ग्रेटर नोएडा के होटल में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से प्रोफेशनल सिंगर गौरव की दर्दनाक मौत

ग्रेटर नोएडा के होटल में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से प्रोफेशनल सिंगर की मौत। होटल सुरक्षा पर उठे सवाल।

ग्रेटर नोएडा एक होटल में 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन इलेक्ट्रिक लाइन की चपेट में आने से एक 25 वर्षीय प्रोफेशनल सिंगर की मौत हो गई। शख्स कॉरिडोर में खड़ा था तभी यह हादसा हुआ।

मृतक का नाम गौरव है और वह अपनी एक महिला मित्र के साथ होटल में ठहरा हुआ था। होटल की खिड़की से बाहर झांकने के दौरान शख्स हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। करंट लगने से वह नीचे गिर पड़ा था और फिर कुछ ही सेकेंड में दम तोड़ दिया। इसके बाद मौके पर होटल स्टाफ पहुंचा और आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई।

बतौर सिंगर काम करने वाले गौरव उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर निवासी थे। यह पूरी घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इंडिया टुडे के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद पुलिस होटल पहुंची और शव को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले की जांच में जुट गई है पुलिस

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में है कि युवक किन परिस्थितियों में करंट की चपेट में आया। बहरहाल होटल की खिड़की के पास से निकल रही हाईटेशंन इलेक्ट्रिक लाइन को लेकर सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

साउथ कैंपस में माली की करंट की चपेट में आने से मौत

इधर सोमवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस में कथित रूप से करंट लगने से एक माली की मौत हो गई। सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे साउथ कैंपस थाने को सूचना मिली कि दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस में एक शख्स करंट लगने से अचेत हो गया है।

अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

पुलिस के एक सीनियर ऑफिसर ने बताया कि सूचना पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और श्री राम मोती बाग के जेजे कैंप निवासी 33 वर्षीय माली को अचेत पाया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम माली को सफदरजंग अस्पताल लेकर गई जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि पीड़ित दिल्ली विश्वविद्यालय कैंपस में माली के तौर पर काम करता था और पेड़ों की छंटाई करते समय उसे कथित रूप से करंट लग गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बाबत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.