कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार बदमाशों ने छीना युवक का मोबाइल

कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार बदमाश युवक का मोबाइल छीनकर फरार। पुलिस ने मामला दर्ज किया, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश जारी।

कौशांबी थाना क्षेत्र में मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवारों ने एक युवक का मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। नीति खंड एक निवासी सागर साहनी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह निजी कार्य से जा रहे थे। वैशाली मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे तभी बाइक सवार बदमाश ने उनका मोबाइल छीन लिया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से शिकायत की।

सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मेट्रो स्टेशन की सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.