अलावा किरण जुनेजा को दूरदर्शन के फेमस सीरियल ‘बुनियाद’ में ‘वीरवाली’ के किरदार के लिए भी बहुत याद किया जाता है.
किरण जुनेजा ने 1984 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और लगभग 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. किरण जुनेजा ‘जब वी मेट’, ‘कृष’, और ‘फैशन’ जैसी सक्सेसफुल बॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं. किरण अभी भी एक्टिंग की दुनिया से जुड़ी हुई हैं.
फिलहाल किरण जुनेजा दिग्गज फिल्मकार रमेश सिप्पी के साथ मिलकर ‘रमेश सिप्पी एकेडमी ऑफ सिनेमा एंड एंटरटेनमेंट’ (RSACE) चला रही हैं. इसके जरिए वो छोटे शहरों से आने वाले नए और उभरते कलाकारों को मेंटर करती हैं. इसके अलावा, किरण जुनेजा रिस्पॉन्ड फाउंडेशन नाम की एनजीओ भी चलाती हैं.
किरण जुनेजा ने ‘शोले’ जैसी फिल्म बनाने वाले बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर रमेश सिप्पी से 1991 में शादी की थी. इस रिश्ते के जरिए वह फिल्म इंडस्ट्री के बड़े परिवार का हिस्सा बन गईं. साथ ही उनका कनेक्शन कपूर खानदान से भी रहा है.
किरण जुनेजा आखिरी बार 2020 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘शिमला मिर्च’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में उन्होंने एक्टिंग करने के साथ-साथ प्रोडक्शन का काम भी किया था. किरण अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं.
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.