कैरू: खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, विजेता खिलाड़ियों को सम्मान
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैरू में खंड स्तरीय पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स के मुकाबले हुए।
कैरू। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैरू में आयोजित खंड स्तरीय पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन लड़कियों के कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी और एथलेटिक्स के मुकाबले करवाए गए। 19 वर्ष आयु वर्ग के कबड्डी मुकाबले में देवराला पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी। नोडल अधिकारी सोमदत्त शर्मा ने प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी दी।