कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई बने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, हिसार में हुआ जोरदार स्वागत
भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई के बेटे पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई को बीजेपी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। हिसार पहुंचने पर भव्य बिश्नोई का जोरदार स्वागत हुआ।
हरियाणा : पिछले कई दिनों से राजनीति में सक्रिय दिखाई देने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई की मेहनत आखिरकार रंग लाई। भाजपा ने कुलदीप बिश्नोई के बेटे पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
.jpg)
प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद हिसार पहुंचे भव्य बिश्नोई का भव्य स्वागत किया गया। गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ भव्य बिश्नोई ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया,और मीडिया से बातचीत में भाजपा के नेतृत्व का आभार भी जताया।

इस मौके पर भव्य बिश्नोई ने कहा कि कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल ने इतनी कम उम्र में मुझे जो जिम्मेदारी दी है। उसके लिए मैं पार्टी के नेतृत्व का आभार जताता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि अपनी जिम्मेदारी पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाऊंगा।

भव्य बिश्नोई ने कहा कि भारी बारिश के बीच कल हिसार पहुंचने पर फूल-मालाओं, पगड़ियों, मोटरसाइकिलों और गाड़ियों के काफिले के साथ मेरा भव्य स्वागत करने तथा अपना स्नेह और आशीर्वाद देने पहुंचे हिसार जिले के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं, साथियों और शुभचिंतकों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ।आपका यह अपार स्नेह, उत्साह और अपनापन मेरे लिए केवल स्वागत नहीं, बल्कि एक नई ज़िम्मेदारी निभाने की प्रेरणा और ऊर्जा है।