गाजियाबाद: एमडीआर टीबी मरीजों के लिए विशेष ओपीडी सेवा शुरू, जानें अपडेट

गाजियाबाद में एमडीआर टीबी मरीजों के बेहतर इलाज के लिए हर बुधवार को विशेष ओपीडी शुरू। जिले में 24,500 टीबी मरीज उपचाराधीन, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी।

गाजियाबाद । जिले में टीबी के मल्टी ड्रग-रेसिस्टेंट (एमडीआर) मरीजों के उपचार की नई सुविधा शुरू की गई है। हर बुधवार को जिला क्षय रोग अधिकारी गंभीर मरीजों की विशेष ओपीडी करेंगे। संयुक्त जिला अस्पताल की टीबी यूनिट में बुधवार को पहले दिन कुल 15 मरीजों का उपचार किया गया। बुधवार को शुरू हुई पहली विशेष ओपीडी में 15 एमडीआर और एसडीआर टीबी मरीजों का परीक्षण कर उपचार दिया गया। सामान्य की तुलना में एमडीआर मरीजों की अधिक निगरानी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है। जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।आंकड़ों

पर नजर डालें तो जिले में 24,500 टीबी मरीज उपचाराधीन हैं, जबकि 585 मरीज एमडीआर के हैं। डॉक्टरों की मानें तो मरीज के बीच में इलाज छोड़ने से सामान्य दवाएं असर करना बंद कर देती हैं और बीमारी एमडीआर टीबी में बदल जाती है। डीटीओ डॉ. अनिल यादव ने बताया कि विशेष ओपीडी का उद्देश्य गंभीर मरीजों की लगातार निगरानी, समय पर उपचार और जरूरत पड़ने पर त्वरित रेफरल सुनिश्चित करना है, ताकि टीबी के खिलाफ लड़ाई को और प्रभावी बनाया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.