ग्रेटर नोएडा वेस्ट: पार्क का ओपन जिम हुआ बदहाल, मरम्मत न होने से परेशान हुए निवासी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कासा ग्रीन्स-1 सोसाइटी के पास बने पार्क में ओपन जिम के उपकरण खराब और जंगग्रस्त हो गए हैं। स्थानीय निवासियों ने प्राधिकरण से मरम्मत की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-16 स्थित कासा ग्रीन्स-1 सोसाइटी के पास पार्क में लगे ओपन जिम के उपकरण खराब हो गए हैं। उचित रखरखाव न होने के कारण कई उपकरणों पर जंग लग चुका है, जबकि कुछ उपकरण टूटकर पूरी तरह खराब पड़े हैं। इस वजह से पार्क में आने वाले लोग और बच्चे इनका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
🛠️ निवासियों ने की जांच और मरम्मत कराने की मांग
स्थानीय निवासी महेश यादव ने बताया कि इस पार्क में आसपास की सोसायटियों के लोग और बुजुर्ग नियमित रूप से स्वास्थ्य लाभ और व्यायाम के लिए आते हैं। लंबे समय से ओपन जिम के उपकरणों की देखरेख नहीं किए जाने से इनकी स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण से जल्द से जल्द सभी उपकरणों की जांच कराने, खराब पड़े सामानों को बदलने और जंग लगे उपकरणों की मरम्मत कराने की मांग की है।