झज्जर मुठभेड़: विजय सैनी हत्याकांड का आरोपी इंद्रपाल पुलिस एनकाउंटर में ढेर
झज्जर के दुजाना गांव में STF और झज्जर पुलिस के साथ मुठभेड़। विजय सैनी हत्याकांड का आरोपी इंद्रपाल ढेर। एक इंस्पेक्टर घायल।
झज्जर : झज्जर के गांव दुजाना के पास देर रात एसटीएफ और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में विजय सैनी हत्याकांड का आरोपी इंद्रपाल ढेर हो गया। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी संजय बिरधाना के करीबी बदमाश इंद्रपाल को झज्जर पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने दुजाना गांव के पास हुई मुठभेड़ में मार गिराया।
पुलिस और बदमाश के बीच हुई फायरिंग में इंस्पेक्टर राकेश को हाथ में गोली लगी जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दुजाना मुठभेड़ के बाद पुलिस कमिश्नर डॉ.राजश्री सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया।