Greater Noida Society News: परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार, सोसाइटी में मातम का माहौल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसायटी में 21वीं मंजिल से गिरने से 13 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। पिता द्वारा मोबाइल देखने से डांटने पर उठाया कदम।

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाई-राइज सोसायटी से बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां शुक्रवार को 13 साल की एक छात्रा की 21वीं मंजिल से नीचे गिरने से मौत हो गई। यह घटना बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित महागुन मायवुड्स सोसायटी की है। गंभीर रूप से घायल अवस्था में छात्रा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर शुरुआती जांच शुरू की।

📱 मोबाइल देखने पर पिता ने लगाई थी डांट: परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से किया इनकार, पुलिस कर रही जांच

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्रा आठवीं कक्षा में पढ़ती थी और उसे मोबाइल देखने की आदत थी। इसी बात को लेकर पिता ने उसे डांट दिया था, जिसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के बाद सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई। बिसरख थाना प्रभारी रणजीत सिंह के मुताबिक, मृत छात्रा के परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम करवाने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों और सोसायटी के लोगों की मौजूदगी में शव उन्हें सौंप दिया। इस अचानक हुई दुर्घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.