गोगामेड़ी रूपाणी जोहड़ी में हुआ शानदार दंगल, मटका और बुजुर्ग दौड़ में दिखाए जौहर

ढिगावामंडी के अलाऊद्दीनपुर में कुश्ती दंगल और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन। निखिल ने जीती अंतिम और निर्णायक कुश्ती।

ढिगावामंडी। क्षेत्र के गांव अलाऊदिनपुर में शनिवार को गोगामेड़ी की रूपाणी जोहड़ी में कुश्ती दंगल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दंगल में अंतिम और निर्णायक कुश्ती अजय उर्फ लारा फौज अमीरवास और निखिल के बीच हुई जिसमें निखिल विजेता रहे।

कार्यक्रम में मटका दौड़, लंबी कूद, बुजुर्ग दौड़, ऊंची कूद और कबड्डी के मुकाबले भी हुए जिनमें खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन के साथ हुआ। सभी मुकाबलों में रेफरी की भूमिका विजय एडीओ और मेवासिंह ने निभाई।

मटका दौड़ में संतोष निमड़ बडदु धीरजा ने प्रथम स्थान हासिल किया। लंबी कूद में संजय भुगला विजेता रहे। बुजुर्ग दौड़ में सतपाल अमीरवास प्रथम और दलबीर बुढ़ेड़ा दूसरे स्थान पर रहे।

ऊंची कूद में जोगिंदर कुडल प्रथम और अनिल भुगला दूसरे स्थान पर रहे। कबड्डी का मुकाबला नवीन बडदु धीरजा व सतीश भुगला की टीमों के बीच हुआ। इसमें नवीन की टीम विजेता रही।

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन बहादुर चंद शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि पवन, महताब नंबरदार, बलवान, मास्टर अतरसिंह, भोलू, कृष्ण, कपूर सिंह, महंत रामदास और पंचमदास मौजूद रहे।

रोमांचक रहे दंगल के बड़े मुकाबले
कुश्ती मुकाबलों में 1100 रुपये की पहली कुश्ती निमड़ीवाली और लोहानी के पहलवानों के बीच हुई, जिसमें निमड़ीवाली के पहलवान विजेता रहे। 1100 रुपये की दूसरी कुश्ती सनी लोहानी ने जीती। 2100 रुपये की कुश्ती दिपांशु लोहानी और रोहित रोहतक के बीच हुई जिसमें बाबा मस्त नाथ अखाड़ा लोहानी के दिपांशु विजेता रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.